कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने शुक्रवार को कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख c के इस बयान ने उनकी धारणा क..
इंदिरा गाँधी ने कहा था गरीबी हटाओ! लेकिन गरीब ही हट गया
कांग्रेस ने इस बार गजब का दांव मारा है| यह दांव वैसा ही है, जैसा
कि 1971 में इंदिराजी ने मारा था| गरीबी हटाओ! गरीबी हटी या नहीं,
प्रतिपक्ष हट गया| 1967 में लड़खड़ाई कांग्रेस को 352 सीटें मिल गईं|
इस बार बाबा रामदेव और अन्ना हजार के आंदोलनों
ने सरकार की नींव हिला दी है| उसे इस समय सिर्फ दो ही तारणहार दिखाई
पड़ रहे हैं| भोजन-सुरक्षा कानून याने भूख मिटाओ और अल्पसंख्यक आरक्षण
याने मुसलमान पटाओ|
भूख मिटाओ पैंतरा काफी अच्छा है बशर्ते कि वह ईमानदारी से लागू हो जाए
लेकिन मुसलमान पटाओ पैंतरा कांग्रेस के लिए ही नहीं, देश के लिए
और उससे भी ज्यादा मुसलमानों के लिए काफी खतरनाक सिद्ध हो सकता है|
कांग्रेस पार्टी बड़े समझदारों की पार्टी है| वह इतनी भोली नहीं कि वह
नाम लेकर बताए कि वह मुसलमानों को पटाने पर उतारू है| उसने अपनी चाल
पर ‘अल्पसंख्यक’ शब्द का पर्दा डाल दिया है| वह अब ‘अल्पसंख्यकों’ को
4.5 प्रतिशत आरक्षण देगी| अल्पसंख्यकों में सिर्फ उन्हें आरक्षण
मिलेगा, जो पिछड़े हैं| इससे कई नुकसान होंगे|
पहला, सच्चे मुसलमान नाराज़ होंगे| वे कहेंगे कि
कांग्रेस मुसलमानों पर भी जातिवाद की काफिराना हरकत थोप रही है| यह
इस्लाम के मानवीय बराबरी के मूल सिद्घांत के खिलाफ है|
दूसरा, मुसलमानों में जो ऊंची जातियों के लोग हैं,
उनके दिल में जलन पैदा होगी याने मुस्लिम समाज में फूट पड़ेगी|
तीसरा, अभी पिछड़े मुसलमानों को किसी राज्य में 12
प्रतिशत और किसी में 3 प्रतिशत आरक्षण मिल रहा है, यदि यही आरक्षण
अन्य ‘अल्पसंख्यकों’ याने ईसाई, सिख, बौद्घ, जैन और पारसियों में बंट
गया और 4.5 प्रतिशत में से बंट गया तो मुसलमानों के पास अभी जितना है,
वह भी जाता रहेगा| धोती की आस में लंगोटी भी गई! अनेक मुस्लिम संगठन
मांग कर रहे हैं कि मुसलमानों को कम से कम 10 प्रतिशत का आरक्षण मिलना
चाहिए और उसमें जाति का आधार नहीं होना चाहिए| इस आरक्षण को वे धोखे
की ठट्रठी बता रहे हैं|
चौथा, कांग्रेस को मुसलमानों के थोक वोट मिलेंगे या
नहीं, उसके करोड़ों पिछड़ों के वोट थोक में गल जाएंगे, क्योंकि पिछड़े
नेता कह रहे हैं कि उनके 27 प्रतिशत के आरक्षण में ये 4.5 प्रतिशत का
चक्कू लग गया है| गरीबी में आटा गीला हो रहा है| वे सीधा विरोध नहीं
कर रहे हैं, क्योंकि उन्हें भी मुसलमानों के थोकबंद वोट चाहिए| वे कह
रहे हैं कि मुसलमानों को अलग से 12 से 18 प्रतिशत तक का आरक्षण मिलना
चाहिए| तुम डाल-डाल तो हम पात-पात!
पांचवा, कांग्रेस के इस दांव का फायदा सबसे ज्यादा
भाजपा को होगा| उसे बैठे-बिठाए बहुसंख्यकों के वोट मिलेंगे|
छठा, देश के तथाकथित बहुसंख्यकों के बीच औसत मुसलमान
भी दया और घृणा के पात्र् बन जाएंगे| कांग्रेस का यह कदम सामाजिक
न्याय की बजाय सामाजिक तनाव पैदा करेगा|
सातवां, यह कदम देश को जाति और मजहब, दोनों के आधार
पर बांटेगा| यह दोहरा ज़हर है|
आठवां, यह हमारे स्वाधीनता आंदोलन के मूल्यों और
संविधान की भावना का मज़ाक है| चंद वोटों के खातिर कांग्रेस जैसी महान
पार्टी ने देश और अपने मुसलमानों को दांव पर लगा दिया है| यदि उसके
पास नेता और नीति होते तो उसे यह जुआ खेलने की जरूरत क्यों पड़ती?
