नैसर्गिक आपदाएँ प्रस्थापित समाज जीवन को तहस-नहस कर देती है| लेकिन मनुष्य कुछ ही समय में समाज व्यवस्था पुन: कायम कर लेता है..
अकबर से भारतीय स्वतंत्रता आन्दोलन तक : अयोध्या एक यात्रा
राम से बाबर तक : अयोध्या एक यात्रा से आगे पढ़ें
... हुमायूँ के बाद अकबर का शासन काल आया, उसने अपने राज्य को १२ भागो
मे विभक्त किया, अनुमानित है कि अकबर के शासन काल मे हिंदुओं ने लगभग
२० बार जन्मभूमि को स्वतंत्र कराने की लडाईयां लडी, अकबर ने हिंदुओं
के अधिकार को मान्यता देते हुए मस्जिद के बिल्कुल आगे एक चबूतरा बनाने
और पूजा करने का अधिकार दिया, यही चबूतरा आज राम चबूतरा के नाम से
जाना जाता है। इसके साथ ही अकबर ने राम और सीता मुद्रित चांदी के
सिक्के (रामटका) भी बनवाये. और रामायण की सचित्र किताबे भी बनवाई.
अकबरनामा व आइना ए अकबरी के लेखक अबुल फजल अयोध्या को राम का निवास व
हिंदुओ की पुण्यभूमि मानते हैं।
जहांगीर के शासन काल मे १६०८ व १६११ के बीच विलियम फिंच ने अयोध्या की
यात्रा की, उन्होंने भी अयोध्या में राम के होने की पुष्टि अपने लेख
में की जिसे विलियम फोस्टर ने अपनी पुस्तक " अर्ली ट्रेवल्स इन
इंडिया " मे शामिल किया। १८५८ के बाद औरंगजेब के सरदार जांबाज खान ने
अयोध्या पर हमला किया किंतु परास्त हुआ, गुरु गोविंद सिंह जी के
अकालियों ने उसे रुदाली और सादातगंज मे हराया। १६६४ मे औरंगजेब स्वयं
अयोध्या पहुंचा और राम चबूतरा तोडने के साथ साथ १०००० हिंदुओ को भी
मार डाला. लेकिन उसके बाद भी रामनवमी का पर्व अयोध्या मे मनाया
जाता रहा. नवाब सलामत खान ने भी अमेठी के राजा गुरदत्त सिंह और पिंपरा
के राजकुमार सिंह के साथ लडाई की। सादिक अली ने भी जन्मस्थान पर कब्जा
करने की ५ लडाईयां छेडी।
- - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - -
- - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - -
Eng : From Akbar to Indian Independence : Ayodhya -
a journey through time
- - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - -
- - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - -
१७५१ मे अवध के दूसरे नवाब सफदरजंग ने मराठाओं के सरदार मल्हार राव
होल्कर को पठानों के विरुद्ध लडने के लिये आमंत्रित किया। मल्हार राव
होल्कर ने समर्थन के लिये एक शर्त रखी कि हिंदुओं को उनके ३ तीर्थ
स्थल अयोध्या, काशी और प्रयाग वापस दिये जाने चाहिये। १७५६ मे दोबारा
शुजाउद्दौला ने अफगानियों के विरुद्ध मराठों से सहायता मांगी, मराठों
ने ३ तीर्थ स्थान वापस हिंदुओं को देने की मांग की, किंतु दुर्भाग्यवश
मराठाओं को पानीपत के युद्ध मे हार का सामना करना पडा। अनेकों मुस्लिम
और यूरोपीय लेखकों ने इस बात को लिखा है कि मीरबाकी ने बाबर के
आदेशानुसार रामकोट मे एक मंदिर को तोड कर उस पर मस्जिद बनाई, वो ये भी
कहते हैं कि राम जन्म भूमि पर राम की पूजा की परंपरा रही है, और ये भी
कहते हैं कि रामनवमी के दिन संपूर्ण भारत से लोग यहां उत्सव के लिये
आते हैं। इनमे से कुछ लेखक इस प्रकार हैं ...
