जनता पार्टी के अध्यक्ष, पूर्व केन्द्रीय मंत्री और देश के जाने-माने कानूनविद् डा.सुब्रह्मण्यम स्वामी ही वह व्यक्ति हैं, ज..
तीस्ता सीतलवाड के पूर्व सहयोगी ने नानावटी आयोग को सौंपे झूठे शपथपत्र के प्रमाण

तीस्ता सीतलवाड कोई अपरिचित नाम नहीं है | ये वही है जिन्हें मीडिया के एक वर्ग ने 'न्याय की लड़ाई लड़ रही वीरांगना' के रूप में चित्रित किया, तब तक, जब तक न्यायालय में २२ गवाहों से झूठे प्रमाणपत्र दाखिल करवाने का मामला सामने नहीं आया। तब तीस्ता अग्रिम जमानत लेकर गिरफ्तारी से बची। [Zee News] फिलहाल सर्वोच्च न्यायालय ने मामले की सुनवाई रोकी हुई है। तीस्ता को भारतीय न्याय-व्यवस्था में कितना विश्वास है, इसका प्रमाण उन्होंने दंगों के केवल ३ माह बाद अमेरिका के अंतर्राष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता आयोग में इस विषय को उठा कर किया। इस कृत्या के लिए सर्वोच्च न्यायालय ने बाद में उन्हें फटकार भी लगायी। [Outlook India]
- - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - -
- - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - -
In Eng : Teesta’s own aid submits proof of
fake affidavits to Nanavati ...
- - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - -
- - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - -
वैसे तीस्ता सोनिया गाँधी की अध्यक्षता वाली भारत सरकार की
राष्ट्रीय सलाहकार परिषद की सांप्रदायिक हिंसा निवारण विधेयक की
प्रारूपण समिति की सम्मानित सदस्या हैं। [NAC] मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने तो 'बेस्ट बेकरी
मामले के सम्बन्ध में उनके 'योगदान' के लिए उन्हें सम्मानित भी किया
था। राष्ट्रीय अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर तो 'मानवाधिकार' वालों का वैसे
भी बड़ा सम्मान होता ही है। हमारी यूपीए की भारत सरकार ने तीस्ता
सीतलवाड को 'राष्ट्र की प्रगति में उनके योगदान' को देखते हुए २००७
में उन्हें पद्म-श्री पुरस्कार भी दिया हुआ है।
अब पद्मश्री तीस्ता सीतलवाड पर समाचार है कि उनके अपने पूर्व सहयोगी
रईस खान जिन्होंने उन्ही की एनजीओ 'सेंटर फॉर पीस एंड जस्टिस में २८
फरवरी २००२ से १८ जनवरी २००८ तक काम किया, और जिन्होंने बाद में झूठे
शपथपत्र का सारा भंडाफोड किया था और तीस्ता को अग्रिम जमानत लेने पर
विवश किया था, उन्होंने नानावटी आयोग के सामने झूठे शपथपत्र सम्बन्धी
प्रमाण प्रस्तुत किए हैं। यद्यपि रईस खान स्वयं भी न्यायालय के शिकंजे
में हैं। गत माह मेहसाना सत्र न्यायाधीश ने उनके विरुद्ध सरदारपुरा
दंगों के सन्दर्भ में शिकायत दर्ज करने के आदेश दिए।
आयोग को लिखे गए अपने पत्र में खान ने उन फोन वार्ताओं के प्रतिलेख
भेजे हैं जो पूर्व पुलिस महानिदेशक आर बी श्रीकुमार, जाकिया जाफरी के
बहनोई जाफरी सफ़दर, गुलबर्ग सोसाइटी दंगे के गवाह फिरोज खान पठान एवं
तीस्ता के सहयोगी सैयद खान पठान की बातें शामिल हैं। खान के अनुसार इन
सबसे यह सुस्पष्ट है कि सभी शपथपत्र झूठे थे, सभी गवाह पढ़ाए हुए थे
और तीस्ता ने झूठे अभियोग दर्ज करवाये। ऐसा उन्होंने अपने पत्र में
