ibtl blogs

  • तनया गडकरी
  • उफ़ ये बुद्धिजीवी !

    Thursday, Nov 14,2013, 14:08 IST .

    चुनावी मौसम की शुरुआत होते ही 'बुद्धिजीवी' कीटकों को पंख उग आये हैं. सतही छिछले 'विचारों' की फडफडाहटों से राजनैतिक हवाओं के रूख को मोड़ने की चालाक किन्तु निरर्थक कोशिशें तेज़ हो चुकी हैं. यूं तो भारत और भारतीयता, संघ और राष्ट्रवादी विचारधारा, नरेंद्र मोदी और गुजरात पूरे वर्ष, बारहों महीने, आठ पहर-चौंसठ घडी इन 'विचारवान' विभूतियों के निशाने पर रहते हैं, किन्तु इन दिनों &n..

  • मुज़फ्फरनगर और 'धर्मनिरपेक्षता' का ताज...

    Wednesday, Sep 11,2013, 13:00 IST .

    महान व्यंग्यकार हरिशंकर परसाई ने ऐसी नाक का ज़िक्र किया था, जो हर बार कट जाने पर उसमे कई-कई शाखाएं उग आती हैं. ऐसी नाकों के बेशर्म मालिक गर्व से जहाँ तहां अपनी नाक कटाते फिरते हैं. लगता है उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री भी अपने चेहरे पर कोई ऐसी ही नाक लगवा लाये हैं जो साल भर में १०० से अधिक दंगे होने पर भी शान  से 'धर्मनिरपेक्षता' का ताज... (माफ़ कीजिये) धर्मनिरपेक्षता की टोपी धारण ..

  • २५ मई का स्याह दिन... खून, बर्बरता और मौत का जश्न...

    Monday, May 27,2013, 21:00 IST .

    २५ मई का स्याह दिन... खून.. बर्बरता... मौत का जश्न... नक्सलवाद के विरुद्ध युद्ध छेड़ने वाले  छत्तीसगढ़ के प्रखर नेता महेंद्र कर्मा सहित २८ लोगों की जघन्य हत्या ! पूरा देश सकते में हैं. आदिवासी अधिकारों की लड़ाई के नाम पर ऐसी दरिंदगी... शर्मनाक! जिस पर कुछ बुद्धिजीवियों द्वारा इस घृणित कृत्य को आदिवासियों का प्रतिशोध कहकर सही ठहराने की कोशिशें... नीचता की हद.

    इस तथ्य से कतई इनकार..

  • वन्देमातरम का तिरस्कार... यह हमारे स्वाभिमान पर करारा तमाचा है

    Monday, May 13,2013, 17:18 IST .

    यह हमारे स्वाभिमान पर करारा तमाचा है। एक बार फिर से धर्म निरपेक्षता के नाम पर भारत माँ का, हमारे प्राणप्रिय राष्ट्र का घोर अपमान हुआ है। स्वाधीनता के महायज्ञ के उद्घोष.. लाखों अमर बलिदानियों के प्रेरणास्त्रोत हमारे राष्ट्रगीत वन्देमातरम का तिरस्कार.. इस कदर निरादर और हम चुप बैठने के तर्क खोज रहे हैं?? सहिष्णुता और धार्मिक स्वतन्त्रता की दुहाइयाँ दी जा रही हैं, यहाँ तक कि राष्ट्रगीत के अपमान क..

  • समय है कि भारत मिमियाने की नेहरूवादी नीति छोड चाणक्य का अनुसरण करे : चीनी घुसपैठ

    Tuesday, Apr 23,2013, 20:50 IST .

    लीजिये... हमारे देश की संप्रभुता पर एक और हमला। एक बार फिर चीन अपने नापाक मंसूबों के साथ हमारी ज़मीन पर आ खड़ा हुआ है। पूर्वी लद्दाख क्षेत्र में चीन के सैनिक 10 किलोमीटर तक अंदर घुस आए हैं। भारत-चीन की सीमा पर पंगोंग झील में चीनी नावों की मौजूदगी देखी गई है। भारत के एक तिहाई कश्मीर को निगल जाने वाला चीनी ड्रैगन अब लद्दाख की ओर नज़रें गड़ाए है। वह हमारी भूमि से पीछे हटने को तैयार नहीं और हमारे..

  • विश्व महिला दिवस... उधार के आधे-अधूरे महिलावाद की आवश्यकता कहाँ है?

    Friday, Mar 08,2013, 20:49 IST .

    विश्व महिला दिवस... आज मैं विशेषतः महिला चिंतन पर नहीं लिखना चाहती थी। मेरे लिए व्यक्तिगत रूप से एक महिला होना हर दिन उत्सव की तरह है। मैं साल के 365 दिन महिला होने पर गर्व कर सकती हूँ, महिलाओं के हक़ मे आवाज़ उठा सकती हूँ। तिसपर भी भारतीय होने की वजह से मेरे स्त्रीत्व के, शक्ति के पवित्र उद्घोष के रूप में मुझे 4 नवरात्रियाँ (कुल 36 दिन) विरासत मे मिले हैं। फिर भी सांझ समय, आधा ‘महिला&r..

  • एक कथित सेकुलर देश की विडम्बना और विनोद पंडित का आमरण अनशन...

    Tuesday, Feb 12,2013, 17:29 IST .

    यह एक कथित सेकुलर देश का निवासी होने की विडम्बना है। कश्मीरी हिन्दू हितों के लिए संघर्ष कर रहे ऑल पार्टीज़ माइग्रेंट कोर्डिनेशन कमेटी (APMCC) के प्रमुख श्री विनोद पंडित के आमरण अनशन का आज 14वां दिन है और उनका स्वास्थ्य लगातार गिरता जा रहा है। विनोद पंडित गुजरात के पोरबंदर में ३० जनवरी से आमरण अनशन पर है। उनकी प्रमुख मांग है कि पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में शारदा पीठ मंदिर, जो 1947 के बाद..

