देश की सुरक्षा को चाक-चौबन्द रखने के लिए गुप्त जानकारियाँ जुटाने वाले इंटेलिजेंस ब्यूरो के हाल क्या हैं - इसकी बानगी इस ..
चार धाम - विषय केन्द्रित विभिन्न 5 मंत्रालयों में RTI
आद्य शंकराचार्य भारतवर्ष की एक दिव्य विभूति है। उनकी प्रभा आज भी दिग्दिगन्त को आलोकित कर रही है। शंकराचार्य का जन्म दक्षिण भारत के केरल में अवस्थित निम्बूदरीपाद ब्राह्मणों के 'कालडी़ ग्राम' में 788 ई. में हुआ, फिर भी उनकी कीर्ति कौमुदी उसी प्रकार अक्षुण्ण रूप में आज भी भारत के नभोमंडल को उद्भासित कर रही है।
जिस समय यह पवित्र भारत-वर्ष छिन्नता के पंक में धंसा जा रहा था, जब अनाचारी राक्षस इसे चारों ओर् से घेरे हुए थे, जब एक छोर से दूसरे छोर तक यह सारा देश आलस्य और अकर्मण्यता के चंगुल में फँसा हुआ था, तब आचार्य शंकर का मंगलमय उदय इस देश में हुआ और आचार्य शंकर ने भारत को अखंड बनाये रखने के लिये भारतवर्ष के चारों कोनो में (पूर्व में जगन्नाथ पुरी, पश्चिम में द्वारका, उत्तर में बद्रीनाथ, दक्षिण में रामेश्वरम ) एक-एक धाम की स्थापना की।
चार-धाम की स्थापना के पीछे उनका यही उदेश्य रहा होगा कि भारत का हर व्यक्ति जब भारत के अन्य भागो में जायेगा तो वह "भारत से अलग होने की कल्पना तक नहीं करेगा" अपितु उसका भारत से प्रेम और अधिक प्रगाढ़ होगा तथा साथ ही उसे भारत के बारे में और अधिक जानने का सुअवसर प्राप्त होगा।
उनके इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए और वर्तमान की विषम परिस्थितियों जैसे नक्सलवाद, क्षेत्रवाद इत्यादि जैसी गंभीर आतंरिक समस्याओ को देखते हुए मेरे मानस में एक विचार कौंधा कि ...
"क्यों ना भारत-सरकार द्वारा एक देश की एकता और अखंडता को बचाए रखने हेतु भारतवासियों के लिए "चार-धाम-यात्रा" हेतु रेल-तंत्र की सुव्यवस्था करते हुए "एक विशेष रेलगाड़ी" चलायी जाय जिससे राष्ट्रीय एकता-अखंडता को और बल मिलेगा क्योंकि भारतीय संविधान में भी राष्ट्र की एकता और अखंडता सुनिश्चित करने की बात कही गयी है।
इससे भारतीय-पर्यटन एवं तीर्थाटन को भी बढ़ावा मिलेगा जिससे सम्बंधित स्थान की अर्थव्यस्था भी आमूलचूल परिवर्तन के साथ तेजी से आगे बढ़ेगी परिणामतः लाखो लोगों को रोजगार का सुअवसर भी प्राप्त होगा...
साथ ही लोगों को भारत की विभिन्नता में एकता कही जाने वाली भारतीय संस्कृति को जानने और समझने का सुअवसर भी प्राप्त होगा कि इतनी भाषा, रीति-रिवाज, व्यवहार, समाज, जलवायु इत्यादि विविधताओ के बावजूद भारतीय संस्कृति एक है तथा जो भारतीय आर्थिक रूप से कमजोर हो उनका सारा खर्च भारत-सरकार वहन करे। आप सबके सुझाव, मार्गदर्शन और आशीर्वाद का सदैव आकांक्षी!
पाठकों को यह बताते हुए अत्यंत हर्षित हूँ चार धाम - विषय केन्द्रित 5 विभिन्न मंत्रालयों में RTI लगा दिया है। कृपया संलग्न देखे... आपके मार्गदर्शन, सुझाव और आशीर्वाद का सदैव आकांक्षी!!
Share Your View via Facebook
top trend
-
अंधेर नगरी चौपट राजा? इंटेलिजेंस ब्यूरो से गायब हो चुके हैं २१०० मोबाईल ट्रैकर
-
उदाहरण है विवेक ओबेरॉय का फोर्ब्स की लोक-कल्याण नायक सूची पर होना
२०११ भारत के लिए एक उथल पुथल भरा वर्ष सिद्ध हुआ - भले ही वह राजनैतिक परिदृश्य हो, अथवा आर्थिक | परन्तु इस बीच कुछ सुखद ब..
-
रमजान के पहले दिन दंगा, उपद्रव-फायरिंग में एक मरा : कांवरियों पर हमला
बरेली : कांवर में लाउडस्पीकर बजाने को लेकर रविवार की शाम को दो समुदाय आमने-सामने आ गए। शाहबाद में एक धार्मिक स्थल के पास..
-
अन्ना हजारे पर देश को बरगलाने, गुप्त एजेंडा रखने का आरोप, भेजा कानूनी नोटिस
हिसार लोकसभा उपचुनाव में कांग्रेस को निशाना बनाने वाली टीम अन्ना कानूनी पचड़े में फंस सकती है। 22 साल के युवा ने टीम अन्ना..
-
आजकल हम जन्मदिन किस प्रकार मनाते हैं ?
पश्चिमी सभ्यता का अन्धानुकरण करने के युग में हम अपनी संस्कृति, सभ्यता एवं मनोबल को इतना अधिक गिरा चुके हैं की उन्हें उठने ..
what next
-
-
सुनहरे भारत का निर्माण करेंगे आने वाले लोक सभा चुनाव
-
वोट बैंक की राजनीति का जेहादी अवतार...
-
आध्यात्म से राजनीती तक... लेकिन भा.ज.पा ही क्यूँ?
-
अयोध्या की 84 कोसी परिक्रमा ...
-
सिद्धांत, शिष्टाचार और अवसरवादी-राजनीति
-
नक्सली हिंसा का प्रतिकार विकास से हो...
-
न्याय पाने की भाषायी आज़ादी
-
पाकिस्तानी हिन्दुओं पर मानवाधिकार मौन...
-
वैकल्पिक राजनिति की दिशा क्या हो?
-
जस्टिस आफताब आलम, तीस्ता जावेद सीतलवाड, 'सेमुअल' राजशेखर रेड्डी और NGOs के आपसी आर्थिक हित-सम्बन्ध
-
-
-
उफ़ ये बुद्धिजीवी !
-
कोई आ रहा है, वो दशकों से गोबर के ऊपर बिछाये कालीन को उठा रहा है...
-
मुज़फ्फरनगर और 'धर्मनिरपेक्षता' का ताज...
-
भारत निर्माण या भारत निर्वाण?
-
२५ मई का स्याह दिन... खून, बर्बरता और मौत का जश्न...
-
वन्देमातरम का तिरस्कार... यह हमारे स्वाभिमान पर करारा तमाचा है
-
चिट-फण्ड घोटाले पर मीडिया का पक्षपातपूर्ण रवैया
-
समय है कि भारत मिमियाने की नेहरूवादी नीति छोड चाणक्य का अनुसरण करे : चीनी घुसपैठ
-
विदेश नीति को वफादारी का औज़ार न बनाइये...
-
सेकुलरिस्म किसका? नरेन्द्र मोदी का या मनमोहन-मुलायम का?
-
Comments (Leave a Reply)