नैरोबी। अगर हमारे देश में बच्चों की प्रतियोगिता हो तो उन्हें क्या इनाम दिया जा सकता है? खिलौने, लंचबाक्स या और प्रोत्साहित..
अपराजेय अयोध्या : अयोध्या एक यात्रा से आगे पढ़ें
: इसके पश्चात फिर से राम भक्ति की परंपरा चलती रही, कई साहित्यिक एवं
धार्मिक श्रोत अयोध्या महात्म्य में नज़र आते हैं जो १२ या १३ शताब्दी
मे लिखा गया। अयोध्या महात्म्य में अनेकों जगह ऐसी कई बातें हैं, जो
अयोध्या को महानतम मोक्ष मुक्तिदायक बनाते हैं।
तस्मात स्थानवं एशाने रामजन्म प्रवर्तते, जन्मस्थातं इदं प्रोक्त
मोक्षादिफलसाधनं
विघ्नेश्वरात्पूर्वमागे वसिष्ठात उत्तरेतथा लौमशात पश्च्मे भागे
जन्मस्थानं तत
अयोध्या मयात्म्य मे जन्मस्थान का विवरण और उसके निश्चित जगह का
ब्यौरा है, और इसके साथ ही यह भी लिखा है कि रामनवमी के दिन जन्मस्थान
के दर्शन से पुनर्जन्म टलता है। मोक्ष मिलता है, लाखों हिंदु अयोध्या
महात्म्य मे लिखी बातों का विश्वास कर अयोध्या जाते रहे।
- - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - -
- - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - -
In Eng : From Ram to Babur : Ayodhya - a journey through
time
- - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - -
- - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - -
१५२६ मे मध्य एशिया के फरगाना प्रांत से बाबर का प्रवेश हुआ, १६
मार्च १५२७ को बाबर ने राणा सांगा को हरा कर दिल्ली पर कब्जा किया, यह
मुगल साम्राज्य की शुरुआत थी, कुछ समय बाद बाबर ने अपने
सिपहसालार मीर बाकी को अयोध्या पर आक्रमण करने का आदेश दिया। " शहंशाह
हिंद बादशाह बाबर के हुक्म व हजरत जलालशाह के हुक्म के बामुजिन
अयोध्या मे रामजन्मभूमि को मिस्मार कर के उसकी जगह पर उसी के मलबे और
मसाले से मस्जिद तामीर करने की इजाजत दे दी गई है, बाजरिये इस हुक्म
नामे के तुमको बतौर इत्तिला से आगाह किया जाता है कि हिंदुस्तान के
किसी सूबे से कोई भी हिंदू अयोध्या ना जाने पावे, जिस शख्स पर ये
शुबहा हो कि वो वहॉ जाना चाहता है, उसे फौरन गिरफ्तार कर के दाखिल ए
जिंदा कर दिया जावे, हुक्म का सख्ती से तामील हो, फर्ज समझ कर। "
(यह आदेश पत्र ६ जुलाई १९२४ के मॉडर्न रिव्यू के दिल्ली से प्रकाशित
अंक मे प्रकाशित हुआ है.)
२३ मार्च १५२८ तक एक लाख सत्तर हजार से अधिक लोग जन्म भूमि स्थान पर
लडते लडते मारे गये और अंत मे हार गये। मीर बाकी ने बाबर के आदेशों का
पालन करते हुए जन्मस्थल मंदिर को ध्वस्त किया और उसी स्थान पर मस्जिद
बनाई। कहा जाता है जब मीर बाकी के लोग मस्जिद बना रहे थे, तो प्रत्येक
दिन को होने वाला काम रात को ढह जाता था. बाबर ने अपने आत्म चरित्र
ताजुक ए बाबरी मे लिखा है।
" अयोध्या के राम जन्मभूमि मंदिर को मिस्मार करके जो मस्जिद तामीर की
जा रही है उसकी दीवारें शाम को आप से आप गिर जाती हैं। इस पर मैने खुद
जा के सारी बातें अपनी ऑखो से देख कर चंद हिंदू ओलियाओं कीरों को बुला
कर ये मसला उन के सामने रखा। इस पर उन लोगों ने कई दिनों तक गौर करने
के बाद मस्जिद में चंद तरमीमें करने की राय दी। जिनमें पाँच ख़ास
बातें थी... यानी मस्जिद का नाम सीता पाक या रसोई रखा जाए, परिक्रमा
रहने दी जाए, सदर गुंबद के दरवाजे में लकड़ी लगा दी जाए, मीनारें गिना
दी जाए, और हिंदुओं को भजन पाठ करने दिया जावे। उनकी राय मैने मान ली,
तब मस्जिद तैयार हो सकी। "
यहां एक विचार बहुत आश्चर्यजनक है, मीनारें किसी भी मस्जिद का एक
प्रमुख हिस्सा होती है, जबकि परिक्रमा हिंदू मंदिरों का, बनाई गई
मस्जिद में ये दो अपवाद हिंदुओं के मंदिर को बिना मूर्ति के मंदिर मे
परिवर्तित करने जैसा ही है। इस ढांचे का नाम सीता पाक रखा गया जो बाद
मे बाबरी मस्जिद नाम से प्रचारित किया गया।
१२ अप्रैल १५२८ से १८ सितंबर १५२८ तक के बाबर की दिनचर्या के विवरण
