बाबा रामदेव ने कहा कि ४ जून २०१२ को महाआंदोलन होगा. उस घटना के बाद लोगों में आक्रोश है, गुस्सा है. वह तारीख भुलाए नहीं भूल..
दिल्ली में लगभग दो लाख रूपए की लागत से बना टॉयलेट अचानक गायब, थाने में रपट दर्ज
सूचना के अधिकार से अभी-अभी मालूम पड़ा है कि दिल्ली के एक गांव
में लगभग दो लाख रूपए की लागत से जो टॉयलेट बना था, वह अचानक गायब हो
गया है| नगर निगम ने एक सवाल के जवाब में माना है कि 2008 में इस
टॉयलेट को बनाने के लिए बाकायदा एक लाख 90 हजार रूपए खर्च हुए थे,
लेकिन अब एक नागरिक ने उसकी गुमशुदगी की रपट थाने में दर्ज कराई
है|
इस टॉयलेट का गायब होना क्या सचमुच कोई बड़ी खबर है? टॉयलेट तो बहुत
मामूली चीज है| बिहार और उत्तरप्रदेश में तो सड़कें, बांध, पुल, स्कूल
और अस्पताल गायब हो जाया करते थे| दो करोड़ क्या चीज है, आज के जमाने
में? उस सस्तेवाड़े में सौ-सौ करोड़ की सरकारी चीजें गायब हो जाती
थीं| उन दिनों हमारी राजनीति में महावीर त्यागी, राममनोहर लोहिया, मधु
लिमये और फिरोज गांधी जैसे सांसद हुआ करते थे| इस तरह की लूटपाट की
पोल संसद में सबसे पहले वे लोग ही खोला करते थे| विधानसभाओं में अनेक
प्रखर और तेजस्वी नेता हुआ करते थे| लेकिन अब हमारे नेताओं को इस तरह
के काम में कोई दिलचस्पी नहीं रह गई क्योंकि इस तरह की खबरों के वे ही
मूल स्त्रेत बन गए हैं|
इस समय सांसदों और विधायकों को क्षेत्रीय विकास के नाम पर
लाखों-करोड़ों रूपए की राशि हर साल मिलती है| पता चला है कि अनेक
नेतागण इस राशि का इस्तेमाल या तो सिर्फ कागज पर करते हैं या
अपने-अपनों को रेवडि़यां बांटने के लिए करते हैं| जब जनता के
प्रतिनिधि ही हाथ साफ करने में जुट गए हैं, तो सरकारी कर्मचारी क्या
अपनी पांचों उंगलियां भी घी में नहीं भिगोएंगे? टॉयलेट और सड़के
इसीलिए गायब हो जाती हैं| अब अगर अखबार, टीवी चैनल और सूचनावीर नागरिक
पीछे नहीं पड़ें, तो इस महालूट का सिरा ढूंढना भी मुश्किल हो जाए|
पिछले कुछ दिनों में उज्जैन के एक चपरासी, इंदौर के एक क्लर्क और
भीलवाड़ा के एक कनिष्ठ इंजीनियर के यहां करोड़ों की राशियां पकड़ी गई|
मप्र में एक अफसर के यहां सैकड़ों करोड़ की राशि पकड़ी गई| अरे, ये तो
खटमल-मच्छर है| जरा मगरमच्छो को पकड़ो| जरा नेताओं पर हाथ डालो|
अरबों-खरबों का माल उनकी तिजोरियों से टपक पड़ेगा| यह काम कौन कर सकता
है? प्रधानमंत्री ही कर सकता है लेकिन वह स्वयं स्वच्छ और शुद्घ होना
चाहिए| यह काम डॉ. मनमोहन सिंह से बेहतर कौन कर सकता है, लेकिन आज यह
आपके लिए सोचने का विषय है कि वे असहाय और निरूपाय क्यों बने हुए हैं?
अगर वे थोड़ी-सी हिम्मत कर लें, तो वे इस देश को भ्रष्टाचार के दल-दल
से निकाल सकते हैं| इतिहास उन्हें तभी सचमुच का प्रधानमंत्री
मानेगा|
साभार वेद प्रताप वैदिक जी (लेखक वरिष्ठ पत्रकार हैं)
Share Your View via Facebook
top trend
-
पांच राज्यों में आंदोलन की चेतावनी, ०४ जून २०१२ को महाआंदोलन : बाबा रामदेव
-
हर महीने हजारों जानें बचाता है ये 'हत्यारा हिटलर'
मानवता की यात्रा विरोधाभासों और विडंबनाओं का ही दूसरा नाम है | युग कोई भी हो, एक से एक विडंबनाएं देखने को मिल जाएँगी | ..
-
गृह मंत्री पद के दुरूपयोग का नया मामला, चिदंबरम पर नई मुसीबत
२ जी घोटाले में आरोपी बनाने की दहलीज पर खड़े गृह मंत्री चिदंबरम पर अब अपने पद के दुरुपयोग का आरोप लगा है | समूचा विपक्ष तो ..
-
केजरीवाल के खिलाफ अनशन की तुरंत मिल गई इजाजत
नई दिल्ली जन लोकपाल बिल के समर्थन तथा भ्रष्टाचार के खिलाफ टीम अन्ना ने जंतर मंतर से आवाज उठाने की इच्छा जताई तो दिल्ली पुल..
-
100 वर्षीय फौजा ने दौड़ी 42 किमी. की मैराथन
भारतीय मूल के सौ साल के ‘जवान’ फौजा सिंह ने 42 किलोमीटर की मैराथन दौड़कर इतिहास रच दिया।फौजा सिंह को सौ साल के..
what next
-
-
सुनहरे भारत का निर्माण करेंगे आने वाले लोक सभा चुनाव
-
वोट बैंक की राजनीति का जेहादी अवतार...
-
आध्यात्म से राजनीती तक... लेकिन भा.ज.पा ही क्यूँ?
-
अयोध्या की 84 कोसी परिक्रमा ...
-
सिद्धांत, शिष्टाचार और अवसरवादी-राजनीति
-
नक्सली हिंसा का प्रतिकार विकास से हो...
-
न्याय पाने की भाषायी आज़ादी
-
पाकिस्तानी हिन्दुओं पर मानवाधिकार मौन...
-
वैकल्पिक राजनिति की दिशा क्या हो?
-
जस्टिस आफताब आलम, तीस्ता जावेद सीतलवाड, 'सेमुअल' राजशेखर रेड्डी और NGOs के आपसी आर्थिक हित-सम्बन्ध
-
-
-
उफ़ ये बुद्धिजीवी !
-
कोई आ रहा है, वो दशकों से गोबर के ऊपर बिछाये कालीन को उठा रहा है...
-
मुज़फ्फरनगर और 'धर्मनिरपेक्षता' का ताज...
-
भारत निर्माण या भारत निर्वाण?
-
२५ मई का स्याह दिन... खून, बर्बरता और मौत का जश्न...
-
वन्देमातरम का तिरस्कार... यह हमारे स्वाभिमान पर करारा तमाचा है
-
चिट-फण्ड घोटाले पर मीडिया का पक्षपातपूर्ण रवैया
-
समय है कि भारत मिमियाने की नेहरूवादी नीति छोड चाणक्य का अनुसरण करे : चीनी घुसपैठ
-
विदेश नीति को वफादारी का औज़ार न बनाइये...
-
सेकुलरिस्म किसका? नरेन्द्र मोदी का या मनमोहन-मुलायम का?
-
Comments (Leave a Reply)