निजामशाही बन गया है कांग्रेस राज, मंदिर जबरन जल्दी बंद करने के तुगलकी फरमान

Published: Friday, Feb 10,2012, 07:20 IST
Source:
0
Share
निजामशाही, कांग्रेस राज, तुगलकी फरमान, hyderabad temple, temple bell, congress, IBTL

हैदराबाद के हिन्दुओं के लिए कांग्रेस के राज में निजामशाही लौट आई लगती है | पुराने शहर में हिन्दू दमन नित नए रूप ले रहा है | पहले चारमीनार स्थित भाग्यलक्ष्मी मंदिर में भक्त गणों को घंटी बजाने से रोकने के लिए पुलिस तैनात की गयी थी [यहाँ पढ़ें]

वहीँ प्रदेश के मुस्लिम लीग के विधायक ने रामनवमी पर राम जी की शोभा यात्रा पर प्रतिबन्ध लगाने की मांग की थी | और अब, उसी कड़ी में भाग्यलक्ष्मी मंदिर को जबरन रात को ९ बजे बंद करने के आदेश दे दिए गए हैं | यह क्षेत्र का अकेला मंदिर है जो रात को आठ बजे के बाद खुला रहता है | मंदिर रात के १० बजे तक खुलता है एवं शुक्रवार को जब माँ भाग्यलक्ष्मी का विशेष दिन होता है, उस दिन रात पौने बारह बजे तक खुलता है |

मंदिर के अधिकारियों को पहले भी नोटिस दिया गया था परन्तु उन्होंने इस तुगलकी फरमान को मानने से इनकार कर दिया था | अब जबरदस्ती की जा रही है | नोटिस मंदिर की दीवारों पर चिपका दिया गया है | पुलिस का कहना है कि यह पुराने शहर में तनाव के कारण किया गया है और बाकी प्रतिष्ठानों के लिए भी ऐसे ही आदेश हैं |

आश्चर्य है कि सेकुलरिस्म के नाम पर छाती पीट पीट कर आकाश पाताल गुंजा देने वाले इन घटनाओं पर मीठी नींद सो रहे हैं | आंध्र प्रदेश में भाजपा की राजनैतिक शक्ति अधिक नहीं है | वहाँ तेलुगु देशम विपक्षी पार्टी है एवं कांग्रेस के अतिरिक्त वाईएसआर कांग्रेस, और तेलंगाना राष्ट्र समिति अन्य प्रमुख दल हैं |

सम्बंधित लेख : अब राम नवमी उत्सव मनाने एवं मंदिर में घंटी बजाने पर रोक की माँग

Comments (Leave a Reply)

DigitalOcean Referral Badge