  • सरहद के शहीदों को आंसुओं के साथ समर्पित

    Sunday, Jan 13,2013, 11:58 IST .

    अमर शहीद लांस नायक हेमराज और लांस नायक सुधाकर सिंह को आंसुओं के साथ समर्पित-

    अमन, भाईचारा, मानवाधिकार, अभिव्यक्ति की आज़ादी... ये कुछ ऐसे शब्द हैं जिनका हमारे देश मे खतरनाक तरीके से मनमाने ढंग से प्रयोग होता है। स्वघोषित बुद्धिजीवियों की फौज इन शब्दों की ठेकेदारी करती है। बहादुर सैनिकों के पवित्र रक्तिम शरीरों का ‘रेड कार्पेट’ बिछाया जाता है, और इस तमाशे को नाम दिया ..

  • दिल्ली, दामिनी और धारा 144 : भारत सरकार या तालिबान

    Sunday, Dec 23,2012, 10:49 IST .

    वाह जी वाह! यह 'हमारी' सरकार है। हमारे चुने हुए जन-'सेवक'। अभी चुनावों के दौरान जो अपने कथित युवा राजकुमार के नाम पर वोट मांगते नज़र आते हैं,  आज युवाओं पर लाठियाँ भाँज रहे हैं। लड़कियों को ज़मीन पर घसीट रहे हैं, पीट रहे हैं !!

    # इन मासूम युवाओं का कसूर क्या है?
    # क्या महिलाओं के लिए सम्मान की मांग करना अपराध है?
    # क्या बलात्कारियों का विरोध करना गुनाह..

  • लौट आइये शास्त्री जी... लौट आइये !

    Tuesday, Oct 02,2012, 12:06 IST .

    उन्होने कभी कोई बड़े-बड़े दावे नहीं किए, मगर उनके कर्मों ने भारत को स्वाभिमान से अपने पैरों पर चलना सिखाया। उन्होने कभी नहीं कहा कि “एफ़डीआई के बिना नहीं होगा किसानों का भला।” उन्होने कहा- “जय किसान”, और देश के किसानों ने मिट्टी से सोना उपजा दिया। उन्होने कभी जवानों के हाथ नहीं बांधे छद्म ‘अहिंसा’ या शांति नोबल के ख्वाबों से। नारा दिया “जय जवान”, औ..

  • एक और हिन्दी दिवस... मैकाले का भूत आज सबसे अधिक प्रसन्न होगा

    Friday, Sep 14,2012, 17:00 IST .

    आज हिन्दी दिवस है। मैकाले का भूत आज सबसे अधिक प्रसन्न होगा, यह देखकर कि 179 साल पहले की गयी उनकी भविष्यवाणी सही साबित हुई और भारत में ही हिन्दी के संरक्षण हेतु हिन्दी दिवस मनाने की नौबत आ पड़ी। मैकाले ने भारतीय भाषाओं को खत्म करने की वकालत करते हुए कहा था- “हमें अंग्रेज़ी साम्राज्य के विस्तार के लिए एक ऐसा वर्ग बनाना है जो अपनी जड़ों से घृणा करे। वे लोग रंग व रक्त से हिंदुस्तानी होंगे किन्..

  • लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ या राजनैतिक ताकतों की कठपुतली... ?

    Friday, Sep 07,2012, 17:37 IST .

    " पत्रकारिता लोकतन्त्र का चौथा स्तम्भ है " लगता है इस देश में यह स्तम्भ स्वयं भरभराकर ढहने की कगार पर खड़ा है और साथ ही भारतीय लोकतन्त्र को भी ढहाने की कसम खा चुका है। पिछले कुछ वर्षों में विशेषकर बीते कुछ महीनों के परिदृश्य पर दृष्टि डालें जहाँ भारतीय मीडिया की अपरिपक्वता, जल्दबाज़ी, गैर जिम्मेदारना व..

  • सत्यमेव जयते के नाम पर झूठ बोलते आमिर खान!

    Tuesday, Jul 10,2012, 22:48 IST .

    आमिर खान को अपने टीवी कार्यक्रम सत्यमेव जयते का नाम बदल लेना चाहिए। जो कार्यक्रम सत्य नहीं अपितु झूठे भ्रामक प्रचार पर आधारित हो व किसी धर्म विशेष के प्रति दुराग्रह से ग्रस्त हो, उसे मुंडकोपनिषद के इस महान उदात्त उद्घोष का प्रयोग करने का कोई अधिकार नहीं है। कार्यक्रम के अनुसार छुआछूत हिंदुधर्म की उपज है। कई उदाहरण दिये गए जहां लोगों के साथ अमानवीय व्यवहार किया जा रहा है। वे उदाहरण वास्तव मेँ ..

  • अँग्रेजी चिन्दियों मे सिसकती हिन्दी

    Wednesday, Jun 27,2012, 17:42 IST .

    प्रश्न सीधा-सहज था मगर मुझे चौंका गया...... एक विदेशी मित्र भारत आए। भारत में भारत को ना पाकर हैरान थे किन्तु उससे भी अधिक हिन्दी की चिन्दियों को देख परेशान थे। पहले एक अमेरिकन इंग्लिश इंस्टीट्यूट का विज्ञापन और उसके पश्चात मॉल में चिटपिट slang अँग्रेजी में गपियाते 'इंडियन यूथ' (भारतीय युवा कहूँ तो शायद ये 'यूथ' बुरा मान जाएँ!) को देख मुझसे पूछ बैठे- "आपके स्नातक पश्चिम क..

DigitalOcean Referral Badge