प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन उल्फा ने एक बड़ा दावा करते हुए कहा है कि असम की कांग्रेस सरकार में स्वास्थ्य मंत्री हिमंत बिस्वा..

केरल के सुदूर कसारगोड जिले में बसे दुर्लक्षित वनवासी और पिछडे वर्ग के उत्थान के लिए कन्हानगड से सेवाभारती द्वारा विविध उपक्रमों का परिचालन किया जा रहा है| जात, धर्म, वर्ण आदि किसी भी प्रकार का भेदभाव न रखते हुए सेवाभारती निःस्वार्थ रूप से यह कार्य कर रही है| २००४ में शुरू किए गये इस कार्य में आज ६० से अधिक लोग जुडे हैं और १५ सदस्यों की एक टीम और एक सलाहगार समिती इस कार्य का निर्वहन कर रही है|
अन्नदानम्- सेवाभारती द्वारा यहॉं के जिला अस्पताल में मरीजों को और वहॉं मरीजों के साथ रहने वाले रिश्तेदारों को हर रोज मुफ्त में भोजन दिया जाता है| रोज करीबन ३०० लोगों को भोजन दिया जाता है| बाहर गांव से आये मरीज और उनके रिश्तेदार, जो गरीबी के कारण होटल में जाकर खाना नहीं खा सकते, उन्हें सेवाभारती के इस अन्नदान से काफी राहत मिलती है| इस उपक्रम के लिये सेवाभारती के कार्यकर्ता सेवाभावी लोगों से मिलकर दान स्वरूप धनराशी या अनाज की मदत प्राप्त कर यह सेवाकार्य चलाते हैं| इस कार्य के लिये लोगों को उनके जन्मदिन, स्मृतिदिन, सालगिरह, शादी या किसी पूजा या त्यौहार के उपलक्ष्य में अन्नदान करने के लिये आवाहन किया जाता है| इस योजना को सभी नागरिकों से बहुतही अच्छा सहयोग मिल रहा है
‘रेड रिबन क्लब’ - दुर्घटनाएँ, असाध्य बिमारी या ऑपरेशन के कारण किसी मरीज को खून की जरूरत होती हो तो उसे वह तुरंत निःशुल्क उपलब्ध करने के लिये सेवाभारती ने विविध रक्तगट के सेकडों युवा रक्तदाताओं का ‘रेड रिबन क्लब’ नामक एक फोरम ही तैयार किया है| केंद्र सरकार के नेहरू युवा केंद्र परियोजना से यह फोरम संलग्न है| यह सेवा चोबीसो घंटे उपलब्ध है| इसी के साथ एक ऍम्ब्युलन्स भी चोबीसो घंटे उपबव्ध कर दी गयी है|
गंगोत्री- आम तौर पर किसी भी सार्वजनिक कार्यक्रम में पीने के लिए शुद्ध पानी की उपलब्धी यह सबसे बडी समस्या होती है| सेवाभारती ने इसी बात को ध्यान में रखते हुए शहर के मध्यवर्ती भाग में पीने के लिए शुद्ध पानी की व्यवस्था की है| यहॉं से विविध त्यौहार, समारंभ, सार्वजनिक कार्यक्रम या नैसर्गिक आपदा के समय पीने के लिए शुद्ध पानी उपलब्ध कराया जाता है|
प्रायोजकता- निर्धनता के कारण गरीब या पिछडे समाज के कई होनहार बच्चे अपनी पढाई पूरी नहीं कर पाते| यह एक प्रकार से देश का नुकसान ही है, यह मानते हुए सेवाभारती इस प्रकार होनहार निर्धन छात्रों को दत्तक लेकर उन्हें उनकी अगली पढाई के लिये सभी प्रकार की सहायता करती है| उन्हें आर्थिक और वस्तु के रूप में मदद करती है| ऐसे छात्रों को शिक्षावृत्ती (स्कॉलरशिप) भी दी जाती है|
इसी प्रकार निर्ममता से रास्तों पर फेक दिये गये अनाथ बच्चों के लिये अलग अलग बालनिकेतन और बालिकानिकेतन जल्द ही शुरू करनेकी सेवाभारती की योजना है| समाज में दुल्रक्षित इन बच्चों को सही मार्गदर्शन और सही संस्कार प्राप्त हुए तो वे आदर्श नागरिक बन मुख्य धारामें आकर समाज के लिये सहायक और जिम्मेदार नागरिक साबित हो सकते है, इसी विचारधारा के अनुसार सेवाभारती उनके इस योजना को अंजाम देने के कोशिश में है|
संपर्क-
महामंत्री,
सेवाभारती, केशव मंदिर,
देवन रोड, कन्हानगड- ६७१३१५
जिला- कासारगोड, केरल (भारत)
दूरध्वनि- ०४६७ २२०१९४४
कैसे पहुँचे-
विमान से- यहॉं से सबसे नजदीक हवाई अड्डा तिरुवअंतपुरम में है, जो
कन्हानगड से करीबन ४७३ किलोमीटर दूरी पर है|
रेल्वे से- कन्हानगड में रेल्वे स्टेशन नहीं है| यहॉं से नजदिकी
रेल्वे स्टेशन करीबन ८४ किलोमीटर दूरी पर थालस्सेरी में है|
बस से- राज्य मार्ग परिवहन महामंडल की बस सेवा द्वारा कन्हानगड राज्य
के सभी प्रमुख शहरों से जुडा है|
... ...
