गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने सरकार और सेना के बीच हाल के विवाद को देश की आंतरिक सुरक्षा के लिए गम्भीर खतरा करार..
उदाहरण है विवेक ओबेरॉय का फोर्ब्स की लोक-कल्याण नायक सूची पर होना
२०११ भारत के लिए एक उथल पुथल भरा वर्ष सिद्ध हुआ - भले ही वह
राजनैतिक परिदृश्य हो, अथवा आर्थिक | परन्तु इस बीच कुछ सुखद बातें भी
हुई | सुखद बातों का स्मरण करें तो सबसे पहले २८ वर्षों बाद विश्व कप
की ट्रॉफी उठाने का गौरवशाली क्षण सबसे पहले स्मरण आता है, परन्तु,
कुछ और भी सुखद बातें रहीं |
ऐसी ही सुखद परन्तु जनता की स्मृतिपटल से धूमिल हो गयी बातों में से
एक थी ४ भारतीयों का फोर्ब्स एशिया की 'लोक कल्याण के महानायक' सूची
में शामिल होना | ये चार भारतीय थे विप्रो के अजीम प्रेमजी, एचसीएल के
शिव नादर, जीएमआर ग्रुप के मल्लिकार्जुन राव, एवं फिल्म अभिनेता विवेक
ओबेरॉय |
शिव नादर एवं अजीम प्रेमजी निर्धन बच्चों को शिक्षा उपलब्ध करवाने के
लिए इस सूची में स्थान बना सके | शिव ग्रामीण क्षेत्रों के
प्रतिभाशाली बालकों की शिक्षा दीक्षा का व्यय वहन करते हैं एवं उन्हें
आवासीय विद्यालयों में पढ़ने भेजते हैं | प्रेमजी ने बच्चों की
शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पोषण के लिए एक न्यास बनाया है जिसे उन्होंने २
अरब डॉलर दान किए हैं (अजीम प्रेमजी भारत में खोलेंगे नि:शुल्क शिक्षा वाले १३००
विद्यालय) वहीं राव ने ३४ करोड़ डॉलर की धनराशि निर्धन युवाओं को
शिक्षित एवं प्रशिक्षित करने के लिए कार्यरत जीएमआर वरलक्ष्मी न्यास
को दान किए | न्यास भारत में २० स्थानों एवं नेपाल में २ स्थानों पर
अपना कार्य करता है |
व्यापारिक घरानों के शिखर पुरुषों के लिए तो इस प्रकार के लोक कल्याण
के कार्यों में संलग्न होने के अनेक उदाहरण उपलब्ध हैं, परन्तु इस
सूची में चौकाने वाला नाम रहा सिने स्टार विवेक ओबेरॉय का | सामान्यतः
सिने स्टार को लोग अपनी सफलता एवं वैभव के बारे में ही सोचने वाला
स्वार्थी किस्म का व्यक्ति मानते हैं जिसे निर्धनों की व्यथा से कोई
लेना देना नहीं होता, परन्तु विवेक एक प्रशंसनीय अपवाद के रूप में उभर
कर सामने आये | भारत, जहाँ ४० पार के राजनेता गर्व से स्वयं को युवा
भारत का भविष्य बतलाते हैं, वही ३४ वर्ष के विवेक अब तक इतना
लोककल्याण कर चुके हैं कि वे एशिया के उल्लेखनीय लोक कल्याणकारियों की
इस सूची में स्थान बना पाए | विवेक ने अब तक स्वयं ३० लाख डॉलर की
धनराशि शिक्षा, स्वास्थ्य एवं आपदा राहत के लिए दान की है एवं २.५
करोड़ डॉलर की धनराशि इसी कार्य के लिए इकट्ठी करवाई है | विवेक के
लोक कल्याण कार्यों के विषय में यहाँ पढ़ें
१. Vivek Oberoi bats for Hindu pilgrims, criticising
government, Manav ...
