स्विट्जरलैंड के राजदूत फिलिप वेल्ती ने कहा है कि उनका देश उसी हालत में भारतीयों के गोपनीय बैंक खातों के बारे में सूचनाओं क..
राहुल से नहीं थी उम्मीद, प्रियंका पर दांव लगाना चाहती थी कांग्रेस
एक अमेरिकी केबल की मानें तो छह साल पहले तक कांग्रेस और गांधी
परिवार में प्रियंका गांधी को राहुल गांधी से ज्यादा तेज तर्रार माना
जाता था।
अमेरिकी राजनयिक रॉबर्ट ओ ब्लेक ने 2005 में राजनीतिक विश्लेषक और
समीक्षक सईद नकवी से बातचीत के आधार पर यह रिपोर्ट भेजी थी। नकवी ने
कहा था कि राहुल गांधी के पिता राजीव गांधी उनके मित्र थे और वह गांधी
परिवार के शुभचिंतक हैं। लेकिन बकौल नकवी, कांग्रेस की भीतर की खबर
रखने वाले और सोनिया गांधी के बेहद करीबी लोग यह मानते हैं कि राहुल
गांधी कभी देश के प्रधानमंत्री नहीं बन सकते। उनकी राय में इसमें
राहुल का व्यक्तित्व आड़े आएगा।
ब्लेक ने नकवी से बातचीत के आधार पर तब लिखा था कि राहुल को कांग्रेस
ने जो जिम्मेदारी दी थी, उसे लेकर राहुल ने पार्टी को नाउम्मीद ही
किया था। नकवी के मुताबिक राहुल गांधी ने अमेठी में दिखने के
सिवाए उत्तर प्रदेश के लिए कुछ नहीं किया है और यूपी के लोगों पर भी
उनका कोई असर नहीं है। इससे कांग्रेसियों का उत्साह कम हो रहा है और
ऐसी संभावना कम ही बन रही है कि कांग्रेस प्रदेश के मुख्यमंत्री
मुलायम सिंह यादव और उनकी समाजवादी पार्टी को निकट भविष्य में सत्ता
से बाहर कर पाएगी।
नकवी ने यह भी कहा कि गांधी परिवार हमेशा से इस बात पर जोर देता रहा
था कि प्रियंका गांधी राजनीति में आएं क्योंकि उन्हें ज्यादा समझदार
और दक्ष माना जाता है। सोनिया गांधी के बारे में नकवी ने कहा कि वह भी
भारतीय माओं की तरह अपने बेटे के लेकर चिंतित रहती हैं। नकवी ने यह भी
अनुमान लगाया कि सोनिया गांधी ने अपने ही फैसले के विरुद्ध जाकर राहुल
गांधी को अपना उत्तराधिकारी चुना।
नकवी का यह भी कहना था कि गांधी परिवार में अब कोई भी ऐसा नहीं बचा
जिसकी शख्सियत करिश्माई हो। इंदिरा गांधी परिवार की अंतिम प्रभावशाली
नेता थीं और यदि उनकी हत्या नहीं हुई होती तो राजीव गांधी भी दोबारा
नहीं चुने जाते। नकवी ने इस बात पर जोर दिया कि कांग्रेस में यह आम
धारणा है कि राहुल गांधी की राजनीतिक क्षमता अपने पिता राजीव गांधी से
बेहद कम है।
ब्लेक ने नकवी से बातचीत के आधार पर लिखे गोपनीय संदेश के अंत में
अपनी ओर से टिप्पणी भी की थी। इसमें उन्होंने लिखा कि नकवी ने जैसी
तीखी टिप्पणी की, अभी तक हमने उतनी तीखी टिप्पणी नहीं सुनी है। जबकि
हमारे कांग्रेस के संपर्क हमेशा ये कहते रहे हैं कि सोनिया गांधी एक
दूरदर्शी नेता हैं। हालांकि राहुल गांधी के बारे में ऐसी अच्छी
टिप्पणी करने वाले कांग्रेसी कम ही हैं। अपने राजनीतिक साथियों के
विपरीत राहुल गांधी दिल्ली के सामाजिक परिदृश्य से भी गायब रहते
हैं।राहुल गांधी से हम बहुत कम ही बार मिले हैं लेकिन हर बार वो हमेशा
लो प्रोफाइल ही दिखते हैं और स्वयं को अपने करीबी मित्रों तक ही सीमित
रखते हैं।
Share Your View via Facebook
top trend
-
कालाधन जमा करने वालों की जानकारी देने को तैयार है स्विट्जरलैंड
-
बंगाल में सांप्रदायिक हिंसा... मुस्लिम तुष्टीकरण एवं वामपंथी षड़यंत्र
हाल ही में बंगाल में हुई सांप्रदायिक हिंसा के पीड़ित हिंदू परिवारों और इस हिंसा में वामपंथी और तृणमूल कांग्रेस की भूमिका..
