रायपुर, 20 अगस्त : छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में शुक्रवार शाम नक्सली हमले में 11 पुलिस कर्मियों के शहीद होने की सूचना है। ..
अश्लील साहित्य छाप व बेच कर पैसा बना रहा है चर्च
बात ऐसी है कि ईसामसीह सुन लें, तो रो पड़ें | जर्मनी के सबसे बड़े प्रकाशकों में से एक है वेटबिल्ड | यह कम्पनी शत प्रतिशत जर्मनी के कैथोलिक चर्च के अधिकार में है | इस कम्पनी के ऑनलाइन कैटालौग में ढाई हज़ार से अधिक उत्तेजक उपन्यास उपलब्ध हैं | कम्पनी ३० साल पुरानी है और आज इसका व्यापार लगभग ढाई अरब डॉलर का है, ६४०० कर्मचारी हैं और बाजार में २०% की भागेदारी है | अमेज़न के बाद ये दूसरा सबसे बड़ा ऑनलाइन वितरक है जिसके २ करोड़ उपभोक्ता हैं | खुले रूप से तो अश्लीलता को स्पष्ट मनाही है परन्तु उनके कैटालौग में अक्सर अश्लील साहित्य मिल जाता है | ब्लू पैंथर नामक अश्लील साहित्य छापने वाले प्रक्षकों कि भी पुस्तकें उनके पास उपलब्ध हैं और वे उसका विक्रय करते हैं |
जर्मनी के ही एक राष्ट्रीय समाचार पत्र ने इस आशय का समाचार प्रकाशित किया है | पत्र लिखता है कि ३० वर्ष पुरानी इस कम्पनी के विरुद्ध लोग १० वर्षों से विरोध प्रकट कर रहे हैं | चर्च के बिशप आदि को पत्र भी लिखे गए | २००८ में इस सम्बन्ध में ७० पृष्ठों की विस्तृत आख्या बना के बिशप्स को भेजी गयी थी परन्तु आधे से अधिक बिशप्स ने इसके न मिलने की बात कह कर पल्ला झाड़ लिया | म्यूनिख के अर्कडायोसेज की प्रतिक्रिया भी प्रतिकूल रही | आर्कबिशप के आर्थिक निदेशक ने कह दिया कि हर छोटी छोटी बुराई नहीं मिटाई जा सकती |
सच्चाई यह है कि चर्च ने इस कम्पनी में अब तक १८ करोड़ यूरो से अधिक निवेश किया है | ३० सालों से चले आ रहे पैसे और सत्ता के इस खेल में नग्नता और अश्लीलता का समावेश पुरानी बात है और यह चर्च के धार्मिक उत्तरदायित्वों के इतर ही रहा है | वस्तुतः चर्च ने स्वयं बढ़ चढ़ कर इस कम्पनी को प्रोत्साहन दिया |
यह कलंक कथा यही तक सीमित नहीं है | चर्च ने १९९८ में एक अधिग्रहण किया और द्रोएमेर कनौर नामक कम्पनी में ५० प्रतिशत की भागीदारी अर्जित कर ली | यह कम्पनी सामान्य साहित्य के साथ साथ नितांत अश्लील साहित्य का भी प्रकाशन करती है | इस प्रकार पहले केवल अश्लील साहित्य बेचता आ रहा चर्च १९९८ से अश्लीलता का प्रकाशक और उत्पादक भी बन गया है | कुछ अश्लील जर्मन पुस्तकें जिनका प्रकाशन चर्च के अधिकार वाले प्रकाशन संस्थान ने किया है, उनके नाम (हिंदी में अनुवादित) हैं - पाप के खेल, विशेषज्ञों का सेक्स, सेक्स की देवी का ग्रन्थ, अश्लील कथाएँ, शील मर्दक, बोल वेश्या आदि ..
आश्चर्य और वितृष्णा की बात है नैतिकता का पाठ संसार को पढ़ाने वाले और स्वयं को ईश्वर और धर्म के प्रतिनिधि बतलाने वाले इतने निंदनीय कार्य में आकंठ डूबे हैं | धार्मिक ईसाई क्रोधित और विस्मित हैं | १० वर्ष से चली आ रहा उनका विरोध निष्फल रहा है | चर्च की मर्यादा तार तार हो रही है | शायद ईसामसीह रो रहे हैं |
Share Your View via Facebook
top trend
-
नक्सली हमले में 11 पुलिसकर्मी शहीद
-
रामलीला मैदान में घायल हुईं बाबा रामदेव की समर्थक राजबाला की मृत्यु
योग गुरु बाबा रामदेव के अनशन के दौरान 4 जून को दिल्ली के रामलीला मैदान में पुल्स लाठीचार्ज में घायल राजबाला ने सोमवार सुबह..
-
भारतीय संस्कृति का प्रतीक 'नमस्कार' एवं इसके आध्यात्मिक लाभ
१.नमस्कार के लाभ
२. मंदिर में प्रवेश करते समय सीढियों को नमस्कार कैसे करें ?
३. देवता को नमन करने की योग्य.. -
‘आधार-कार्ड’ हो सकता है निराधार : नंदन निलेकनी UIDA को ‘गुड-बाई’ करने पर आमादा
चाणक्य जैसे कुटिल राजनीतिज्ञ आज नहीं हैं, लेकिन “चापलूस” और “चाटुकारों” की डॉ. मनमोहन सिंह की सरका..
-
छत्तीसगढ़ की पत्रकारिता : तुम रहम नहीं खाते बस्तियां जलाने में!
हाल के वर्षों में, खास कर भूमंडलीकरण के बाद भारत में जिस पेशे को सबसे ज्यादा गिरावट के लिए याद किया जाएगा वह है पत्रकारिता..
what next
-
-
सुनहरे भारत का निर्माण करेंगे आने वाले लोक सभा चुनाव
-
वोट बैंक की राजनीति का जेहादी अवतार...
-
आध्यात्म से राजनीती तक... लेकिन भा.ज.पा ही क्यूँ?
-
अयोध्या की 84 कोसी परिक्रमा ...
-
सिद्धांत, शिष्टाचार और अवसरवादी-राजनीति
-
नक्सली हिंसा का प्रतिकार विकास से हो...
-
न्याय पाने की भाषायी आज़ादी
-
पाकिस्तानी हिन्दुओं पर मानवाधिकार मौन...
-
वैकल्पिक राजनिति की दिशा क्या हो?
-
जस्टिस आफताब आलम, तीस्ता जावेद सीतलवाड, 'सेमुअल' राजशेखर रेड्डी और NGOs के आपसी आर्थिक हित-सम्बन्ध
-
-
-
उफ़ ये बुद्धिजीवी !
-
कोई आ रहा है, वो दशकों से गोबर के ऊपर बिछाये कालीन को उठा रहा है...
-
मुज़फ्फरनगर और 'धर्मनिरपेक्षता' का ताज...
-
भारत निर्माण या भारत निर्वाण?
-
२५ मई का स्याह दिन... खून, बर्बरता और मौत का जश्न...
-
वन्देमातरम का तिरस्कार... यह हमारे स्वाभिमान पर करारा तमाचा है
-
चिट-फण्ड घोटाले पर मीडिया का पक्षपातपूर्ण रवैया
-
समय है कि भारत मिमियाने की नेहरूवादी नीति छोड चाणक्य का अनुसरण करे : चीनी घुसपैठ
-
विदेश नीति को वफादारी का औज़ार न बनाइये...
-
सेकुलरिस्म किसका? नरेन्द्र मोदी का या मनमोहन-मुलायम का?
-
Comments (Leave a Reply)