देश के वनवासी भागों में आज भी स्वास्थ्य रक्षा का प्रश्न गंभीर है| स्वच्छ और शुद्ध पीने का पानी, शौचकूप और स्वच्छता उन..
बलूचिस्तान बने स्वतंत्र, संप्रभु राष्ट्र : डॉ. वेदप्रताप वैदिक

बलूचिस्तान को लेकर पाकिस्तान की जबर्दस्त फजीहत हो रही है।
अमेरिका की संसद (प्रतिनिधि सदन) में कुछ महत्वपूर्ण सांसदों ने एक
ऐसा विधेयक पेश कर दिया है, जो मांग कर रहा है कि बलूचिस्तान को
पाकिस्तान से अलग होने का अधिकार दिया जाए। बलूचिस्तान को अब एक
स्वतंत्र और संप्रभु राष्ट्र की तरह उभर आना चाहिए। यह प्रस्ताव अभी
पारित नहीं हुआ है और इसके पारित होने की कोई संभावना भी नहीं है
लेकिन इस प्रस्ताव ने पाकिस्तान के पसीने छुड़वा दिए हैं। कहां तो
पाकिस्तान कश्मीर को झपटवाने में लगा रहता था और अब कहां बलूचिस्तान
उसके गले पड़ गया है। अमेरिकी प्रस्ताव के कारण अब बलूचिस्तान पर सारी
दुनिया का ध्यान जाने लगेगा।
इस मुद्दे पर पाकिस्तान की पूरी संसद एक हो गई है। क्या यह अजूबा नहीं
कि प्रतिपक्ष के नेता निसार अली खान ने उक्त कदम के विरूद्ध निंदा
प्रस्ताव रखा और वह सर्वसम्मति से पास हो गया? पाकिस्तानी
प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री ने अमेरिकी प्रस्ताव को पाकिस्तान की
संप्रभुता पर सीधा प्रहार बताया है। इस प्रस्ताव में ओबामा प्रशासन ने
अपने आप को अलग कर लिया है। उसके प्रवक्ता ने कहा है कि रिपब्लिकन
पार्टी के कांग्रेसजनों के लाए गए इस प्रस्ताव से सरकार का कुछ
लेना—देना नहीं है।
पाकिस्तानी नेतागण अमेरिका से इतने दबे हुए हैं कि वे बस घिघिया रहे
हैं। पलट कर वार नहीं कर रहे हैं। वे यह नहीं पूछ रहे हैं कि अगर वे
इसी तरह का प्रस्ताव पाकिस्तानी संसद में अमेरिका के बारे में पास कर
दें तो कैसा रहे? क्या कुछ सांसद ह्यूस्टन या फ्लोरिडा को अमेरिका से
अलग करने का प्रस्ताव अपनी संसद में रख सकते हैं? यह शब्द मजाक है,
लेकिन बलूचिस्तान पर पाकिस्तान ने इतने ज्यादा जुल्म ढाए है कि
अमेरिकी संसद की सुनवाई में जैसे ही उसका नाम आया, इस्लामाबाद के
रोंगटे खड़े हो गए।
जाहिर है कि ब्लूचिस्तान के नेतागण बेहद खुश है, खासतौर से नवाब अकबर
बुग्ती की हत्या 2006 में मुशर्रफ ने करवाई थी। बलूच नेताओं के जीवट
को दाद देनी होगी कि उन्होंने अमेरिकी सांसदों को इतना प्रभावित कर
लिया कि वे बलूचिस्तान की आजादी का प्रस्ताव ले आए।
साभार : डॉ. वेदप्रताप वैदिक (लेखक वरिष्ठ पत्रकार हैं)
Share Your View via Facebook
top trend
-
डॉ. आंबेडकर वनवासी कल्याण ट्रस्ट द्वारा वनवासियोंकी स्वास्थ्य रक्षा
-
सिमी की हिट लिस्ट पर साध्वी प्रज्ञा एवं मालेगांव धमाकों के अन्य आरोपी
प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन सिमी (वही जिसकी तुलना कांग्रेस महासचिव राहुल गाँधी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से की थी) की हिट..
-
भारत में ४५ तरह के टैक्स हैं, जिनमें सबसे बुरा आयकर है
काले धन पर संसद में चली बहस कितनी सतही थी? इस बहस से यह पता नहीं चलता कि आखिर काला धन है क्या? हम किस धन को काला कहें और..
-
भोजन की बात करें तो हम इतने भाग्यशाली है कोई दूसरा देश उसकी कल्पना नहीं कर सकता
-
दिल्ली में लगभग दो लाख रूपए की लागत से बना टॉयलेट अचानक गायब, थाने में रपट दर्ज
सूचना के अधिकार से अभी-अभी मालूम पड़ा है कि दिल्ली के एक गांव में लगभग दो लाख रूपए की लागत से जो टॉयलेट बना था, वह अचानक ग..
what next
-
-
सुनहरे भारत का निर्माण करेंगे आने वाले लोक सभा चुनाव
-
वोट बैंक की राजनीति का जेहादी अवतार...
-
आध्यात्म से राजनीती तक... लेकिन भा.ज.पा ही क्यूँ?
-
अयोध्या की 84 कोसी परिक्रमा ...
-
सिद्धांत, शिष्टाचार और अवसरवादी-राजनीति
-
नक्सली हिंसा का प्रतिकार विकास से हो...
-
न्याय पाने की भाषायी आज़ादी
-
पाकिस्तानी हिन्दुओं पर मानवाधिकार मौन...
-
वैकल्पिक राजनिति की दिशा क्या हो?
-
जस्टिस आफताब आलम, तीस्ता जावेद सीतलवाड, 'सेमुअल' राजशेखर रेड्डी और NGOs के आपसी आर्थिक हित-सम्बन्ध
-
-
-
उफ़ ये बुद्धिजीवी !
-
कोई आ रहा है, वो दशकों से गोबर के ऊपर बिछाये कालीन को उठा रहा है...
-
मुज़फ्फरनगर और 'धर्मनिरपेक्षता' का ताज...
-
भारत निर्माण या भारत निर्वाण?
-
२५ मई का स्याह दिन... खून, बर्बरता और मौत का जश्न...
-
वन्देमातरम का तिरस्कार... यह हमारे स्वाभिमान पर करारा तमाचा है
-
चिट-फण्ड घोटाले पर मीडिया का पक्षपातपूर्ण रवैया
-
समय है कि भारत मिमियाने की नेहरूवादी नीति छोड चाणक्य का अनुसरण करे : चीनी घुसपैठ
-
विदेश नीति को वफादारी का औज़ार न बनाइये...
-
सेकुलरिस्म किसका? नरेन्द्र मोदी का या मनमोहन-मुलायम का?
-
Comments (Leave a Reply)