जनकल्याण रक्तपेढी (नासिक)

Published: Friday, Aug 19,2011, 12:35 IST
Source:
0
Share
जनकल्याण रक्तपेढी, डॉ. हेडगेवार, शरणपुर मार्ग, नासिक (महाराष्ट्र)

शल्यक्रिया (ऑपरेशन) के समय, रुग्ण के लिए रक्त तैयार रखना यह मुश्किल काम होता है| और दुर्घटनाओं के समय, जब एक साथ बड़ी संख्या में घायलों का उपचार करना होता है, तब तो यह समस्या और भी जटिल हो जाती है| किसी स्थान पर सब गुटों का रक्त उपलब्ध रहे, यही इस समस्या का हल होता है| समाज की यह आवश्यकता ध्यान में रखकर रक्तपेढीयॉं बनाना आरंभ हुआ| राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की जनकल्याण समिति ने भी इस सामाजिक काम में हाथ बटाया है| जनकल्याण समिति द्वारा महाराष्ट्र में दस रक्तपेढीयॉं चलाई जाती है| नासिक की रक्तपेढी भी इन्हीं में से एक है|

१९८९ से यह रक्तपेढी अल्प शुल्क में रुग्णों को सेवा दे रही है| इसके लिए स्वयंसेवक वर्ष भर, विविध अवसरों पर, सरकारी रक्तपेढी या आयएमए (इंडियन मेडिकल असोसिएशन) की सहायता से रक्तदान शिबिर आयोजित करते है| रक्तदाओं की सूची भी तैयार की गई है|

स्थापना के बाद से इस रक्तपेढी ने नया तकनीक अपनाते हुए क्रमबद्ध विकास जारी रखा है| १९९८ में यहॉं उत्तर महाराष्ट्र की पहली कॉम्पोनेंट प्रीपरेशन लॅबोरेटरी स्थापन की गई| इसमें रेड सेल्स कॉंसेंट्रेट, फ्रेश फ्रोझन प्लाझ्मा, लिक्विड स्टेबल प्लाझ्मा आदि उपलब्ध है| नासिक के रुग्णों की आवश्यकता पूर्ण कर रक्तपेढी में शेष प्लाझ्मा, मुंबई के नॅशनल प्लाझ्मा फ्रॅक्शनेशन सेंटर को भेजा जाता है| इससे फॅक्टरVIII, अलब्युमिन, इमम्युनोग्लोब्लिन आदि निर्माण किया जाता है, अब यह देश में उचित शुल्क में उपलब्ध है| पहले इनका आयात किया जाता था; और ये बहुत महँगे साबित होते थे| रक्तपेढीयों का सुधरता स्तर और बढ़ती संख्या को ध्यान में रखकर भारत सरकार के आरोग्य विभाग ने रक्तपेढीयों के आधुनिकीकरण को अपनी योजना में शामिल किया है; इस कारण रक्तपेढीयों को कंपोनट सेपरेशन के अनेक उपकरण प्राप्त हुए है| इसके अलावा नॅको (नॅशनल एड्स कंट्रोल ऑर्गनायझेशन), राज्य सरकार, साई संस्थान (शिर्डी) और अन्य संगठनों से इस रक्तपेढी को मदद मिलती है|

दूरदराज के क्षेत्रों में भी रक्त और रक्त से संबंधित उत्पाद रुग्णों को शीघ्र उपलब्ध होने चाहिए इसलिए जनकल्याण रक्तपेढी ने तहसील स्तर पर वितरण केन्द्र स्थापित किए है|          

संपर्क :

जनकल्याण रक्तपेढी
उमिया अपार्टमेंट,
डॉ. हेडगेवार चौक,
शरणपुर मार्ग, नासिक
महाराष्ट्र (भारत) ४२२ ००५
फोन : ०२५३ - २५७३४९३, २५७५२४९

कैसे पहुँचे

हवाई मार्ग : मुंबई छत्रपति शिवाजी हवाई अड्डा| नासिक से दूरी १८० किलोमीटर| मुंबई से नासिक के लिए टॅक्सी सेवा उपलब्ध|
रेल मार्ग : नासिक रोड रेल स्टेशन, नासिक शहर से ९ किलोमीटर दूर| मुंबई और भारत के सब शहरों से जुड़ा|
सड़क मार्ग : मुंबई और महाराष्ट्र के सब शहरों के बस सेवा उपलब्ध|
..............

Comments (Leave a Reply)

DigitalOcean Referral Badge