-
सलमान रश्दी की भारत यात्रा - 'अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता' के ठेकेदारों की पोल खुलेगी
इससे बुरे समय पर शायद ये घटना नहीं घट सकती थी। कल ही भारत ने प्रवासी भारतीय दिवस मनाया और तभी भारतीय मूल के ही एक अंतर्र..
-
सरकार बनते ही घुसपैठ रोकने के लिए, देश की सीमाएं सील करेंगे : नितिन गडकरी
गुवाहाटी, अक्टूबर 18 : भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष नितिन गडकरी ने गुरुवार को कहा कि केंद्र में यदि राष्ट्रीय जनतांत्रि..
-
'टोपी' प्रकरण ने साबित कर दिया कि 'सेकुलर' लोग गंदगी में लोटने वाले कीड़े हैं
नरेन्द्र मोदी ने एक इमाम की दी हुई जालीदार टोपी स्वीकार नहीं की तो मानो देश एक गम्भीर समस्या से जूझने लगा…। सरकारी ..
what next
-
-
सुनहरे भारत का निर्माण करेंगे आने वाले लोक सभा चुनाव
-
वोट बैंक की राजनीति का जेहादी अवतार...
-
आध्यात्म से राजनीती तक... लेकिन भा.ज.पा ही क्यूँ?
-
अयोध्या की 84 कोसी परिक्रमा ...
-
सिद्धांत, शिष्टाचार और अवसरवादी-राजनीति
-
नक्सली हिंसा का प्रतिकार विकास से हो...
-
न्याय पाने की भाषायी आज़ादी
-
पाकिस्तानी हिन्दुओं पर मानवाधिकार मौन...
-
वैकल्पिक राजनिति की दिशा क्या हो?
-
जस्टिस आफताब आलम, तीस्ता जावेद सीतलवाड, 'सेमुअल' राजशेखर रेड्डी और NGOs के आपसी आर्थिक हित-सम्बन्ध
-
-
-
उफ़ ये बुद्धिजीवी !
-
कोई आ रहा है, वो दशकों से गोबर के ऊपर बिछाये कालीन को उठा रहा है...
-
मुज़फ्फरनगर और 'धर्मनिरपेक्षता' का ताज...
-
भारत निर्माण या भारत निर्वाण?
-
२५ मई का स्याह दिन... खून, बर्बरता और मौत का जश्न...
-
वन्देमातरम का तिरस्कार... यह हमारे स्वाभिमान पर करारा तमाचा है
-
चिट-फण्ड घोटाले पर मीडिया का पक्षपातपूर्ण रवैया
-
समय है कि भारत मिमियाने की नेहरूवादी नीति छोड चाणक्य का अनुसरण करे : चीनी घुसपैठ
-
विदेश नीति को वफादारी का औज़ार न बनाइये...
-
सेकुलरिस्म किसका? नरेन्द्र मोदी का या मनमोहन-मुलायम का?
-
Comments (Leave a Reply)