जूलियन असांजे ने शनिवार को आश्वस्त किया की विकीलीक्स स्विस बैंक में जमा काले धन के खाता धारकों के नाम की सूची २०१२ में जार..
गुजरात के असली हत्यारे अगर बच निकले तो यह भारत की न्याय और शासन-प्रणाली का कलंक होगा
एहसान जाफरी के मामले में उच्चतम न्यायालय ने जो निर्णय किया है,
उस पर कांग्रेस और भाजपा दोनों की प्रतिकि्रया सही मालूम पड़ती हैं|
कांग्रेस का यह कहना सही है कि उच्चतम न्यायालय ने नरेन्द्र मोदी और
उनके साथियों को दोषमुक्त घोषित नहीं किया है| अब सारे मामले पर
अहमदाबाद की निचली अदालत विचार करेगी| वह यह तय करेगी कि अभी तक जितनी
जॉंच रपटें आई हैं, उनमें कुछ दम भी है या नहीं?
जाहिर है कि अहमदाबाद की अदालत यह फैसला भी कर सकती है कि 2002 में
गुलबर्ग सोसायटी में जो हत्याकांड हुआ, उसकी सारी और आखिरी जिम्मेदारी
मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके साथी मंत्रियों की है| यदि ऐसा होता
है तो कांग्रेस की तो लॉटरी ही खुल जाएगी| इसी आशा में कांग्रेस यदि
उच्चतम न्यायालय का फैसला सुनकर संज्ञाहीन नहीं हुई तो इसमें आश्चर्य
क्या है?
लेकिन स्व. एहसन जाफरी की पत्नी और बेटे के बयानों को पढ़ें तो किसी
भी कांग्रेसी का दिल बैठ जाएगा| उन्हें जबर्दस्त धक्का लगा है| वे
जाफरी के मामले को अहमदाबाद से उठाकर दिल्ली आखिर क्यों लाए थे?
इसीलिए न कि उन्हें न तो अहमदबाद की अदालत पर भरोसा था और न मोदी
सरकार की जांच पर! उच्चतम न्यायालय ने अपनी देखरेख में विशेष जॉंच
बिठा दी थी| अब अदालत ने सारी जॉंच बंद कर दी है| इतना ही नहीं, सारा
मामला अहमदाबाद लौटा दिया है| और यह भी कह दिया है कि वह निचली अदालत
जॉंच रपटों को देखने के बाद यदि मामले को बंद करना चाहे तो स्व. जाफरी
की पत्नी जकिया जाफरी को एक बार अपनी बात कहने का मौका जरूर दे|
इसका अर्थ क्या हुआ ? क्या यह नहीं कि गुजराती अदालत पर अविश्वास करने
का मामला चारों खाने चित हो गया? प्रकारांतर से मोदी-प्रशासन की
निष्पक्षता पर खिंची तलवार चुपचाप फिर से म्यान में चली गई| उच्चतम
न्यायालय ने निचली अदालत को यह स्पष्ट निर्देश भी दे दिया कि वह ठीक
समझे तो इस मामले को बंद कर दे याने खारिज कर दे| इसके अलावा यह मामला
निचली अदालत में अब कितना लंबा खिंचेगा, इसका भी किसी को पता नहीं| तब
तक मोदी तीसरी बार मुख्यमंत्री बन जाएंगें और शायद ज्यादा वोटों से बन
जाएं| इसीलिए भाजपा गदगद् है|
भाजपा इसलिए भी गदगद् है कि मोदी के विरूद्घ चले अभियान के कारण उसे
बिहार, ओडि़सा और आंध्र जैसे राज्यों में पसोपेश का सामना करना पड़ा
है| अब वह इस जलालत से मुक्त होने की पूर्ण संभावना देख रही है| यदि
अहमदाबाद की अदालत मोदी को सर्वथा निर्दोष घोषित कर देगी तो वे अपने
आप अगले प्रधानमंत्री पद के दावेदार बन जाएंगें| भाजपा के आंतरिक
द्वंद्व का भी समाधान हो जाएगा| अखिल भारतीय राजनीति को भी नई दिशा
मिलेगी|
उच्चतम न्यायालय के इस फैसले से भारत के राजनीतिक दलों को जो लाभ-हानि
हो, असली बात दरकिनार नहीं होनी चाहिए| वह है, गुलबर्ग सोसायटी के
