कन्हानगड, केरल में सेवाभारती के विविध उपक्रम

Published: Saturday, Oct 08,2011, 19:11 IST
Source:
0
Share
कन्हानगड,केरल, विविध उपक्रम, अन्नदानम्, रेड रिबन क्लब

केरल के सुदूर कसारगोड जिले में बसे दुर्लक्षित वनवासी और पिछडे वर्ग के उत्थान के लिए कन्हानगड से सेवाभारती द्वारा विविध उपक्रमों का परिचालन किया जा रहा है| जात, धर्म, वर्ण आदि किसी भी प्रकार का भेदभाव न रखते हुए सेवाभारती निःस्वार्थ रूप से यह कार्य कर रही है| २००४ में शुरू किए गये इस कार्य में आज ६० से अधिक लोग जुडे हैं और १५ सदस्यों की एक टीम और एक सलाहगार समिती इस कार्य का निर्वहन कर रही है|

अन्नदानम्- सेवाभारती द्वारा यहॉं के जिला अस्पताल में मरीजों को और वहॉं मरीजों के साथ रहने वाले रिश्तेदारों को हर रोज मुफ्त में भोजन दिया जाता है| रोज करीबन ३०० लोगों को भोजन दिया जाता है| बाहर गांव से आये मरीज और उनके रिश्तेदार, जो गरीबी के कारण होटल में जाकर खाना नहीं खा सकते, उन्हें सेवाभारती के इस अन्नदान से काफी राहत मिलती है| इस उपक्रम के लिये सेवाभारती के कार्यकर्ता सेवाभावी लोगों से मिलकर दान स्वरूप धनराशी या अनाज की मदत प्राप्त कर यह सेवाकार्य चलाते हैं| इस कार्य के लिये लोगों को उनके जन्मदिन, स्मृतिदिन, सालगिरह, शादी या किसी पूजा या त्यौहार के उपलक्ष्य में अन्नदान करने के लिये आवाहन किया जाता है| इस योजना को सभी नागरिकों से बहुतही अच्छा सहयोग मिल रहा है

‘रेड रिबन क्लब’ - दुर्घटनाएँ, असाध्य बिमारी या ऑपरेशन के कारण किसी मरीज को खून की जरूरत होती हो तो उसे वह तुरंत निःशुल्क उपलब्ध करने के लिये सेवाभारती ने विविध रक्तगट के सेकडों युवा रक्तदाताओं का ‘रेड रिबन क्लब’ नामक एक फोरम ही तैयार किया है| केंद्र सरकार के नेहरू युवा केंद्र परियोजना से यह फोरम संलग्न है| यह सेवा चोबीसो घंटे उपलब्ध है| इसी के साथ एक ऍम्ब्युलन्स भी चोबीसो घंटे उपबव्ध कर दी गयी है|

गंगोत्री- आम तौर पर किसी भी सार्वजनिक कार्यक्रम में पीने के लिए शुद्ध पानी की उपलब्धी यह सबसे बडी समस्या होती है| सेवाभारती ने इसी बात को ध्यान में रखते हुए शहर के मध्यवर्ती भाग में पीने के  लिए शुद्ध पानी की व्यवस्था की है| यहॉं से विविध त्यौहार, समारंभ, सार्वजनिक कार्यक्रम या नैसर्गिक आपदा के समय पीने के  लिए शुद्ध पानी उपलब्ध कराया जाता है|

प्रायोजकता- निर्धनता के कारण गरीब या पिछडे समाज के कई होनहार बच्चे अपनी पढाई पूरी नहीं कर पाते| यह एक प्रकार से देश का नुकसान ही है, यह मानते हुए सेवाभारती इस प्रकार होनहार निर्धन छात्रों को दत्तक लेकर उन्हें उनकी अगली पढाई के लिये सभी प्रकार की सहायता करती है| उन्हें आर्थिक और वस्तु के रूप में मदद करती है| ऐसे छात्रों को शिक्षावृत्ती (स्कॉलरशिप) भी दी जाती है|

इसी प्रकार निर्ममता से रास्तों पर फेक दिये गये अनाथ बच्चों के लिये अलग अलग बालनिकेतन और बालिकानिकेतन जल्द ही शुरू करनेकी सेवाभारती की योजना है| समाज में दुल्रक्षित इन बच्चों को सही मार्गदर्शन और सही संस्कार प्राप्त हुए तो वे आदर्श नागरिक बन मुख्य धारामें आकर समाज के लिये सहायक और जिम्मेदार नागरिक साबित हो सकते है, इसी विचारधारा के अनुसार सेवाभारती उनके इस योजना को अंजाम देने के कोशिश में है|

संपर्क-
महामंत्री,
सेवाभारती, केशव मंदिर,
देवन रोड, कन्हानगड- ६७१३१५
जिला- कासारगोड, केरल (भारत)
दूरध्वनि- ०४६७ २२०१९४४

कैसे पहुँचे-
विमान से- यहॉं से सबसे नजदीक हवाई अड्डा तिरुवअंतपुरम में है, जो कन्हानगड से करीबन ४७३ किलोमीटर दूरी पर है|
रेल्वे से- कन्हानगड में रेल्वे स्टेशन नहीं है| यहॉं से नजदिकी रेल्वे स्टेशन करीबन ८४ किलोमीटर दूरी पर थालस्सेरी में है|
बस से- राज्य मार्ग परिवहन महामंडल की बस सेवा द्वारा कन्हानगड राज्य के सभी प्रमुख शहरों से जुडा है|

... ...

Comments (Leave a Reply)

DigitalOcean Referral Badge