" डी हिस्ट्री एंड जियोग्राफी ऑफ इंडिया " जोसफ ताईपेनथालर, द्वारा
१७८५;
" सफियाई चहल नसाई बहादुर शाही " बहादुर शाह की पुत्री द्वारा, १७वीं/
१८वीं शताब्दी;
" रिपोर्ट बाई मोंट कमरी मार्टिन " एक ब्रिटिश सर्वेक्षक, १८३८;
" द इस्ट इन्डिया कंपनी गजेटीयर " एडवर्ड फाऊनटेन द्वारा, १८५४;
" हडियोकाई शहादत " मिर्ज़ा जान द्वारा, १८५६;
इसके बाद के अपेक्षाकृत शांतिकाल मे भी ऊधवदास और बाबा रामचरन दास ने
नसीरुद्दीन हैदर और वाजिद अली शाह के शासन काल मे जन्मभूमि की मुक्ति
के प्रयास जारी रखे। १८५७ मे आमिर अली ने जिहाद की घोषणा की और १७०
आदमियों के साथ हनुमान गढी पर आक्रमण किया किंतु अपने जिहाद के साथ वह
भी हार गया। इसके पश्चात १८५७ की क्रांति आई, जब हिंदू और मुस्लिम
दोनों ने मिलकर अंग्रेजों के विरुद्ध लडाई की, तब एक मौलवी आमिर अली
ने स्थानीय मुस्लिमो को समझा कर रामजन्मभूमि हिंदुओ को सौंपनी के लिये
तैयार कर लिया। किंतु अंग्रेजो ने फूट डाल कर राज करने की अपनी रणनीति
के द्वारा आमिर अली और बाबा रामचंद्र दास को अयोध्या मे ही एक इमली के
पेड पर लटका कर फांसी दे दी। आज भी वह इमली का पेड उस घटना का
प्रत्यक्षदर्शी बना अयोध्या मे खडा है।
सार्जेंट जनरल एडवर्ड बॉल्फर के एन्साइक्लोपिडिया ऑफ इंडिया में मंदिर
के स्थान पर तीन मस्जिदों का उल्लेख किया गया है। एक जन्मस्थल पर,
दूसरी स्वर्गद्वार पर और तीसरी त्रेता का ठाकुर पर ऊपर बताई गयी।
किताबों के अतिरिक्त अन्य पुस्तकें भी हैं जिसमे इन बातों का उल्लेख
आता है, यह किताबें हैं ...
" फ़साना-ए-इबरत " मिर्ज़ा राजम अली बेग द्वारा, १८६७;
" तरीक-ए-अवध " शेख मोहम्मद अली जरत द्वारा, १८६९;
" अ हिस्टोरिकल ऑफ फैजाबाद " पी.कार्नेगी द्वारा, १८७०;
" द गजेटीयर ऑफ द प्रोविंस ऑफ आगरा एंड ओउध " १८७७;
" द इम्पीरियल गजेटीयर ऑफ फैजाबाद " १८८१;
" गुमश्ते-हालात-ए-अयोध्या " मौलवी अब्दुल करीम द्वारा;
1१८८६ मे मौहम्मद असगर की याचिका पर न्यायमूर्ति कर्नल एफ ई ए शॉमायर
ने अपने फैसले मे कहा.. " हिंदुओ की पवित्र भूमि पर मस्जिद बनाना
दुर्भाग्यपूर्ण है, किंतु यह कार्य ३५६ वर्ष पूर्व १५३० मे किया गया।
अतः इसका आज हल निकालना संभव नही है। " १९३४ मे अयोध्या मे हिंदू
मुस्लिम दंगा हुआ, मस्जिद के आस पास हुए दंगे से ढांचे को नुकसान हुआ
...
