अहमदाबाद, क्या नरेन्द्र मोदी और उनके गुजरात राज्य के बारे में विश्व समुदाय का मत परिवर्तन हो रहा है? इस प्रकार के कुछ सं..
साम्प्रदायिक हिंसा बिल के खिलाफ होगा बड़ा आंदोलन, कांची शंकराचार्य भी जुड़े
नई दिल्ली, 14 दिसंबर : सांप्रदायिक हिंसा बिल के खिलाफ देशव्यापी
आंदोलन होगा। यह बातें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डा. मोहन
भागवत ने कहीं। श्री भागवत भारतीय संस्कृति सभा के तत्वावधान में यहां
ज्वालामुखी मंदिर में आयोजित दो दिवसीय ‘अखिल भारतीय शीर्ष संत
समागम’ को संबोधित कर रहे थे। समारोह में विशेष रूप से आमंत्रित किये
गये डॊ. भागवत ने कहा कि विश्व में धर्म की एकमात्र शक्ति
भारत में बची है, जो अन्य मजहबों के लोगों को अपने मार्ग का रोड़ा
लगता है। उनकी मंशा पूरी हो सके इसके लिए वे भारत को तोड़ने में लगे
हुए हैं।
उन्होंने कहा कि प्रस्तावित विधेयक देखने से स्पष्ट हो जाता है कि यह
अन्याय को न्याय बनाने वाला, प्रशासन को पंगु और पंचमहापातक को नियम
बनाने वाला विधेयक है। संघ प्रमुख ने कहा कि संत समाज के विरोध के
कारण वे विधेयक में कुछ परिवर्तन की बात करने लगे हैं किंतु यह ऐसा ही
है मानो ताड़का को पूतना के रूप में प्रस्तुत किया जाए।
- - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - -
- - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - -
डा. स्वामी के शब्दों में समझने के लिए एवं बिल के विरुद्ध
वोट के लिए क्लिक करें
- - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - -
- - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - -
डॉ. भागवत ने उपस्थित संत समुदाय से अपील की कि इस विधेयक को खारिज
करवाने के लिए बड़ा शक्ति प्रदर्शन करना होगा जिसके लिए पूरी तैयारी
रखनी है। इसके लिए आवश्यक जनजागरण की विस्तृत योजना संत समाज तय करे
जिसमें संघ पूरी तरह सहभागी होगा।
अखिल भारतीय शीर्ष संत समागम ने एक स्वर से “साम्प्रदायिक एवं
लक्षित हिंसा विधेयक – 2011” का विरोध करते हुए राष्ट्रीय सलाहकार
परिषद (एनएसी) को तत्काल भंग किये जाने की मांग की।
समागम में पारित प्रस्ताव में विधेयक को देश को तोड़ने वाला,
असंवैधानिक, हिंदू एवं मुस्लिमों को बांटने वाला, देश के हिंदुओं को
गुनहगार मानकर विश्व में सहिष्णु हिंदू संस्कृति को बदनाम करने वाला,
दंगाई, जेहादी, व्यवहार को प्रोत्साहन एवं हिंसा करने के बाद संरक्षण
देने वाला, देश के प्रशासन के ऊपर इस कानून के द्वारा नई असंवैधानिक
व्यवस्था खड़ी करने वाला बताया गया।
कार्यक्रम के उपरांत संवाददाताओं से बातचीत करते हुए विश्व हिंदू
परिषद के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंहल ने कहा कि परिषद इस विधेयक
सहित देश में तुष्टीकरण के प्रत्येक प्रयास का कड़ा विरोध करेगी।
उन्होंने कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह के नेतृत्व में प्रधानमंत्री
से मिलने गये 25 कांग्रेसी सांसदों के प्रतिनिधिमंडल द्वारा 12वीं
पंचवर्षीय योजना में मुस्लिम समुदाय के लिए 15 प्रतिशत बजट आवंटन का
विशेष प्रावधान किये जाने को तुष्टीकरण की पराकाष्ठा करार दिया।
प्रस्ताव में कहा गया है, “इस विधेयक से देश के मंदिर, संत,
रामलीला, गणेशोत्सव तथा हिंदुओं के अन्य धार्मिक कार्यक्रम, हिंदुओं
की सामाजिक धार्मिक संस्थाएं, हिंदुओं के व्यापार, जेहादियों के दया
पर निर्भर हो जायेंगे। संतों की यह सभा देश के सभी संत, सभी
सामाजिक-धार्मिक बिरादरी की संस्थाओं का आह्वान करती है कि
इस विधेयक के खिलाफ देशव्यापी जनजागरण एवं आदोलन हो और दिल्ली में भी
प्रदर्शन की तैयारी हो।
कांची शंकराचार्य भी समारोह में मौजूद थे। समागम में
संतों ने संकल्प व्यक्त किया और कहा कि इस विधेयक को किसी भी कीमत पर
कानून का रूप नहीं लेने देंगे। इसके लिए देश की जनता किसी भी प्रकार
के बलिदान के लिए तैयार है। संतों के इस प्रस्ताव को राष्ट्रीय
स्वयंसेवक संघ और विश्व हिंदू परिषद सहित देश के लगभग सभी सामाजिक,
सांस्कृतिक एवं धार्मिक संगठनों ने अपना खुला समर्थन व्यक्त किया।
Share Your View via Facebook
top trend
-
क्या गुजरात मुद्दे पर अमरीका भी इंग्लैंड की राह चलेगा?
