देश की दुर्दशा के लिए कांग्रेस जिम्मेदार - नरेंद्र मोदी

Published: Monday, Aug 27,2012, 01:19 IST
Source:
0
Share
देश की दुर्दशा, कांग्रेस, नरेंद्र मोदी, narendra modi, congress, bjp mahila morcha, ibtl hindi

अहमदाबाद। चुनावी तैयारियों में जुटे गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की दुर्दशा के लिए सीधे कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया है। मोदी ने कहा कि कांग्रेस 'गुजरात में दिशा परिवर्तन, स्थिति परिवर्तन' का अभियान चला रही है, लेकिन हकीकत यह है कि कांग्रेस की गलत दिशा की वजह से देश आज बुरी स्थिति में है।

रविवार को गांधीनगर में गुजरात भाजपा महिला मोर्चा के सम्मेलन को संबोधित करते हुए मोदी ने उनसे कांग्रेस को सत्ता में न आने देने के लिए पूरी ताकत झोंकने को कहा। मुख्यमंत्री ने कहा, दुर्दशा का वह माहौल गुजरात में आए, आप इसकी इजाजत न दें। एक क्षेत्रीय चैनल के कवरेज पर पाबंदी लगाने के कांग्रेस के फैसले की भी भाजपा नेता ने आलोचना की। मोदी ने कहा, चैनल का अपराध सिर्फ इतना था कि उन्होंने गुजरात में कांग्रेस की 'घर नूं घर' योजना की असलियत दिखाई थी। ट्विटर पर जिन पत्रकारों ने कांग्रेस के खिलाफ बोला, उनके पेज बंद कर दिए गए। फिर भी यह पार्टी लोकतंत्र की बात करती है।

सेंसरशिप के कांग्रेस के इन फैसलों के बहाने मोदी ने आपातकाल के दौरान प्रेस की आजादी पर लगी पाबंदियों की याद भी दिलाई। महिला कार्यकर्ताओं से मोदी ने कहा, अगर आप हर बूथ पर कम से कम 300 वोट जुटा लें तो हम विजयी होकर निकलेंगे।

Comments (Leave a Reply)

DigitalOcean Referral Badge