शेष आगे ... " रामलला के प्राकट्य से कारसेवकों की निर्मम हत्या तक
"
पिछले भाग - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - -
- - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - -
१. अपराजेय अयोध्या : अयोध्या एक यात्रा भाग -०१
२. राम से बाबर तक : अयोध्या एक यात्रा भाग - ०२
- - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - -
- - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - -
Share Your View via Facebook
top trend
-
समुद्री तुफान पीडित बच्चों का घर : जसोदा सदन
-
भारतीय होकर पाकिस्तान के लिए जासूसी करते थे ये तीनों
सीआईडी ने तीन भारतीयों को राष्ट्रीय सुरक्षा एवं सैन्य ठिकानों की संवेदनशील जानकारी पाकिस्तान को जासूसी करके भेजने के लिए..
-
अब राम नवमी उत्सव मनाने एवं मंदिर में घंटी बजाने पर रोक की माँग
हैदराबाद में मजलिस पार्टी के विधायक दल के नेता अकबरुद्दीन ओवैसी ने शहर में राम नवमी के अवसर पर निकलने वाली शोभा यात्रा क..
-
कब तक बचेंगे चिदम्बरम? प्रणव मुखर्जी कार्यालय से जारी हुए पत्र ने सरकार में घमासान मचा दिया
केन्द्रीय वित्तमंत्री प्रणव मुखर्जी के कार्यालय से जारी हुए पत्र ने न केवल सरकार में घमासान मचा दिया है, बल्कि डा.मनमोहन स..
-
आदिवासी बेडों में नेत्र ज्योति प्रदान कर रहा है मोहन ठुसे नेत्र अस्पताल
महाराष्ट्र के उत्तर-पश्चिम भाग के पुणे, अहमदनगर और ठाणा जिले में सह्याद्री पर्वत की दुर्गम पहाडियों में बसे करीब ३० ल..
what next
-
-
सुनहरे भारत का निर्माण करेंगे आने वाले लोक सभा चुनाव
-
वोट बैंक की राजनीति का जेहादी अवतार...
-
आध्यात्म से राजनीती तक... लेकिन भा.ज.पा ही क्यूँ?
-
अयोध्या की 84 कोसी परिक्रमा ...
-
सिद्धांत, शिष्टाचार और अवसरवादी-राजनीति
-
नक्सली हिंसा का प्रतिकार विकास से हो...
-
न्याय पाने की भाषायी आज़ादी
-
पाकिस्तानी हिन्दुओं पर मानवाधिकार मौन...
-
वैकल्पिक राजनिति की दिशा क्या हो?
-
जस्टिस आफताब आलम, तीस्ता जावेद सीतलवाड, 'सेमुअल' राजशेखर रेड्डी और NGOs के आपसी आर्थिक हित-सम्बन्ध
-
-
-
उफ़ ये बुद्धिजीवी !
-
कोई आ रहा है, वो दशकों से गोबर के ऊपर बिछाये कालीन को उठा रहा है...
-
मुज़फ्फरनगर और 'धर्मनिरपेक्षता' का ताज...
-
भारत निर्माण या भारत निर्वाण?
-
२५ मई का स्याह दिन... खून, बर्बरता और मौत का जश्न...
-
वन्देमातरम का तिरस्कार... यह हमारे स्वाभिमान पर करारा तमाचा है
-
चिट-फण्ड घोटाले पर मीडिया का पक्षपातपूर्ण रवैया
-
समय है कि भारत मिमियाने की नेहरूवादी नीति छोड चाणक्य का अनुसरण करे : चीनी घुसपैठ
-
विदेश नीति को वफादारी का औज़ार न बनाइये...
-
सेकुलरिस्म किसका? नरेन्द्र मोदी का या मनमोहन-मुलायम का?
-
IBTL Gallery
-
-
Incredible India - 11-year old child yogi walked alone, barefoot 8000 miles for 7 years
-
Assam molestation case: Prime accused tracked in Kolkata
-
Discovery of 'Shree Ram Van Gaman Marg' Research done by Dr Ramavtar Sharma
-
The biggest flop in the country is Rahul Gandhi not Baba Ramdev - Devinder Sharma
-
Comments (Leave a Reply)