जयपुर. जनता पार्टी अध्यक्ष सुब्रमण्यम स्वामी ने हमेशा की तरह सभा शुरू की | उन्होंने कहा कि स्पेक्ट्रम घोटाले मामले में म..
इस्लाम विरोधी है अन्ना का आंदोलनः शाही इमाम सैय्यद अहमद बुखारी

दिल्ली की जामा मस्जिद के शाही इमाम सैय्यद अहमद बुखारी ने
मुसलमानों से कहा है कि वे अन्ना के आंदोलन से दूर रहें। उनका कहना है
कि अन्ना का आंदोलन इस्लाम विरोधी है क्योंकि इसमें वंदे मातरम और
भारत माता की जय जैसे नारे लग रहे हैं। हालांकि रविवार को देश की
प्रमुख इस्लामी शिक्षण संस्था दारुल उलूम, देवबंद ने गांधीवादी अन्ना
हजारे के भ्रष्टाचार विरोधी मुद्दे के साथ होने का दावा किया था।
दिल्ली की फतेहपुरी मस्जिद के शाही इमाम मुफ्ती मुकर्रम अहमद ने अन्ना
के आंदोलन का समर्थन किया है।
बुखारी ने कहा, ' इस्लाम मातृभूमि और देश की पूजा में विश्वास नहीं
करता है। यह उस मां की पूजा की पूजा को भी सही नहीं ठहराता, जिसके
गर्भ में बच्चे का विकास होता है। ऐसे में इस्लाम इस आंदोलन से कैसे
जुड़ सकते हैं, जो इस्लाम के मूल सिद्धांतों के खिलाफ है। इसीलिए
मैंने मुसलमानों को इस आंदोलन से दूर रहने को कहा है। ' बुखारी के इस
आह्वान के बाद वंदे मातरम पर विवाद एक बार फिर उठ खड़ा हुआ है।
हालांकि इस आंदोलन से प्रशांत भूषण और शांति भूषण जैसे शख्स जुड़े
हैं, जिन्होंने गुजरात दंगे के मामले पर नरेंद्र मोदी काफी विरोध किया
था। फिर भी शाही इमाम इस आंदोलन के आलोचक हैं। उनका कहना है कि देश के
लिए करप्शन से बड़ा मुद्दा सांप्रदायिकता है और देश को इससे ज्यादा
खतरा है। उन्होंने कहा, ' अगर अन्ना इस आंदोलन में सांप्रदायिकता को
भी मु्द्दा बनाते हैं, तो मैं इस बारे में आश्वस्त हो सकता हूं। '
बुखारी ने अन्ना के आंदोलन को मिल रहे फंड के बारे में सवाल उठाया और
आरोप लगाया कि अन्ना आरएसएस और बीजेपी के साथ मिले हुए हैं और राजनीति
कर रहे हैं।
गौरतलब है कि देश की प्रमुख इस्लामी शिक्षण संस्था दारुल उलूम, देवबंद
ने रविवार को कहा था कि वह गांधीवादी अन्ना हजारे के भ्रष्टाचार
विरोधी मुद्दे के साथ है, लेकिन एक शिक्षण संस्थान के रूप में उनके
आंदोलन का समर्थन नहीं कर सकती। दिल्ली की फतेहपुरी मस्जिद के शाही
इमाम मुफ्ती मुकर्रम अहमद ने अन्ना का समर्थन किया है। ऑल इंडिया
महिला मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड की प्रमुख शाइस्ता अंबर ने भी कहा है
कि उनका संगठन अन्ना के आंदोलन का समर्थन करता है।
Share Your View via Facebook
top trend
-
स्वामी अल्पसंख्यक आरक्षण के विरोध में, कहा सोनिया की आदर्श-बहू छवि से रहे सावधान
-
क्रान्तिकारी वीर विनायक दामोदर सावरकर की इच्छा-मृत्यु
स्वातंत्र्य वीर सावरकर जी ने मृत्यु से दो वर्ष पूर्व 'आत्महत्या या आत्मसमर्पण' शीर्षक से एक लेख लिखा था। इस विषय..
-
निजामशाही बन गया है कांग्रेस राज, मंदिर जबरन जल्दी बंद करने के तुगलकी फरमान
हैदराबाद के हिन्दुओं के लिए कांग्रेस के राज में निजामशाही लौट आई लगती है | पुराने शहर में हिन्दू दमन नित नए रूप ले रहा ह..
-
स्कूल, कॉलेज की कैंटीन में जंक फूड पर लगे रोक: हाई कोर्ट
दिल्ली हाई कोर्ट ने बुधवार को केंद्र सरकार से यह सुनिश्चित करने के लिए कहा कि स्कूलों व कॉलेजों की कैंटीनों में कोल्ड ड्रि..
-
१० लाख मुस्लिम लोगों ने गौ-हत्या के विरोध में हस्ताक्षर करवाए
मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मुस्लिम भाइयों ने अमन प्रेम का सन्देश देते हुए एक ऐसे उदहारण को प्रस्तुत किया जो कभी देखा या स..
what next
-
-
सुनहरे भारत का निर्माण करेंगे आने वाले लोक सभा चुनाव
-
वोट बैंक की राजनीति का जेहादी अवतार...
-
आध्यात्म से राजनीती तक... लेकिन भा.ज.पा ही क्यूँ?
-
अयोध्या की 84 कोसी परिक्रमा ...
-
सिद्धांत, शिष्टाचार और अवसरवादी-राजनीति
-
नक्सली हिंसा का प्रतिकार विकास से हो...
-
न्याय पाने की भाषायी आज़ादी
-
पाकिस्तानी हिन्दुओं पर मानवाधिकार मौन...
-
वैकल्पिक राजनिति की दिशा क्या हो?
-
जस्टिस आफताब आलम, तीस्ता जावेद सीतलवाड, 'सेमुअल' राजशेखर रेड्डी और NGOs के आपसी आर्थिक हित-सम्बन्ध
-
-
-
उफ़ ये बुद्धिजीवी !
-
कोई आ रहा है, वो दशकों से गोबर के ऊपर बिछाये कालीन को उठा रहा है...
-
मुज़फ्फरनगर और 'धर्मनिरपेक्षता' का ताज...
-
भारत निर्माण या भारत निर्वाण?
-
२५ मई का स्याह दिन... खून, बर्बरता और मौत का जश्न...
-
वन्देमातरम का तिरस्कार... यह हमारे स्वाभिमान पर करारा तमाचा है
-
चिट-फण्ड घोटाले पर मीडिया का पक्षपातपूर्ण रवैया
-
समय है कि भारत मिमियाने की नेहरूवादी नीति छोड चाणक्य का अनुसरण करे : चीनी घुसपैठ
-
विदेश नीति को वफादारी का औज़ार न बनाइये...
-
सेकुलरिस्म किसका? नरेन्द्र मोदी का या मनमोहन-मुलायम का?
-
IBTL Gallery
-
-
2G Samosa, Coal Gate Sandwich in Restaurants, Gujarat to follow Mumbai's Aditi hotel row
-
Why Villagers refuse to accept relief materials in Guptakashi by Bhartiya Yuva Congress
-
Modi, Internet Hindus & Madhu Trehan : Can You Take It Arun Shourie?
-
Glory of the guru : Guru Tegh Bahadur Sahib's Shaheedi Divas
-
Comments (Leave a Reply)