लखनऊ।। करीब 4 साल के अंतराल के बाद अयोध्या में श्रीराम जन्म भूमि पर मंदिर निर्माण के लिए कार सेवकपुरम स्थित रामजन्म भूमि म..
सरकार से निर्णायक जंग लड़ेंगे अन्ना-बाबा : अगस्त क्रांति की घोषणा

पुणे। भ्रष्टाचार खत्म करने व कालाधन वापस लाने की मांग पर समाज
सेवी अन्ना हजारे और योग गुरु बाबा रामदेव 9 अगस्त से केंद्र सरकार के
साथ निर्णायक जंग का आगाज करेंगे। केंद्र की संप्रग सरकार पर निशाना
साधते हुए दोनों ने एक मंच से दिल्ली में आंदोलन की बात कही। अन्ना और
उनकी टीम 25 जुलाई से जंतर-मंतर पर अनिश्चितकालीन विरोध पर बैठेगी।
वहीं, बाबा रामदेव और उनके सहयोगी 9 अगस्त से रामलीला मैदान में
आंदोलन शुरू करेंगे।
हजारे ने कहा कि हम सशक्त लोकपाल और कालेधन की वापसी की मांग कर रहे
हैं, लेकिन सरकार हमारी मांगों को लेकर गंभीर नहीं है। उन्होंने आशंका
जताई कि सरकार के कुछ अपने लोगों ने भी विदेशों में कालाधन जमा कर रखा
होगा। बाबा रामदेव ने कहा कि देश की जनता पिछले कई साल से कालेधन की
वापसी और मजबूत लोकपाल की बाट देख रही है, लेकिन सरकार उन्हें धोखा दे
रही है।
हजारे ने कहा कि अपने ऊपर लगने वाले आरोपों को सरकार हर बार झूठा
बताती आई है, लेकिन जब कोई स्वतंत्र जांच कमेटी नहीं बनाई जाती, तो सच
सामने कैसे आएगा?
अन्ना ने कहा कि जब यह स्थायी समिति को भेजा गया था, तब जनता से धोखा
हुआ और जब सदन में पेश किया गया, तो हमारे साथ छल हुआ। अन्ना ने कहा
कि इस बार मांगें पूरी होने तक आंदोलन चलता रहेगा। अगस्त क्रांति के
दिन शुरू हो रहे इस आंदोलन का उद्देश्य प्रणाली में बदलाव लाना
है।
चुनाव की बात पर नहीं दिया स्पष्ट जवाब : जब बाबा रामदेव से चुनावों
के बाबत सवाल किए गए तो उन्होंने कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया। उन्होंने
कहा कि वर्तमान आंदोलन का चुनाव से कोई संबंध नहीं है। उन्होंने कहा
कि चुनाव तो 2014 से पहले भी हो सकते हैं। वहीं, दूसरी ओर केंद्रीय
कानून मंत्री सलमान खुर्शीद से पुणे के एक गांव में 23 जून को मिलने
की बात पर अन्ना ने कहा कि सही समय आने पर उन बातों को सार्वजनिक किया
जाएगा।
Share Your View via Facebook
top trend
-
अयोध्या में राममंदिर निर्माण के लिए पत्थर तराशने का काम फिर शुरू
-
अजीम प्रेमजी भारत में खोलेंगे नि:शुल्क शिक्षा वाले १३०० विद्यालय
आईटी कंपनी विप्रो के चेयरमैन प्रेमजी अपने धन से भारत में नि:शुल्क शिक्षा वाले १३०० विद्यालय खोलेंगे। अजीम प्रेमजी अब तक अप..
-
करवा चौथ के पावन पर्व पर शहीदों की विधवाओं को नमन
मैं आंसू आंसू रोया हूँ
कुछ रातों से ना सोया हूँ,
जो सीमाओं पर बिछुड़ गए
उनकी यादों में खोया हूँ
.. -
गोमांस भक्षण, उस्मानिया की राह पर जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय
नई दिल्ली स्थित जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जनेवि) पूरी दुनिया में अपनी वामपंथी पहचान के लिए जाना जाता है। पर दुर्भाग्..
-
केवल सत्रह वर्ष में 7 लाख, 50 हजार, 860 किसानों ने की आत्महत्या
किसानों की आत्महत्या के कारण विदर्भ में दिनों दिन विधवाओं की संख्या में होती जा रही है बढ़ोतरी।
इन..
what next
-
-
सुनहरे भारत का निर्माण करेंगे आने वाले लोक सभा चुनाव
-
वोट बैंक की राजनीति का जेहादी अवतार...
-
आध्यात्म से राजनीती तक... लेकिन भा.ज.पा ही क्यूँ?
-
अयोध्या की 84 कोसी परिक्रमा ...
-
सिद्धांत, शिष्टाचार और अवसरवादी-राजनीति
-
नक्सली हिंसा का प्रतिकार विकास से हो...
-
न्याय पाने की भाषायी आज़ादी
-
पाकिस्तानी हिन्दुओं पर मानवाधिकार मौन...
-
वैकल्पिक राजनिति की दिशा क्या हो?
-
जस्टिस आफताब आलम, तीस्ता जावेद सीतलवाड, 'सेमुअल' राजशेखर रेड्डी और NGOs के आपसी आर्थिक हित-सम्बन्ध
-
-
-
उफ़ ये बुद्धिजीवी !
-
कोई आ रहा है, वो दशकों से गोबर के ऊपर बिछाये कालीन को उठा रहा है...
-
मुज़फ्फरनगर और 'धर्मनिरपेक्षता' का ताज...
-
भारत निर्माण या भारत निर्वाण?
-
२५ मई का स्याह दिन... खून, बर्बरता और मौत का जश्न...
-
वन्देमातरम का तिरस्कार... यह हमारे स्वाभिमान पर करारा तमाचा है
-
चिट-फण्ड घोटाले पर मीडिया का पक्षपातपूर्ण रवैया
-
समय है कि भारत मिमियाने की नेहरूवादी नीति छोड चाणक्य का अनुसरण करे : चीनी घुसपैठ
-
विदेश नीति को वफादारी का औज़ार न बनाइये...
-
सेकुलरिस्म किसका? नरेन्द्र मोदी का या मनमोहन-मुलायम का?
-
Comments (Leave a Reply)