सरकार को पारदर्शी बनाने के लिए सूचना का अधिकार [आरटीआई] कानून को प्रभावी हथियार बताते हुए भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी ने प्..
भाजपा का " आ बैल मुझे मार " : उत्तर प्रदेश चुनाव
उत्तर प्रदेश चुनाव सर पर हैं और उमा भारती को आशा की किरण बना कर
" प्रदेश बचाओ, भाजपा लाओ " अभियान चला रही भाजपा ने अपने पैरों पर
अंततः कुल्हाड़ी मार ही ली। भाजपा ने मायावती द्वारा निकाले बीच मझदार
में छोड़ दिए गए पूर्व मंत्रियों को अपनी नाव में चढ़ा लिया है। दद्दन
मिश्र और अवधेश वर्मा तक तो ठीक था। उन्हें भाजपा ने विधासभा चुनाव के
टिकेट भी दे दिए। पर हद तो तब हो गयी जब भाजपा ने बाबू सिंह कुशवाहा
तक को अपनी नाव में बैठा लिया। बाबू सिंह कुशवाहा पर संगीन आरोप हैं।
उनके मंत्रित्व काल में दो मुख्य स्वास्थ्य अधिकारियों की हत्या हुई।
एनआरएचएम घोटाले में उनका नाम है। स्वयं भाजपा के किरीट सोमैया ने ३१
दिसंबर को प्रेस वार्ता में आरोप लगाया था की कुशवाहा के परिवार जनों
के नाम पर २४ कम्पनियां हैं और ३ दिन बाद कुशवाहा भाजपा में आ गए।
पहले ही अंतर्विरोधों में घिरी भाजपा में इस निर्णय से घमासान जोर
पकड़ गया है। विरोधी तो नाराज हुए ही, अपने ही दल के नेता समझ नहीं पा
रहे की निर्णय से स्वयं को अलग कर लें, या उसका बचाव करें। इस बीच
सीबीआई ने कुशवाहा पर छापा मार कर रही सही कसर भी पूरी कर दी। पहले ही
भाजपा को पानी पी पी कर कोसने वाले 'सेकुलर' दल और मीडिया को बैठे
बिठाये मुद्दा मिला गया। पार्टी के तमाम वरिष्ठ नेताओं के खुले विरोध
के चलते कुशवाहा को टिकट तो नहीं दिया जाएगा, लेकिन अपने फैसले पर
अड़े पार्टी अध्यक्ष नितिन गडकरी ने भी साफ कर दिया है कि उन्हें बाहर
भी नहीं किया जाएगा। गडकरी ने हालात संभालने के लिए चुनाव समिति की
बैठक के पहले प्रमुख नेताओं से लंबी मंत्रणा की। नेताओं ने महसूस किया
कि अब कुशवाहा को निकालने पर ज्यादा फजीहत होगी। परन्तु पार्टी के
वरिष्ठ नेताओं ने विरोध दर्ज दिया है। लालकृष्ण आडवाणी ने भी गडकरी से
अपनी असहमति दर्ज कराई है। केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में भी यह
मामला उठा। आडवाणी, डॉ. जोशी व सुषमा स्वराज ने कहा कि पार्टी की छवि
पर दाग लग रहा है।
दरअसल भाजपा की रणनीति प्रदेश में पिछड़ा वर्ग को अपने साथ जोड़ने की
है, जिसमें वह माया सरकार से हटाए गए पिछड़ा वर्ग के पांच मंत्रियों
को मुद्दा बनाएगी। भाजपा कुशवाहा को मायावती एवं केंद्र सरकार का
पीडि़त साबित करेगी। कुशवाहा ने भी साफ किया कि वह भाजपा में सोच
समझकर आए हैं। पिछड़ी जातियों के आरक्षण से जो हिस्सा काटा गया है वे
उसके खिलाफ हैं।
भाजपा अपने बचाव में जो भी कहे। भाजपा का जो वोटर उसे आशा भरी निगाहों
से देख कर उससे एक वापसी की अपेक्षा कर रहा था, उसकी आशाओं पर अवश्य
इस निर्णय से तुषारापात हुआ है। ये तो नहीं पता कि कुशवाहा के आने से
भाजपा की बुंदेलखंड में कितनी सीटें बढेंगी, पर पूरे देश में जो उसकी
थू थू हो रही है, उसने एक बार फिर भाजपा की छवि को धूमिल किया है और
उसकी भ्रष्टाचार विरोधी लड़ाई को खोखला कर दिया है।
Share Your View via Facebook
top trend
-
आरटीआई में बदलाव का विरोध करेगी भाजपा
-
गुजरात में एशिया का सबसे बड़ा सौर ऊर्जा पार्क देगा 605 मेगावाट बिजली, शेष भारत केवल 200 मेगावाट
पाटण/गुजरात । मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशिया के सबसे बड़े सौर ऊर्जा पार्क का उद्घाटन किया। इस ऊर्जा पार्क में लगे सौर ..