Share Your View via Facebook
top trend
-
उग्रवादी संगठन उल्फा का दावा : उल्फा में थे असम की कांग्रेस सरकार के मंत्री
-
गोमांस भक्षण, उस्मानिया की राह पर जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय
नई दिल्ली स्थित जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जनेवि) पूरी दुनिया में अपनी वामपंथी पहचान के लिए जाना जाता है। पर दुर्भाग्..
-
कामना से रहित तेजस्वी राजा छत्रपति शिवाजी : वंदे मातृ संस्कृति
महाराष्ट्र-सिरमौर छत्रपति शिवाजी के एक वीर सेनापति ने कल्याण का किला जीता। काफी अस्त्र-शस्त्र के अलावा अटूट संपत्ति भी उसक..
-
भारतीय घरों में ५० लाख करोड़ का सोना : भारतीय संस्कृति का प्रभाव एवं मजबूत भारत
श्रृंगार का प्रतीक सोना सदैव भारत वर्ष की पहचान रहा है। ज्ञातव्य है की इसे भारतीय संस्कृति में विशेष स्थान दिया गया है। अब..
-
भारतीय इतिहास की गौरवशाली गाथा है शिवाजी महाराज का राज्याभिषेक
रायगढ़ में ज्येष्ठ शुक्ल त्रयोदशी तदनुसार 6 जून 1674 को हुआ छत्रपति शिवाजी महाराज का राज्याभिषेक हिंदू इतिहास की सबसे गौर..
what next
-
-
सुनहरे भारत का निर्माण करेंगे आने वाले लोक सभा चुनाव
-
वोट बैंक की राजनीति का जेहादी अवतार...
-
आध्यात्म से राजनीती तक... लेकिन भा.ज.पा ही क्यूँ?
-
अयोध्या की 84 कोसी परिक्रमा ...
-
सिद्धांत, शिष्टाचार और अवसरवादी-राजनीति
-
नक्सली हिंसा का प्रतिकार विकास से हो...
-
न्याय पाने की भाषायी आज़ादी
-
पाकिस्तानी हिन्दुओं पर मानवाधिकार मौन...
-
वैकल्पिक राजनिति की दिशा क्या हो?
-
जस्टिस आफताब आलम, तीस्ता जावेद सीतलवाड, 'सेमुअल' राजशेखर रेड्डी और NGOs के आपसी आर्थिक हित-सम्बन्ध
-
-
-
उफ़ ये बुद्धिजीवी !
-
कोई आ रहा है, वो दशकों से गोबर के ऊपर बिछाये कालीन को उठा रहा है...
-
मुज़फ्फरनगर और 'धर्मनिरपेक्षता' का ताज...
-
भारत निर्माण या भारत निर्वाण?
-
२५ मई का स्याह दिन... खून, बर्बरता और मौत का जश्न...
-
वन्देमातरम का तिरस्कार... यह हमारे स्वाभिमान पर करारा तमाचा है
-
चिट-फण्ड घोटाले पर मीडिया का पक्षपातपूर्ण रवैया
-
समय है कि भारत मिमियाने की नेहरूवादी नीति छोड चाणक्य का अनुसरण करे : चीनी घुसपैठ
-
विदेश नीति को वफादारी का औज़ार न बनाइये...
-
सेकुलरिस्म किसका? नरेन्द्र मोदी का या मनमोहन-मुलायम का?
-
Comments (Leave a Reply)