नई दिल्ली. प्रशांत भूषण के बाद क्या दिग्विजय सिंह पर हमला हो सकता है? एक ट्वीट में इसके संकेत दिए गए हैं। सोशल न..
श्री विवेकानंद महारोगी आरोग्य केन्द्रम्, राजमुंद्री

आज भी कई स्थानों पर कुष्ठरोगीयों को समाज से बहिष्कृत किया जाता
है| इस स्थिति में यदि परिवार का मुखिया ही कुष्ठरोग से पीड़ित होता है
तो वह पूरा परिवार ही इस बहिष्कार का शिकार होता है| ऐसे कुष्ठरोगीयों
के उपचार और आवश्यक हो तो, उनके साथ, उनके परिवारों के भी पुनर्वसन का
काम श्री विवेकानंद महारोगी आरोग्य केन्द्रम् करता है|
राजमुन्द्री के स्व. डॉ. मंदलविलि मल्लिकार्जुन राव की प्रेरणा से
१९७५ में रमेशकुमार जैन और उनके सहयोगीयों ने केन्द्रम् की स्थापना
की| तत्कालीन जिल्हाधिकारी ने भी इस काम सहयोग दिया; उन्होंने इस
केन्द्रम् के लिए ११ एकड जमीन के साथ अन्य भी सहायता दी| १९७८ में
केन्द्रम् का रजिस्ट्रेशन किया गया|
फिर काकिनाडा, राजमुन्द्री और समीपवर्ती गॉंवों के अनेक कार्यकर्ताओं
ने कुष्ठरोगीयों को आर्थिक एवं वैद्यकीय सहायता पहुँचाना आरंभ किया और
२००२ में राजमुन्द्री के पास, बोम्मुरू गॉंव में श्री विवेकानंद
रुग्णालय की स्थापना की गई| बोम्मुरू के समीप के गॉंवो के सैकड़ों
परिवार इस रुग्णालय की सेवाओं का लाभ उठा रहे है| उन्हें औषधि भी
नि:शुल्क दी जाती है| एक सेवानिवृत्त सिव्हिल सर्जन केन्द्रम् को
नि:शुल्क सेवा देते है| यहॉं ऍलोपॅथी के साथ होमिओपॅथी उपचार की भी
सुविधा है|
उपक्रम
केन्द्रम् द्वारा कुष्ठरोगीयों को निवास भोजन एवं वैद्यकीय सेवा के
साथ जूतें, कपड़े और अन्य आवश्यक चीजें भी दी जाती है| सार्वजनिक
वनीकरण के अंतर्गत वाटिका में विविध पौधों का अंकुरण किया जाता है|
साथ ही, स्थानीय किसानों के साथ तंबाखू नर्सरी का भी निर्माण किया है|
क्वायर बोर्ड ने केन्द्रम् को १३ क्वायर मशीन दी है| इन मशीनों से
केन्द्रम् के निवासी नारियल की रस्सीयॉं बनाते है| केन्द्रम् में,
बच्चों के लिए बाल संस्कार केन्द्र चलाए जाते है| हिंदूओं के सभी
त्यौंहार मनाए जाते है और प्रसंगानुसार सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विषयों
पर भाषण आयोजित किए जाते है|
केन्द्रम् के सूर्य मंदिरम् सामाजिक सभागृह में सांस्कृतिक एवं
आध्यात्मिक कार्यक्रम होते है| गोपाळराव ठाकूर की स्मृति में१९९७ में
यह सभागृह बनाया गया है| आरंभ में यहॉं लोग टट्टे की झोपड़ियों में
रहते थे| मदत कार्य के अंतर्गत १९८३ में आंध्र प्रदेश सरकार को ५०
मकान मिले| २० वर्ष बाद यह मकान जीर्ण हुए तब राज्य सरकार ने इंदिरा
आवास योजना के अंतर्गत ४० मकान बनाए| केन्द्रम् की तीन एकड खेती में
काम कर कुष्ठरोगी केन्द्रम् को सहायता करते है| यहॉं एक गौशाला भी
चलाई जाती है|
संपर्क
श्री विवेकानंद महारोगी आरोग्य केन्द्रम्
बोम्मारू (व्ही), राजमुन्द्री राजस्व मंडल,
जिला : पूर्व गोदावरी, आंध्र प्रदेश, भारत
फोन : ९४४०११२१२५
ई-मेल : [email protected]
कैसे पहुँचे
हवाई मार्ग : राजमुन्द्री हवाई अड्डे से हैद्राबाद, विजयवाडा, चेन्नई
और अन्य शहरों के लिए नियमित हवाई सेवा|
रेल मार्ग : हावरा-चेन्नई रेल मार्ग पर स्थित| (मुख्य रेल स्थानक
विशाखापट्टनम की दूरी साडे तीन घंटे)
सड़क : राष्ट्रीय महामार्ग क्रमांक ५ पर बसा है|
... ...