-
9/11 जैसा खतरा: मुंबई में मिसाइलें तैनात, वायुसेना-नौसेना भी तैयार
मुंबई एयरपोर्ट पर 9/11 की तर्ज पर हमले की आशंका से जुड़ी खुफिया चेतावनी के बाद महाराष्ट्र के सभी हवाई अड्डों की सुरक्..
-
अन्ना के आंदोलन को RSS नहीं दे रहा वित्तीय मदद
गांधीवादी कार्यकर्ता अन्ना हजारे के अनशन को खुलकर समर्थन दे रहे राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने इस आरोप को शनिवार को खारिज किय..
-
अन्ना का जनलोकपाल देश के लिए खतरनाक, 10 घंटे चली चर्चा
अन्ना के जनलोकपाल बिल को देश की जनता ने भले ही हाथों हाथ लिया पर विधि-संविधान विशेषज्ञों को बिल में तमाम खामियां नजर आ रही..
what next
-
-
सुनहरे भारत का निर्माण करेंगे आने वाले लोक सभा चुनाव
-
वोट बैंक की राजनीति का जेहादी अवतार...
-
आध्यात्म से राजनीती तक... लेकिन भा.ज.पा ही क्यूँ?
-
अयोध्या की 84 कोसी परिक्रमा ...
-
सिद्धांत, शिष्टाचार और अवसरवादी-राजनीति
-
नक्सली हिंसा का प्रतिकार विकास से हो...
-
न्याय पाने की भाषायी आज़ादी
-
पाकिस्तानी हिन्दुओं पर मानवाधिकार मौन...
-
वैकल्पिक राजनिति की दिशा क्या हो?
-
जस्टिस आफताब आलम, तीस्ता जावेद सीतलवाड, 'सेमुअल' राजशेखर रेड्डी और NGOs के आपसी आर्थिक हित-सम्बन्ध
-
-
-
उफ़ ये बुद्धिजीवी !
-
कोई आ रहा है, वो दशकों से गोबर के ऊपर बिछाये कालीन को उठा रहा है...
-
मुज़फ्फरनगर और 'धर्मनिरपेक्षता' का ताज...
-
भारत निर्माण या भारत निर्वाण?
-
२५ मई का स्याह दिन... खून, बर्बरता और मौत का जश्न...
-
वन्देमातरम का तिरस्कार... यह हमारे स्वाभिमान पर करारा तमाचा है
-
चिट-फण्ड घोटाले पर मीडिया का पक्षपातपूर्ण रवैया
-
समय है कि भारत मिमियाने की नेहरूवादी नीति छोड चाणक्य का अनुसरण करे : चीनी घुसपैठ
-
विदेश नीति को वफादारी का औज़ार न बनाइये...
-
सेकुलरिस्म किसका? नरेन्द्र मोदी का या मनमोहन-मुलायम का?
-
Comments (Leave a Reply)