२. Vivek Oberoi is a key sponsor of the school and its
1,750 underprivileged ...
सूची में पूरे एशिया से ४८ नाम थे एवं लगातार चौथे वर्ष जारी हुई इस
सूची का उद्देश्य लोगों का ध्यान इन उल्लेखनीय लोगों एवं उनके कार्यों
की ओर आकर्षित करना था ताकि बाकी लोगों को भी लोककल्याण हेतु प्रेरित
किया जा सके |
Share Your View via Facebook
top trend
-
केंद्र पर बरसे मोदी, जयललिता-पटनायक से मिले, बढ़ेगा एनडीए का दायरा?
-
पाकिस्तानी मंत्री ने की अजमेर में 10 हजार लोगों की सभा, प्रशासन बेखबर
जयपुर / अजमेर।। पाकिस्तानी वाणिज्य मंत्री मकदूम अमीन फहीम अजमेर तो आए थे ख्वाजा साहब की दरगाह में जियारत करने, लेकिन बिना ..
-
कब तक बचेंगे चिदम्बरम? प्रणव मुखर्जी कार्यालय से जारी हुए पत्र ने सरकार में घमासान मचा दिया
केन्द्रीय वित्तमंत्री प्रणव मुखर्जी के कार्यालय से जारी हुए पत्र ने न केवल सरकार में घमासान मचा दिया है, बल्कि डा.मनमोहन स..
-
गोमुख नहीं, मानसरोवर है गंगा का उद्गम - प्रो. शर्मा
देहरादून। गंगा नदी का उद्गम गोमुख नहीं, बल्कि कैलास मानसरोवर है। कैलास मानसरोवर के नीचे कई झरने हैं, जिनका पानी पहाड़ों क..
-
गुजरात में लोकायुक्त की नियुक्ति में राज्यपाल की नीयत पर सवाल
राज्यपाल का पद एक बार फिर विवादों में है। इस बार गुजरात की राज्यपाल की नीयत पर उंगली उठाई जा रही है। घटना की पृष्ठभूमि में..
what next
-
-
सुनहरे भारत का निर्माण करेंगे आने वाले लोक सभा चुनाव
-
वोट बैंक की राजनीति का जेहादी अवतार...
-
आध्यात्म से राजनीती तक... लेकिन भा.ज.पा ही क्यूँ?
-
अयोध्या की 84 कोसी परिक्रमा ...
-
सिद्धांत, शिष्टाचार और अवसरवादी-राजनीति
-
नक्सली हिंसा का प्रतिकार विकास से हो...
-
न्याय पाने की भाषायी आज़ादी
-
पाकिस्तानी हिन्दुओं पर मानवाधिकार मौन...
-
वैकल्पिक राजनिति की दिशा क्या हो?
-
जस्टिस आफताब आलम, तीस्ता जावेद सीतलवाड, 'सेमुअल' राजशेखर रेड्डी और NGOs के आपसी आर्थिक हित-सम्बन्ध
-
-
-
उफ़ ये बुद्धिजीवी !
-
कोई आ रहा है, वो दशकों से गोबर के ऊपर बिछाये कालीन को उठा रहा है...
-
मुज़फ्फरनगर और 'धर्मनिरपेक्षता' का ताज...
-
भारत निर्माण या भारत निर्वाण?
-
२५ मई का स्याह दिन... खून, बर्बरता और मौत का जश्न...
-
वन्देमातरम का तिरस्कार... यह हमारे स्वाभिमान पर करारा तमाचा है
-
चिट-फण्ड घोटाले पर मीडिया का पक्षपातपूर्ण रवैया
-
समय है कि भारत मिमियाने की नेहरूवादी नीति छोड चाणक्य का अनुसरण करे : चीनी घुसपैठ
-
विदेश नीति को वफादारी का औज़ार न बनाइये...
-
सेकुलरिस्म किसका? नरेन्द्र मोदी का या मनमोहन-मुलायम का?
-
Comments (Leave a Reply)