-
9/11 जैसा खतरा: मुंबई में मिसाइलें तैनात, वायुसेना-नौसेना भी तैयार
मुंबई एयरपोर्ट पर 9/11 की तर्ज पर हमले की आशंका से जुड़ी खुफिया चेतावनी के बाद महाराष्ट्र के सभी हवाई अड्डों की सुरक्..
-
स्वामी करेंगे एयर इंडिया तथा रक्षा सौदों में व्याप्त भ्रष्टाचार को उजागर
जनता पार्टी अध्यक्ष सुब्रमण्यम स्वामी ने एयर इंडिया तथा रक्षा सौदों में व्याप्त भ्रष्टाचार को उजागर करने का एलान किया है। ..
-
भगत सिंह को पाकिस्तान में मिले सम्मान, पाकिस्तानी संगठन की मांग
लाहौर। पाकिस्तान के एक संगठन ने माग की है कि महान स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह का देश में नायकों की तरह सम्मान किया जाना च..
-
कृषि विभाग की हरी झंडी, अब पतंजलि खाद और बीज भी बेचेगा - बाबा रामदेव
हरिद्वार। बाबा रामदेव आयुर..
what next
-
-
सुनहरे भारत का निर्माण करेंगे आने वाले लोक सभा चुनाव
-
वोट बैंक की राजनीति का जेहादी अवतार...
-
आध्यात्म से राजनीती तक... लेकिन भा.ज.पा ही क्यूँ?
-
अयोध्या की 84 कोसी परिक्रमा ...
-
सिद्धांत, शिष्टाचार और अवसरवादी-राजनीति
-
नक्सली हिंसा का प्रतिकार विकास से हो...
-
न्याय पाने की भाषायी आज़ादी
-
पाकिस्तानी हिन्दुओं पर मानवाधिकार मौन...
-
वैकल्पिक राजनिति की दिशा क्या हो?
-
जस्टिस आफताब आलम, तीस्ता जावेद सीतलवाड, 'सेमुअल' राजशेखर रेड्डी और NGOs के आपसी आर्थिक हित-सम्बन्ध
-
-
-
उफ़ ये बुद्धिजीवी !
-
कोई आ रहा है, वो दशकों से गोबर के ऊपर बिछाये कालीन को उठा रहा है...
-
मुज़फ्फरनगर और 'धर्मनिरपेक्षता' का ताज...
-
भारत निर्माण या भारत निर्वाण?
-
२५ मई का स्याह दिन... खून, बर्बरता और मौत का जश्न...
-
वन्देमातरम का तिरस्कार... यह हमारे स्वाभिमान पर करारा तमाचा है
-
चिट-फण्ड घोटाले पर मीडिया का पक्षपातपूर्ण रवैया
-
समय है कि भारत मिमियाने की नेहरूवादी नीति छोड चाणक्य का अनुसरण करे : चीनी घुसपैठ
-
विदेश नीति को वफादारी का औज़ार न बनाइये...
-
सेकुलरिस्म किसका? नरेन्द्र मोदी का या मनमोहन-मुलायम का?
-
Comments (Leave a Reply)