आयोग को लिखा है और आयोग से समुचित कार्यवाही करने का आग्रह किया
है।
भारत का एक आम नागरिक ये सोचने को विवश है कि २२ झूठे शपथपत्र दाखिल
करवाने की आरोपी, स्वयं वाहवाही बटोरने के लिए देश का सम्मान अमेरिका
जा कर गिरवी रखने वाली तथाकथित 'समाजसेविका' जिसे अपने अपराधों के लिए
संभवतः जेल में होना चाहिए, वो भारत के राष्ट्रपति से पद्मश्री ग्रहण
करती है और भारत की सवा अरब जनता के लिए एक ऐसा कानून बनाती है जिसका
विरोध हर वो व्यक्ति कर रहा है जिसने इसे पढ़ा है और जिसके कोई
राजनैतिक अथवा धार्मिक स्वार्थ इस कानून में नहीं हैं।
तीस्ता सीतलवाड के सहयोगी रईस खान का अक्टूबर २०१० के एक साक्षात्कार
का ८ मिनट का एक विडियो यूट्यूब पर उपलब्ध है जो इस मामले पर प्रकाश
डालता है। [YouTube Video]
Share Your View via Facebook
top trend
-
2G घोटाले में सोनिया गाँधी के विरुद्ध पर्याप्त प्रमाण हैं : डा.सुब्रह्मण्यम स्वामी
-
भगत सिंह क्रांति सेना की चेतावनी ने दिखाया रंग, हुर्रियत का कार्यक्रम रद्द
भगत सिंह क्रांति सेना द्वारा जारी की गयी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार दिनांक ५ नवम्बर को बंगलौर में हुर्रियत और अलगाववादी गुट..
-
पर्दा पर्दा बेपर्दा : फतवा, मुस्लिम वर्ग और लोकतंत्र
प्रायः मुस्लिमों के द्वारा यह पंक्तियाँ अक्सर सुनने में आती हैं कि जर, जोरु और जमीन हमेशा पर्दे में रहनी चाहिये। जर अर्थ..
-
परमाणु ऊर्जा से संपन्न भारत का सपना देखने वाले होमी जहांगीर भाभा की राष्ट्रभक्ति को नमन
होमी जहांगीर भाभा का जन्म 30 अक्टूबर 1909 को मुंबई के एक धनी पारसी परिवार में हुआ। उनकी परवरिश बेहद उच्चस्तरीय परिवेश में ..
-
गुजरात के मुसलमानों ने विकास को नहीं विचार को वोट दिया है - सैय्यद रफीक लिमडावाला
गुजरात में भारतीय जनता पार्टी की जीत एक संयोग नहीं है। गुजरात के मुसलमानों ने केवल विकास यात्रा को ही नहीं अपितु विचारया..
what next
-
-
सुनहरे भारत का निर्माण करेंगे आने वाले लोक सभा चुनाव
-
वोट बैंक की राजनीति का जेहादी अवतार...
-
आध्यात्म से राजनीती तक... लेकिन भा.ज.पा ही क्यूँ?
-
अयोध्या की 84 कोसी परिक्रमा ...
-
सिद्धांत, शिष्टाचार और अवसरवादी-राजनीति
-
नक्सली हिंसा का प्रतिकार विकास से हो...
-
न्याय पाने की भाषायी आज़ादी
-
पाकिस्तानी हिन्दुओं पर मानवाधिकार मौन...
-
वैकल्पिक राजनिति की दिशा क्या हो?
-
जस्टिस आफताब आलम, तीस्ता जावेद सीतलवाड, 'सेमुअल' राजशेखर रेड्डी और NGOs के आपसी आर्थिक हित-सम्बन्ध
-
-
-
उफ़ ये बुद्धिजीवी !
-
कोई आ रहा है, वो दशकों से गोबर के ऊपर बिछाये कालीन को उठा रहा है...
-
मुज़फ्फरनगर और 'धर्मनिरपेक्षता' का ताज...
-
भारत निर्माण या भारत निर्वाण?
-
२५ मई का स्याह दिन... खून, बर्बरता और मौत का जश्न...
-
वन्देमातरम का तिरस्कार... यह हमारे स्वाभिमान पर करारा तमाचा है
-
चिट-फण्ड घोटाले पर मीडिया का पक्षपातपूर्ण रवैया
-
समय है कि भारत मिमियाने की नेहरूवादी नीति छोड चाणक्य का अनुसरण करे : चीनी घुसपैठ
-
विदेश नीति को वफादारी का औज़ार न बनाइये...
-
सेकुलरिस्म किसका? नरेन्द्र मोदी का या मनमोहन-मुलायम का?
-
Comments (Leave a Reply)