अंग्रेजी साप्ताहिक समाचार पत्र आग्रेनाइज़र ने बोफोर्स घोटाले में सोनिया गाँधी का नाम न लिए जाने पर चिंता जताई है। समाचार..
मोदी के गरवी गुजरात का गौरव गान नित्य नयी स्वर लहरियाँ बिखेरता जा रहा है | पहले संयुक्त राष्ट्र संघ ने गुजरात के जनकल्याण के कार्यक्रमों को पुरस्कृत किया, फिर अमेरिका की रिपोर्ट में गुजरात के विकास की प्रशंसा हुई, फिर पूर्व राष्ट्रपति ऐ पी जे कलाम ने मोदी की नीतियों और कार्यक्रमों की प्रशंसा की | मोदी चीनी राजनयिक के आमंत्रण पर चीन गए और व्यापार बढ़ाने की दिशा में सकारात्मक उन्नति तो की ही, भारत की सीमा सम्बन्धी विषयों पर भी बेबाकी से राय रखी | उनके कहने के बाद चीनी कारावास में वर्षों से बंद भारत के बंदियों के अभियोग का भी त्वरित निस्तारण हुआ और १३ भारतीय बंदी रिहा हो गए, और अब इस सब के बीच मोदी को पाकिस्तान आने का आमंत्रण मिला है |
अहमदाबाद में आयोजित एशिया रंग रसायन वृहत प्रदर्शनी में आये हुए कराची के वाणिज्य एवं उद्योग प्रकोष्ठ के प्रतिनिधिमंडल ने गुजरात के चहुमुखी विकास से प्रभावित होकर मुख्यमंत्री मोदी से भेंट की इच्छा जताई | भेंट में उन लोगों ने मोदी से विस्तार में चर्चा की कि गुजरात एवं सिंध, जो कभी अविभाज्य भारत में आपसी सहयोग के लिए जाने जाते थे, अब किस प्रकार आपसी संबंधों को विकसित कर सकते हैं | प्रतिनिधिमंडल ने गुजरात प्रशासन की पारदर्शी, प्रगतिशील एवं औद्योगिक विकास में सहायक नीतियों की सराहना की और मोदी से पाकिस्तान आ कर प्रकोष्ठ की औद्योगिक गोष्ठी को संबोधित करने का आग्रह भी किया | गुजरात सरकार ने एक समाचार विज्ञप्ति में इस आशय की जानकारी दी है |
यद्यपि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि मोदी आमंत्रण स्वीकार करेंगे अथवा विडियो कॉन्फेरेन्स के जरिये संबोधित करना उचित समझेंगे | पाकिस्तान जाने को लेकर जटिल कूटनीतिक संबंधों से बढ़ कर मोदी की सुरक्षा का भी प्रश्न महत्वपूर्ण है क्योंकि पाकिस्तान में अनेक कट्टरपंथी एवं भारत एवं हिन्दू विरोधी तत्व मोदी को अपना परम शत्रु मानते हैं |
Share Your View via Facebook
top trend
-
बोफोर्स मसले में सोनिया गाँधी का नाम क्यों नहीं लिया जा रहा हैं?
-
दिग्विजय के बयानों से नाराज नेता ने कांग्रेस छोड़ी, कहा दिग्विजय ने प्रदेश के मुख्यमंत्री रहते हुए पूरे राज्य को बर्बाद किया
कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव तथा मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की बयानबाजी से नाराज कांग्रेस की प्रदेश इ..
-
गोमांस भक्षण, उस्मानिया की राह पर जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय
नई दिल्ली स्थित जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जनेवि) पूरी दुनिया में अपनी वामपंथी पहचान के लिए जाना जाता है। पर दुर्भाग्..
-
बीबीसी के मार्क टूली ने सोनिया की वंशवादी राजनीति के विरुद्ध भारत को चेताया
बीबीसी के पूर्व प्रमुख मार्क टूली ने यूपीए अध्यक्षा सोनिया गाँधी की वंशवाद की राजनीती की आलोचना की है | उन्होंने अपनी पुस्..
-
उदाहरण है विवेक ओबेरॉय का फोर्ब्स की लोक-कल्याण नायक सूची पर होना
२०११ भारत के लिए एक उथल पुथल भरा वर्ष सिद्ध हुआ - भले ही वह राजनैतिक परिदृश्य हो, अथवा आर्थिक | परन्तु इस बीच कुछ सुखद ब..
what next
-
-
सुनहरे भारत का निर्माण करेंगे आने वाले लोक सभा चुनाव
-
वोट बैंक की राजनीति का जेहादी अवतार...
-
आध्यात्म से राजनीती तक... लेकिन भा.ज.पा ही क्यूँ?
-
अयोध्या की 84 कोसी परिक्रमा ...
-
सिद्धांत, शिष्टाचार और अवसरवादी-राजनीति
-
नक्सली हिंसा का प्रतिकार विकास से हो...
-
न्याय पाने की भाषायी आज़ादी
-
पाकिस्तानी हिन्दुओं पर मानवाधिकार मौन...
-
वैकल्पिक राजनिति की दिशा क्या हो?
-
जस्टिस आफताब आलम, तीस्ता जावेद सीतलवाड, 'सेमुअल' राजशेखर रेड्डी और NGOs के आपसी आर्थिक हित-सम्बन्ध
-
-
-
उफ़ ये बुद्धिजीवी !
-
कोई आ रहा है, वो दशकों से गोबर के ऊपर बिछाये कालीन को उठा रहा है...
-
मुज़फ्फरनगर और 'धर्मनिरपेक्षता' का ताज...
-
भारत निर्माण या भारत निर्वाण?
-
२५ मई का स्याह दिन... खून, बर्बरता और मौत का जश्न...
-
वन्देमातरम का तिरस्कार... यह हमारे स्वाभिमान पर करारा तमाचा है
-
चिट-फण्ड घोटाले पर मीडिया का पक्षपातपूर्ण रवैया
-
समय है कि भारत मिमियाने की नेहरूवादी नीति छोड चाणक्य का अनुसरण करे : चीनी घुसपैठ
-
विदेश नीति को वफादारी का औज़ार न बनाइये...
-
सेकुलरिस्म किसका? नरेन्द्र मोदी का या मनमोहन-मुलायम का?
-
Comments (Leave a Reply)