Share Your View via Facebook
top trend
-
प्रशांत भूषण पर हमले के बाद दिग्विजय सिंह को निशाना बनाने के संकेत?
-
कालेधन के विषय पर पीछे हटने के लिए मिला था बड़ा ऑफर : बाबा रामदेव
योगगुरु बाबा रामदेव ने नेटवर्क 18 के सहयोगी चैनल लोकमत के संपादक निखिल वागले को बताया की सरकार ने उन्हें काले धन के खिलाफ ..
-
स्वामी करेंगे एयर इंडिया तथा रक्षा सौदों में व्याप्त भ्रष्टाचार को उजागर
जनता पार्टी अध्यक्ष सुब्रमण्यम स्वामी ने एयर इंडिया तथा रक्षा सौदों में व्याप्त भ्रष्टाचार को उजागर करने का एलान किया है। ..
-
सुप्रीमकोर्ट ने हज सब्सिडी पर लगाई रोक, केंद्र की नीति की आलोचना
सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को हज यात्रियों को सब्सिडी देने की केंद्र की नीति की आलोचना करते हुए इस पर रोक लगा दी। सुप्रीम ..
-
जानवरों को क़त्ल कर, मांस बढाने के अनाज खिलाते है, इसी भोजन की कमी से लाखों लोग भूख से मरते हैं
....... राजीव दीक्षित बताते है की अगर दुनिया मांस खाना बंद कर दे तो इस दुनिया में इतना अनाज पैदा हो रहा है की वो सारी दु..
what next
-
-
सुनहरे भारत का निर्माण करेंगे आने वाले लोक सभा चुनाव
-
वोट बैंक की राजनीति का जेहादी अवतार...
-
आध्यात्म से राजनीती तक... लेकिन भा.ज.पा ही क्यूँ?
-
अयोध्या की 84 कोसी परिक्रमा ...
-
सिद्धांत, शिष्टाचार और अवसरवादी-राजनीति
-
नक्सली हिंसा का प्रतिकार विकास से हो...
-
न्याय पाने की भाषायी आज़ादी
-
पाकिस्तानी हिन्दुओं पर मानवाधिकार मौन...
-
वैकल्पिक राजनिति की दिशा क्या हो?
-
जस्टिस आफताब आलम, तीस्ता जावेद सीतलवाड, 'सेमुअल' राजशेखर रेड्डी और NGOs के आपसी आर्थिक हित-सम्बन्ध
-
-
-
उफ़ ये बुद्धिजीवी !
-
कोई आ रहा है, वो दशकों से गोबर के ऊपर बिछाये कालीन को उठा रहा है...
-
मुज़फ्फरनगर और 'धर्मनिरपेक्षता' का ताज...
-
भारत निर्माण या भारत निर्वाण?
-
२५ मई का स्याह दिन... खून, बर्बरता और मौत का जश्न...
-
वन्देमातरम का तिरस्कार... यह हमारे स्वाभिमान पर करारा तमाचा है
-
चिट-फण्ड घोटाले पर मीडिया का पक्षपातपूर्ण रवैया
-
समय है कि भारत मिमियाने की नेहरूवादी नीति छोड चाणक्य का अनुसरण करे : चीनी घुसपैठ
-
विदेश नीति को वफादारी का औज़ार न बनाइये...
-
सेकुलरिस्म किसका? नरेन्द्र मोदी का या मनमोहन-मुलायम का?
-
Comments (Leave a Reply)