उपलब्ध नही हैं, शायद दिनचर्या के ये पन्ने १७ मई १५२९ के तूफान मे या
१५४० के हुमांयु के रेगिस्तान में निवास के कारण नष्ट हुए हों। ३ जून
१५२८ को सनेथु के देवीदीन पांडे और महावत सिंह ने मीरबाकी पर हमला
किया, स्वयं देवीदीन पांडे ने ५ दिन मे ६०० सैनिको को मार गिराया।
किंतु बाद मे देवीदीन को मीरबाकी ने मार गिराया। १५२९ को ईद के दिन
राणा रण विजय ने जन्मस्थल की मुक्ति के लिये फिर प्रयास किया, किंतु
कुछ ना हो सका। १५३० मे बाबर की मृत्यु हुई, उसके पश्चात उसके पुत्र
हुमायू ने गद्दी संभाली, उसके शासन काल मे १५३० से १५५६ तक रानी जयराज
कुमारी और स्वामी महेश्वरा नंद ने जन्मस्थान की मुक्ति हेतु १० बार
प्रयास किया। जन्मभूमि का नियंत्रण बार बार एक पक्ष से दूसरे पक्ष की
ओर जाता रहा। शेष आगे पढ़ें - अकबर से भारतीय स्वतंत्रता आन्दोलन तक : अयोध्या एक
यात्रा
शेष भाग - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - -
- - - - - - - - - - - - - - - - - - - - -
अपराजेय अयोध्या : अयोध्या एक यात्रा भाग -०१
अकबर से भारतीय स्वतंत्रता आन्दोलन तक : अयोध्या एक यात्रा
भाग - ०३
- - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - -
- - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - -
Share Your View via Facebook
top trend
-
कुरान पाठन में मिला पहला स्थान, पुरस्कार दिया गया एके-47
-
70 के दशक में चीन बनाना चाहा तो 80 के दशक में अमेरिका और 2010 के बाद ब्राजील बनाने की ख्वाहिश
17 मई, 2012 को कोटा (राजस्थान) के घोड़े वाले बाबा चैराहा स्थित टीलेश्वर महादेव मंदिर के सभागार में राष्ट्रीय स्वाभिमान आ..
-
केंद्रीय बजट की सात फीसद राशि सीधे पंचायतों को दी जाये - केएन गोविंदाचार्य
-
विकास भारती के झारखंड में शिक्षा प्रकल्प
दूरदराज के क्षेत्र में रहनेवाले अनेक वनवासी बच्चों के लिए शाला में पढ़ने जाना, यह अभी भी स्वप्नवत है| समाज का यह बहुत बड़ा ह..
-
सरहद को प्रणाम, फोरम फॉर इंटीग्रेटेड नेशनल सिक्योरिटी की पहल
फरीदाबाद से जाने वाले दल का विवरण : आशीष गौड़, तुषार त्यागी, दिनेश शर्मा, प्रदीप सिंह, विपिन व..
what next
-
-
सुनहरे भारत का निर्माण करेंगे आने वाले लोक सभा चुनाव
-
वोट बैंक की राजनीति का जेहादी अवतार...
-
आध्यात्म से राजनीती तक... लेकिन भा.ज.पा ही क्यूँ?
-
अयोध्या की 84 कोसी परिक्रमा ...
-
सिद्धांत, शिष्टाचार और अवसरवादी-राजनीति
-
नक्सली हिंसा का प्रतिकार विकास से हो...
-
न्याय पाने की भाषायी आज़ादी
-
पाकिस्तानी हिन्दुओं पर मानवाधिकार मौन...
-
वैकल्पिक राजनिति की दिशा क्या हो?
-
जस्टिस आफताब आलम, तीस्ता जावेद सीतलवाड, 'सेमुअल' राजशेखर रेड्डी और NGOs के आपसी आर्थिक हित-सम्बन्ध
-
-
-
उफ़ ये बुद्धिजीवी !
-
कोई आ रहा है, वो दशकों से गोबर के ऊपर बिछाये कालीन को उठा रहा है...
-
मुज़फ्फरनगर और 'धर्मनिरपेक्षता' का ताज...
-
भारत निर्माण या भारत निर्वाण?
-
२५ मई का स्याह दिन... खून, बर्बरता और मौत का जश्न...
-
वन्देमातरम का तिरस्कार... यह हमारे स्वाभिमान पर करारा तमाचा है
-
चिट-फण्ड घोटाले पर मीडिया का पक्षपातपूर्ण रवैया
-
समय है कि भारत मिमियाने की नेहरूवादी नीति छोड चाणक्य का अनुसरण करे : चीनी घुसपैठ
-
विदेश नीति को वफादारी का औज़ार न बनाइये...
-
सेकुलरिस्म किसका? नरेन्द्र मोदी का या मनमोहन-मुलायम का?
-
IBTL Gallery
-
-
Life after Congress' 1984 anti-Sikh riots : 29 years of struggle
-
CM Shivraj singh chauhan's Speech at Baba Ramdev's Shivir, Murena (M.P.)
-
The Surrender of 93000 Pakistani Soldiers in 1971 War, Official Video
-
Silence and Celebration with Sri Sri Ravi Shankar : A 'Never Before Event' of 2.5 million people
-
Comments (Leave a Reply)