डॉ. पटवर्धन स्मृति रुग्णालय, पनवेल

Published: Friday, Aug 19,2011, 12:40 IST
Source:
0
Share
डॉ. प्रभाकर पटवर्धन स्मृति रुग्णालय,  डॉ. आंबेडकर रोड, पनवेल, स्मृति रुग्णालय

आज महंगाई के समय में सामान्य लोगों को भी, अत्याधिक शुल्क के कारण आधुनिक आरोग्य सुविधाओं का लाभ लेना असंभव सा हुआ है| इस स्थिति में महाराष्ट्र में रायगड जिले के पनवेल में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की जनकल्याण समिति ने डॉ. पटवर्धन स्मृति रुग्णालय में ग्रामीणो के लिए अत्यल्प शुल्क में यह सुविधा उपलब्ध करा दी है|

अपने जमाने के कुशल शल्य विशारद (सर्जन) और समाजसेवक डॉ. प्रभाकर पटवर्धन की इच्छा के अनुसार १९९८ में यह रुग्णालय राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की जनकल्याण समिति को सौपा गया| शहर के मध्य में स्थित यह रुग्णालय- बस और रेल्वे स्टेशन, दोनों के करीब है| इसमें १५ रुग्णों की व्यवस्था है|

इस रुग्णालय में २२ डॉक्टर सेवाभाव से कार्य करते है| जनकल्याण समिति को हस्तांतरित होने के बाद आठ वर्ष में ५० हजार से अधिक रुग्णों ने यहॉं की सेवा का लाभ लिया है| यहॉं यूरोलॉजी, सोनोग्राफी, २ डी इको, एक्स-रे, इसीजी, हेमोडायलिसीस, ऑपथ्लोमोलोजी, गायनकालॉजी आदि की सेवाएँ दी जाती है|

फिरोदिया एंटरप्रायजेस ने रुग्णालय को रुग्णवाहिका भेट देने के बाद, रुग्णालय ने अपनी सेवाओं का और भी विस्तार किया है| २५० किलोमीटर के क्षेत्र में के २१ गॉंवों को अब रुग्णालय द्वारा आरोग्य सेवाएँ दी जाती है| इन गॉंवों में समय समय पर आरोग्य शिबिर लिए जाते है| नेत्र आरोग्य सेवा के अंतर्गत रुग्णालय द्वारा कॅटरॅक्ट के नि:शुल्क ऑपरेशन भी कराए जाते है|

संपर्क :

डॉ. प्रभाकर पटवर्धन स्मृति रुग्णालय
१९६/१, डॉ. आंबेडकर रोड, पनवेल
जिला : रायगड, ४१० २०६
दूरभाष : २७४६२८८२,  २७४८०१७९
ई-मेल : [email protected]

कैसे पहुँचे पनवेल :

हवाई मार्ग : समीपवर्ती हवाई अड्डा मुंबई| करीब ५० किलोमीटर दूर| हवाई अड्डे से पनवेल के लिए सीधे टॅक्सी सेवा|
रेल मार्ग : मुख्य रेल स्टेशन, रोज करीब ११ गाडीयॉं यहॉं से गुजरती है|
बस सेवा : समीप के सभी गॉंवों से राज्य परिवहन मंडल की बस सेवा उपलब्ध| मुंबई, नवी मुंबई और पुणे से भी बस से जुडा|

... ...

Comments (Leave a Reply)

DigitalOcean Referral Badge