माननीय डॉ.मनमोहन सिंह जी
प्रधानमंत्री - भारत सरकार,
साउथ ब्लॉक, नई दिल्ली - 110011
सादर प्र..
विदेशी आक्रमणकारियों से रक्षा का संकल्प, १०००० भारतीय युवाओं ने किया सरहद प्रणाम

देश के प्रत्येक राज्य से पहुँचे दस सहस्त्र (१०,०००) युवाओं ने
देश की एकता और अखंडता की रक्षा के लिए शपथ ली। फोरम फॉर
इंट्रीग्रेटेड नेशनल सिक्योरिटी के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम
'सरहद को प्रणाम' के समापन कार्यक्रम में इन युवाओं ने शपथ ली।
कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की राष्ट्रीय
कार्यकारिणी के सदस्य इन्द्रेश कुमार ने बताया कि युवाओं ने राष्ट्र
की एक-एक इंच भूमि की विदेशी आक्रमणकारियों से रक्षा करने का संकल्प
लिया है। उन्होंने बताया की इन सहस्त्र युवाओं ने देश की सीमाओं
पर जाकर सैनिकों को एकता सूत्र बांधे। इसके साथ ही उन्होंने देश की
नदियों, तालाबों एवं झीलों के पानी से सीमाओं के जलाभिषेक भी किये।
उन्होंने कहा की भारत सरकार को चाहिए की वह पूर्व एशिया के देशों को
अपने विश्वास में ले की वह चीन से खतरे की स्थिति में उन देशों की
सहायता करने में सक्षम है।
नई दिल्ली रफ़ी मार्ग पर स्थित कांस्टीट्यूशन क्लब में फिन्स (फोरम फॉर
इंट्रीग्रेटेड नेशनल सिक्योरिटी) में उपाध्यक्ष और रिटायर्ड ले.
जनरल श्री वी.एम. पाटिल कोकजे ने बताया कि भारत की सम्पूर्ण जमीनी
सीमा 15106.7 कि.मी. पर देश के प्रत्येक जिले से नवयुवकों की टोलियां
20 नवम्बर को पहुंची। सीमा पर कार्यक्रम के मद्देनजर बनाई गई अलग-अलग
469 चैकियों पर युवा एकत्र हुए। इससे पूर्व 19 नवम्बर को देश की सीमा
से जुड़े हुए जिलों में बनाए गए 88 आधार शिविरों पर सभी युवाओं का
एकत्रीकरण हुआ। इस दौरान वहाँ बसे लोगों व तैनात सैनिकों से भेंट की
गई। इस कार्यक्रम में आकषर्ण का बिन्दु 22 नवम्बर को ठीक 11 बजे देखने
को मिला।
सीमा पर गए सभी युवाओं ने वहाँ तैनात जवानों व स्थानीय जनता के साथ
मानव श्रृखला बनाई। जिसे सीमा रक्षा श्रृखला का नाम दिया। इस श्रृंखला
को बनाने के साथ ही सभी ने देश की सीमा को अखण्ड बनाये रखने की भी शपथ
ग्रहण की। उल्लेखनीय है कि फोरम फार इन्टीग्रेटिड नेशनल सिक्योरिटी
(फिन्स) द्वारा भारत पर पाकिस्तान के प्रथम हमले के 65 वर्ष, चीन के
हमले के 50 वर्ष तथा लोकतन्त्र के सबसे बड़े मंदिर भारतीय संसद पर
हमले के 10 वर्ष होने पर भारत से सटी 6 देशों की सीमाओं पर देश के
युवाओं को एकत्रित करने का आहवान किया गया था।
Share Your View via Facebook
top trend
-
बाबा रामदेव का मनमोहन सिंह को पत्र, भारत पर मंडरा रहे संकट के विषय में चेताया
-
कांग्रेस को वोट के बदले ६ बोतल शराब, कैमरा देख कहा विपक्षी दलों का षड़यंत्र : पंजाब
अंग्रेजी समाचार चैनल हेडलाइन्स टुडे ने पंजाब के जालंधर से कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र बेरी द्वारा मतदाताओं को शराब दिलवा..
-
अन्ना फिर बोले, 'प्रशांत भूषण को हटाया जा सकता है
16 Oct 2011, 0826 hrs IST || नई दिल्ली ।। अन्ना हजारे और उनकी टीम के अहम सदस्यों के बीच मतभेदों की खाई गहरी होती दिख रही ह..
-
सुपर कंप्यूटर विकसित करेगा भारत, पांच हजार करोड़ रुपये का बजट
आइटी के क्षेत्र में पूरी दुनिया में अपनी क्षमताओं का लोहा मनवाने के बाद अब भारत नए, तेज और विभिन्न क्षमताओं से लैस सुपर ..
-
कन्या भ्रूण हत्या का अभिशाप कॉंग्रेस की देन?
आज फिर मुंडकोपनिषद का सार मंत्र - "सत्यमेव जयते" भारत मे गूंज उठा और एक कड़वा सत्य सामने आया कि कन्या भ्रूण हत्..
what next
-
-
सुनहरे भारत का निर्माण करेंगे आने वाले लोक सभा चुनाव
-
वोट बैंक की राजनीति का जेहादी अवतार...
-
आध्यात्म से राजनीती तक... लेकिन भा.ज.पा ही क्यूँ?
-
अयोध्या की 84 कोसी परिक्रमा ...
-
सिद्धांत, शिष्टाचार और अवसरवादी-राजनीति
-
नक्सली हिंसा का प्रतिकार विकास से हो...
-
न्याय पाने की भाषायी आज़ादी
-
पाकिस्तानी हिन्दुओं पर मानवाधिकार मौन...
-
वैकल्पिक राजनिति की दिशा क्या हो?
-
जस्टिस आफताब आलम, तीस्ता जावेद सीतलवाड, 'सेमुअल' राजशेखर रेड्डी और NGOs के आपसी आर्थिक हित-सम्बन्ध
-
-
-
उफ़ ये बुद्धिजीवी !
-
कोई आ रहा है, वो दशकों से गोबर के ऊपर बिछाये कालीन को उठा रहा है...
-
मुज़फ्फरनगर और 'धर्मनिरपेक्षता' का ताज...
-
भारत निर्माण या भारत निर्वाण?
-
२५ मई का स्याह दिन... खून, बर्बरता और मौत का जश्न...
-
वन्देमातरम का तिरस्कार... यह हमारे स्वाभिमान पर करारा तमाचा है
-
चिट-फण्ड घोटाले पर मीडिया का पक्षपातपूर्ण रवैया
-
समय है कि भारत मिमियाने की नेहरूवादी नीति छोड चाणक्य का अनुसरण करे : चीनी घुसपैठ
-
विदेश नीति को वफादारी का औज़ार न बनाइये...
-
सेकुलरिस्म किसका? नरेन्द्र मोदी का या मनमोहन-मुलायम का?
-
Comments (Leave a Reply)