आतंकवादियों के घर जाते हैं दिग्विजय और मिल कर करते हैं धंधा

Published: Sunday, Sep 25,2011, 09:04 IST
Source:
0
Share
कांग्रेस, राष्ट्रीय महासचिव, दिग्विजय सिंह, आतंकवादियों,

आरएसएस के अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य इंद्रेश कुमार ने कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह पर आतंकवादियों से रिश्ते होने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि दिग्विजय आतंकवादियों के घर जाते हैं और वे मिलकर धंधा करते हैं। यदि केंद्र सरकार में ताकत है तो दिग्विजय को जांच के दायरे में लेकर इसकी गहराई से पड़ताल की जाए।

" गौरतलब है की दिग्विजय सिंह बाटला हाउस एनकाउन्टर मामले में गिरफ्तार मोहम्मद सैफ के परिवार से ३ सितम्बर २०१० में मिलने गए थे - आई.बी.एन "

इंद्रेश ने गृहमंत्री पी. चिदंबरम को भ्रष्टाचार में लिप्त बताते हुए हिंदु-मुस्लिम समुदाय से अपील की कि वे राष्ट्रविरोधी ताकतों का मिलकर मुकाबला करें। जयपुर में शनिवार को हिंदू-मुस्लिम एकता समारोह में इंद्रेश ने कहा कि देश में भ्रष्टाचार चरम पर है, सद्भाव बिगड़ रहा है। उन्होंने गृहमंत्री पर आरोप लगाया कि वे देश की रक्षा करने के बजाय राष्ट्रविरोधी तत्वों से खेल रहे हैं।

उन्होंने गृहमंत्री को विदेशी ताकतों का एजेंट बताया। यदि हालातों से लड़ने का कोई बीड़ा उठा रहा है तो वह आरएसएस है। इंद्रेश ने केंद्र सरकार से ऐसी सार्वजनिक कोर्ट बनाने की मांग की है जो सार्वजनिक रूप से पूछताछ कर हकीकत को सामने लाए।

उन्होंने आतंकी हमलों में खुद का नाम घसीटे जाने को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि जब कुछ साबित ही नहीं हुआ तो कोई उन्हें आरोपित कैसे कर सकता है। उन्होंने आड़वाणी की रथयात्रा पर अपनी राय जताते हुए कहा कि भ्रष्टाचार मुक्ति के लिए देश में जो भी प्रयास होंगे वे उसका समर्थन करेंगे।

समारोह में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी, मौलाना सईद कादरी, मौलाना मंजूर, मोहम्मद अब्दुल रहीम सहित कई लोगों ने विचार व्यक्त किए। आयोजन मुस्लिम राष्ट्रीय मंच, हिमालय परिवार की ओर से किया गया। इंद्रेश ने शाम को प्रतापनगर में ‘चीन की साम्राज्यवादी नीति, आतंकवाद और भ्रष्टाचार ’ विषय पर गोष्ठी में भी भाग लिया।

मोदी पीएम इन वेटिंग पर बोले, इंतजार करो :
इंद्रेश ने गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को भाजपा की ओर से प्रधानमंत्री के रूप में प्रचारित किए जाने के सवाल पर कहा कि ये सब मीडिया की खबरें हैं। अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगी। इस मामले में अभी इंतजार कीजिए।

Comments (Leave a Reply)

DigitalOcean Referral Badge