साभार डॉ. वेदप्रताप वैदिक (लेखक वरिष्ठ पत्रकार हैं) ...
# क्या सचमुच कांग्रेस करवाती है मीडिया का मुँह बंद
?
# ‘मुसलमान पटाओ’ का पैंतरा, कांग्रेस का नया
दांव
# कांग्रेस विधायक के पास मिला 700 करोड़ का कालाधन :
सोचिये जरा ?
# कांग्रेस को वोट के बदले ६ बोतल शराब, कैमरा देख कहा
विपक्षी दलों का षड़यंत्र : पंजाब
Share Your View via Facebook
top trend
-
संघ व हजारे के बारे में जो कहा, सही साबित हुआ, तिवारी बोले- प्रत्यक्ष को नहीं चाहिए प्रमाण
-
कांग्रेस की चली तो अब भारत से गौ-मांस का निर्यात कानूनी रूप से होगा, वीएचपी का मुखर विरोध
जैसे आकाश का ओर-छोर नहीं होता, पाताल की गहराई नापी नहीं जा सकती, उसी प्रकार लगता है कांग्रेस नेतृत्व वाली यूपीए सर..
-
मेघालय में सेवा भारती की आरोग्य रक्षक योजना
मेघालय मे दूर दूर पर्वतों मे बसे गॉंव, घनी बारीश, भयंकर ठंड, आनेजाने के लिए रास्ता नही, कोई सुविधा नही, और इतनी बडी संख्या..
-
आंध्र उपचुनावों में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, क्या दक्षिण भारत में कांग्रेस का एकमात्र किला टूट रहा है?
अलग तेलंगाना राज्य की मांग को लेकर छात्र भोज्या नायक के आत्मदाह के बाद यह मुद्दा एक बार फिर सुर्खियों में है। छात्र की श..
-
दाउद इब्राहिम ने नक्सलियों से हाथ मिलाया ?
रायपुर, मार्च 12: पाकिस्तान में रह रहे अपराधी दाउद इब्राहिम की नजर अब भारत के कीमती अयस्क संसाधनों पर है।
..
what next
-
-
सुनहरे भारत का निर्माण करेंगे आने वाले लोक सभा चुनाव
-
वोट बैंक की राजनीति का जेहादी अवतार...
-
आध्यात्म से राजनीती तक... लेकिन भा.ज.पा ही क्यूँ?
-
अयोध्या की 84 कोसी परिक्रमा ...
-
सिद्धांत, शिष्टाचार और अवसरवादी-राजनीति
-
नक्सली हिंसा का प्रतिकार विकास से हो...
-
न्याय पाने की भाषायी आज़ादी
-
पाकिस्तानी हिन्दुओं पर मानवाधिकार मौन...
-
वैकल्पिक राजनिति की दिशा क्या हो?
-
जस्टिस आफताब आलम, तीस्ता जावेद सीतलवाड, 'सेमुअल' राजशेखर रेड्डी और NGOs के आपसी आर्थिक हित-सम्बन्ध
-
-
-
उफ़ ये बुद्धिजीवी !
-
कोई आ रहा है, वो दशकों से गोबर के ऊपर बिछाये कालीन को उठा रहा है...
-
मुज़फ्फरनगर और 'धर्मनिरपेक्षता' का ताज...
-
भारत निर्माण या भारत निर्वाण?
-
२५ मई का स्याह दिन... खून, बर्बरता और मौत का जश्न...
-
वन्देमातरम का तिरस्कार... यह हमारे स्वाभिमान पर करारा तमाचा है
-
चिट-फण्ड घोटाले पर मीडिया का पक्षपातपूर्ण रवैया
-
समय है कि भारत मिमियाने की नेहरूवादी नीति छोड चाणक्य का अनुसरण करे : चीनी घुसपैठ
-
विदेश नीति को वफादारी का औज़ार न बनाइये...
-
सेकुलरिस्म किसका? नरेन्द्र मोदी का या मनमोहन-मुलायम का?
-
Comments (Leave a Reply)