२०१२ चाल-चेहरा-चरित्र में सबसे अलग होने और ‘पार्टी विद् अ डिफ़रेंस’ का दम भरने वाली भाजपा के लिए संकटों से शु..
आज फिर मुंडकोपनिषद का सार मंत्र - "सत्यमेव जयते" भारत मे गूंज
उठा और एक कड़वा सत्य सामने आया कि कन्या भ्रूण हत्या जैसी वीभत्स
सामाजिक बुराई को जन्म देने मे काँग्रेस की अविचारी नीतियों का हाथ
है। इस तथ्य को कपोल कल्पना मानकर खारिज नहीं किया जा सकता क्योंकि
तत्कालीन सरकार पर इसी प्रकार के अन्य गंभीर आरोप अर्थात ज़बरदस्ती
नसबंदी करवाने आदि जैसे आरोप भी लग चुके है। जाहिर है काँग्रेस
का उद्देश्य समस्या को खत्म करने की बजाय पीड़ित को ही खत्म करना रहा
है।
शो मे डॉक्टर साहब ने खुलासा किया कि कन्या भ्रूण हत्या की शुरुआत 70
के दशक मे तत्कालीन सरकार (सर्वज्ञात है कि उस वक़्त इन्दिरा सरकार
सत्ता मे थी) ने की थी। चूंकि लोग बेटे की चाह मे कई बच्चों (लड़कियों)
जन्म दे देते थे अतः इस अविवेकी बर्बर सरकार ने बड़े अस्पतालों के
चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश दिये कि जनसंख्या कम करने के लिए
अनचाही बच्चियों को खत्म कर दिया जाये और कन्या भ्रूण हत्या के लिए
माँ बाप को प्रेरित किया जाए।
कुछ समय पश्चात महिला अधिकार संगठनों का ध्यान इस बर्बर सरकारी कृत्य
पर गया और उनके विरोध के चलते सरकार को यह आदेश वापस लेना पड़ा। किन्तु
तब तक बहुत देर हो चुकी थी। चिकित्सा के पवित्र पेशे का व्यापारीकरण
करने वाले चिकित्सक और बच्चियों को बोझ मानने वाले लोग, दोनों ही
अवैधानिक गर्भपात के पैशाचिक हथियार से परिचित हो चुके थे। यह हथियार
भारतीय समाज के लिए अत्यंत विध्वंसक साबित हुआ। आज महिलाओं की
घटती आबादी, कन्या भ्रूण हत्या, महिलाओं के प्रति बढ़ते अत्याचार हेतु
कहीं ना कहीं इन्दिरा सरकार की यह वीभत्स नीति जिम्मेदार है। कन्याओं
को देवी मानने वाले इस देश मे आज नन्ही बेटियों को पैदा होने से
पहले ही मार डाला जाता है।
हालांकि यह कृत्य कतई माफी लायक नहीं है किन्तु समय आ गया है कि इस
खुलासे के बाद काँग्रेस को नैतिक आधार पर देश से और खासकर भारतीय
महिलाओं से माफी मांगनी चाहिए।
Share Your View via Facebook
top trend
-
कुशवाहा कांड के आईने में भाजपा और कांग्रेस : मापदंडों के मायने
-
मुंबई हमलों में शामिल सात लोगों पर अमेरिका में आरोप तय
केन्द्र सरकार ने आज बताया कि 26 : 11 के मुंबई हमलों के संबंध में सात लोगों पर अमेरिका में आरोप तय किए गए हैं जिनमें पाकिस्..
-
मातृभूमि के लिए समर्पित थे भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेन्द्र प्रसाद
डॉक्टर राजेन्द्र प्रसाद भारत के प्रथम राष्ट्रपति थे। (जन्म- 3 दिसम्बर, 1884, जीरादेयू, बिहार, मृत्यु- 28 फ़रवरी, 1963, स..
-
इरोम ने कहा, अन्ना का आंदोलन बनावटी! कश्मीरी अलगाववादी ने मांगा हजारे का साथ
मणिपुर में पिछले 11 वर्षो से अनशन कर रहीं इरोम शर्मिला ने अन्ना हजारे के आंदोलन को बनावटी करार दिया है। सुरक्षा बलों ..
-
माया ने कांग्रेस को दलितों का सबसे बड़ा दुश्मन बताया
नई दिल्ली यूपी में विधानसभा चुनाव नजदीक आते देख बसपा सुप्रीमो व मुख्यमंत्री मायावती ने दलित वोट बैंक को चाक-चौबंद करना शुर..
what next
-
-
सुनहरे भारत का निर्माण करेंगे आने वाले लोक सभा चुनाव
-
वोट बैंक की राजनीति का जेहादी अवतार...
-
आध्यात्म से राजनीती तक... लेकिन भा.ज.पा ही क्यूँ?
-
अयोध्या की 84 कोसी परिक्रमा ...
-
सिद्धांत, शिष्टाचार और अवसरवादी-राजनीति
-
नक्सली हिंसा का प्रतिकार विकास से हो...
-
न्याय पाने की भाषायी आज़ादी
-
पाकिस्तानी हिन्दुओं पर मानवाधिकार मौन...
-
वैकल्पिक राजनिति की दिशा क्या हो?
-
जस्टिस आफताब आलम, तीस्ता जावेद सीतलवाड, 'सेमुअल' राजशेखर रेड्डी और NGOs के आपसी आर्थिक हित-सम्बन्ध
-
-
-
उफ़ ये बुद्धिजीवी !
-
कोई आ रहा है, वो दशकों से गोबर के ऊपर बिछाये कालीन को उठा रहा है...
-
मुज़फ्फरनगर और 'धर्मनिरपेक्षता' का ताज...
-
भारत निर्माण या भारत निर्वाण?
-
२५ मई का स्याह दिन... खून, बर्बरता और मौत का जश्न...
-
वन्देमातरम का तिरस्कार... यह हमारे स्वाभिमान पर करारा तमाचा है
-
चिट-फण्ड घोटाले पर मीडिया का पक्षपातपूर्ण रवैया
-
समय है कि भारत मिमियाने की नेहरूवादी नीति छोड चाणक्य का अनुसरण करे : चीनी घुसपैठ
-
विदेश नीति को वफादारी का औज़ार न बनाइये...
-
सेकुलरिस्म किसका? नरेन्द्र मोदी का या मनमोहन-मुलायम का?
-
Comments (Leave a Reply)