चीन भारतीय सीमा पर सैन्य दवाब बनाने के साथ-साथ वहाँ पर बार-बार सीमा का अतिक्रमण करते हुए सैन्य व असैन्य सम्पदा की तोड़ फोड़..
लखनऊ कांग्रेस दीपावली के बाद युद्धस्तर पर प्रचार अभियान शुरू करने के साथ ही बसपा सरकार के खिलाफ चार्जशीट तैयार करेगी। जिसे फरवरी में प्रस्तावित लखनऊ की महारैली में पेश किया जाएगा। यही नही राज्य में कांग्रेस महामंत्री राहुल गांधी और केंद्रीय मंत्री सघन दौरा कर कांग्रेस की फिजा बनाएंगे। प्रदेश प्रभारी दिग्विजय सिंह ने रविवार को पत्रकार वार्ता में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पक्ष में चुनावी हवा बनाने के लिए प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की सभाएं भी होगी। उन्होंने कहा कि यदि डाक्टरों ने इजाजत दी तो सोनिया गांधी भी सभा करेंगी। मुख्यमंत्री मायावती के सरकारी धन से अपनी व परिवारीजनों की मूर्तियां लगाने पर आपत्ति करते हुए उन्होंने कहा कि बसपा के तमाम भ्रष्ट कारनामों की शिकायतें एकत्रित कर चार्जशीट तैयार कराई जाएगी।
फरवरी में लखनऊ की महारैली में उसे जनता के समक्ष प्रस्तुत कर इसका ज्ञापन राज्यपाल को सौंपा जाएगा। एक सवाल के जवाब में दिग्विजय सिंह ने कहा कि कांग्रेस में टिकट वितरण को लेकर कोई असंतोष जैसी बात नहीं है। हां, कुछ स्थानों पर मामूली विवादों की सूचना है।जिन्हें जल्द ही निपटा दिया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि मतदाता सूचियों में गड़बड़ी की बड़े स्तर पर शिकायतें मिल रही है। 14-15 वर्ष के किशोरों के नाम भी वोटर लिस्ट में दर्ज करा दिए गए हैं वहीं, मतदाता सूची से तमाम मुहल्ले ही गायब है।
मतदाता को नाम कटने की जानकारी वोट डालते समय मिलती है। इस बारे में चुनाव आयोग से मिलकर कांग्रेस मतदाता सूचियों को दुरुस्त करने की मांग करेगी। कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने सूचना के अधिकार अधिनियम में किसी भी बदलाव से इंकार करते हुए कहा कि सच्चर समिति की अधिकांश संस्तुतियों पर काम शुरू हो चुका है। उन्होंने मदरसों की स्वायतता में दखल पर रोक लगाने के लिए शिक्षा का अधिकार कानून में बदलाव की पैरोकारी की। बताया कि आरक्षण सुविधा का लाभ कुछ जातियों तक सीमित रहने के कारण सरकार अतिपिछड़ी जातियों के लिए आयोग गठन पर विचार कर रही है। अन्ना हजारे के मौन अनशन पर टिप्पणी करते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा कि कश्मीर मुद्दा व येद्दयुरप्पा की गिरफ्तारी के सवालों से बचने को ही ऐसा निर्णय लिया होगा।
जनलोकपाल को लेकर संसद उनकी अधिकांश मांगे मान चुकी है ऐसे में थोड़ा इंतजार भी करना चाहिए। कश्मीर को लेकर प्रशांत भूषण के बयान को गलत करार देते हुए उन्होंने कानूनी कार्रवाई की संभावना तलाशने की बात भी कही। अन्ना और राहुल की मुलाकात के सवाल पर उन्होंने अनभिज्ञता जाहिर की। कांग्रेस महासचिव ने माना कि हिसार उप चुनाव में कांग्रेस कमजोर है। वहां की जीत हार को किसी आह्वान से नहीं जोड़ा जाना चाहिए।
Share Your View via Facebook
top trend
-
बौद्ध चीन तो मर चुका है, इस चीन में साम्यवाद कि आत्मा है
-
राष्ट्रमंडल खेल घोटाला, भंवरी प्रकरण, मूर्ति व पार्क निर्माण, बोफोर्स कांड : राजनैतिक शून्य और विकल्पहीनता
अंततः जैसा अपेक्षित था, आगामी माह मे होने चुनावों के प्रपंच अपनी चरम सीमा पर पहुंचने लगे हैं, और इन सभी प्रपंचो का एक मा..
-
ओह नो !! क्या 'टीम अण्णा' बेरोजगार हो जाएगी? — सुरेश चिपलूनकर
दिल्ली उच्च न्यायालय ने एक महत्वपूर्ण निर्देश में केन्द्र सरकार को अनुमति दे दी है कि यदि कोई NGOs, किसी प्रकार के "बन्द",..
-
भ्रस्टाचार का विरोध करने पर उत्तर प्रदेश में डी.आई.जी. को पागल करार दिया
उत्तर प्रदेश अग्निशमन विभाग (फायर सर्विस) में तैनात डीआइजी देवेंद्र दत्त मिश्र को भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने पर पागल क..
-
जयराम लिखते हैं सोनिया का भाषण, दिग्विजय-प्रणब का सपना, पीएम बनना
केंद्र में सत्तारूढ़ कांग्रेस नीत सरकार में सोनिया गांधी की भूमिका को लेकर अक्सर सवाल उठाए जाते रहे हैं। कांग्रे..
what next
-
-
सुनहरे भारत का निर्माण करेंगे आने वाले लोक सभा चुनाव
-
वोट बैंक की राजनीति का जेहादी अवतार...
-
आध्यात्म से राजनीती तक... लेकिन भा.ज.पा ही क्यूँ?
-
अयोध्या की 84 कोसी परिक्रमा ...
-
सिद्धांत, शिष्टाचार और अवसरवादी-राजनीति
-
नक्सली हिंसा का प्रतिकार विकास से हो...
-
न्याय पाने की भाषायी आज़ादी
-
पाकिस्तानी हिन्दुओं पर मानवाधिकार मौन...
-
वैकल्पिक राजनिति की दिशा क्या हो?
-
जस्टिस आफताब आलम, तीस्ता जावेद सीतलवाड, 'सेमुअल' राजशेखर रेड्डी और NGOs के आपसी आर्थिक हित-सम्बन्ध
-
-
-
उफ़ ये बुद्धिजीवी !
-
कोई आ रहा है, वो दशकों से गोबर के ऊपर बिछाये कालीन को उठा रहा है...
-
मुज़फ्फरनगर और 'धर्मनिरपेक्षता' का ताज...
-
भारत निर्माण या भारत निर्वाण?
-
२५ मई का स्याह दिन... खून, बर्बरता और मौत का जश्न...
-
वन्देमातरम का तिरस्कार... यह हमारे स्वाभिमान पर करारा तमाचा है
-
चिट-फण्ड घोटाले पर मीडिया का पक्षपातपूर्ण रवैया
-
समय है कि भारत मिमियाने की नेहरूवादी नीति छोड चाणक्य का अनुसरण करे : चीनी घुसपैठ
-
विदेश नीति को वफादारी का औज़ार न बनाइये...
-
सेकुलरिस्म किसका? नरेन्द्र मोदी का या मनमोहन-मुलायम का?
-
Comments (Leave a Reply)