हत्यारों को उचित सजा का मिलना| इस नृशंस हत्याकांड के दोषी अगर बच
निकले तो यह भारत की न्याय और शासन-प्रणाली का कलंक होगा| यदि गुजरात
के नरमेध का राजनीतिकरण नहीं किया गया होता तो अभी तक कुछ न कुछ
हत्यारे जरूर पकड़े जाते| दलगत राजनीति की खींचातानी ही वह वजह है,
जिसके चलते आज तक न तो कार-सेवकों के हत्यारे पकड़े गए और न ही बेकसूर
मुसलमानों के| वे उसी तरह छुट्टे घूम रहे हैं, जैसे 1984 के सिखों के
हत्यारे ! हमारे सेक्यूलरवादियों और मानव अधिकार-योद्घाओं ने इस
न्याय-प्रकि्रया को इतना पेचीदा और संदिग्ध बना दिया है कि दोनों तरफ
के सांप्रदायिक, अपराधी और मूढ़ तत्व निरापद हो गए हैं| राजनेता अपनी
गोटियॉं चलते रहेंगे और गुजरात के असली हत्यारे निरंतर अपनी खैर मनाते
रहेंगे|
Share Your View via Facebook
top trend
-
विकीलीक्स जारी करेगा स्विस बैंक के भारतीय खाता धारकों की सूची
-
कालाधन जमा करने वालों की जानकारी देने को तैयार है स्विट्जरलैंड
स्विट्जरलैंड के राजदूत फिलिप वेल्ती ने कहा है कि उनका देश उसी हालत में भारतीयों के गोपनीय बैंक खातों के बारे में सूचनाओं क..
-
भाजपा का " आ बैल मुझे मार " : उत्तर प्रदेश चुनाव
उत्तर प्रदेश चुनाव सर पर हैं और उमा भारती को आशा की किरण बना कर " प्रदेश बचाओ, भाजपा लाओ " अभियान चला रही भाजपा ने अपने पै..
-
जमीन के बाद आसमान से आफत, भूकंप के तेज झटकों से हिला देश, 32 मौतें
भारत के उत्तर-पूर्वी हिस्सों में रविवार शाम आए 6. 9 तीव्रता के भूकंप से मची तबाही के बाद अब आफत आसमान से बरस रही है। भूकंप..
-
एक्सक्लूसिवः 2जी घोटाले में प्रधानमंत्री की भी भूमिका! अमेरिका में आपात बैठक
2जी स्पेक्ट्रम आवंटन मामले में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने मंत्रियों के समूह (जीओएम) के टर्म्स ऑफ रिफरेंस (टीओआर अथव..
what next
-
-
सुनहरे भारत का निर्माण करेंगे आने वाले लोक सभा चुनाव
-
वोट बैंक की राजनीति का जेहादी अवतार...
-
आध्यात्म से राजनीती तक... लेकिन भा.ज.पा ही क्यूँ?
-
अयोध्या की 84 कोसी परिक्रमा ...
-
सिद्धांत, शिष्टाचार और अवसरवादी-राजनीति
-
नक्सली हिंसा का प्रतिकार विकास से हो...
-
न्याय पाने की भाषायी आज़ादी
-
पाकिस्तानी हिन्दुओं पर मानवाधिकार मौन...
-
वैकल्पिक राजनिति की दिशा क्या हो?
-
जस्टिस आफताब आलम, तीस्ता जावेद सीतलवाड, 'सेमुअल' राजशेखर रेड्डी और NGOs के आपसी आर्थिक हित-सम्बन्ध
-
-
-
उफ़ ये बुद्धिजीवी !
-
कोई आ रहा है, वो दशकों से गोबर के ऊपर बिछाये कालीन को उठा रहा है...
-
मुज़फ्फरनगर और 'धर्मनिरपेक्षता' का ताज...
-
भारत निर्माण या भारत निर्वाण?
-
२५ मई का स्याह दिन... खून, बर्बरता और मौत का जश्न...
-
वन्देमातरम का तिरस्कार... यह हमारे स्वाभिमान पर करारा तमाचा है
-
चिट-फण्ड घोटाले पर मीडिया का पक्षपातपूर्ण रवैया
-
समय है कि भारत मिमियाने की नेहरूवादी नीति छोड चाणक्य का अनुसरण करे : चीनी घुसपैठ
-
विदेश नीति को वफादारी का औज़ार न बनाइये...
-
सेकुलरिस्म किसका? नरेन्द्र मोदी का या मनमोहन-मुलायम का?
-
Comments (Leave a Reply)