भ्रस्टाचार एवं काले धन के विरोध में दहाड़े स्वामी एवं बाबा रामदेव : ४ फरवरी, दिल्ली

Published: Sunday, Feb 05,2012, 14:06 IST
Source:
0
Share
भ्रस्टाचार, दहाड़े, स्वामी, बाबा रामदेव, ४ फरवरी, dr. swamy, baba, ramdev, black money, acaci, acaci website, malvankar hall, IBTL

नई दिल्ली | चिदंबरम के मामले पर निचली अदालत के फैसले से निराश न होते हुए डा. सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा कि आज नहीं तो कल गृह मंत्री चिदंबरम को जेल जाना तो ही होगा। यह बार नहीं हुआ है कि निचली अदालत से मेरा मुकदमा खारिज हुआ, स्पेक्ट्रम आवंटन रद करने के मामले को हाई कोर्ट ने खारिज कर दिया था। बाद में सुप्रीम कोर्ट ने इस पर सुनवाई करते हुए १२२ लाइसेंसों को रद करने का आदेश दिया। जो भ्रस्टाचार के विरुद्ध एक ऐतिहासिक निर्णय है।

कल मालवंकर हाल में डा. स्वामी ने बाबा रामदेव के साथ मिलकर भ्रष्टाचार के खिलाफ मजबूत लड़ाई के लिए पंद्रह सदस्यीय एक्शन कमेटी की घोषणा की जिसमें के. गोविंदाचार्य, एस गुरुमूर्ति, ए सूर्य प्रकाश और सरयू राय जैसे विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिष्ठित व्यक्तित्व शामिल है। डा. स्वामी ने काले धन पर हल्ला बोलने के लिए यह सम्मेलन बुलाया था।

दूरसंचार मंत्री कपिल सिब्बल के 2G स्पेक्ट्रम आवंटन में राजस्व का कोई नुकसान नहीं होने के दावे पर चुटकी लेते हुए स्वामी ने कहा, सिब्बल को शून्य से आगे गिनती आती ही नहीं है। उन्होंने याद दिलाया सुप्रीम कोर्ट कह चुका है कि निचली अदालत के फैसले को सीधे ही शीर्ष अदालत में भी चुनौती दी जा सकती है।

डा. स्वामी ने कहा मेरे लिए यह नई बात नहीं है। मैं सर्वोच्च न्यायालय में अपील करुंगा।

दूसरी ओर बाबा रामदेव ने कहा कि 2G घोटाले जैसे भ्रष्टाचार पर सुप्रीम कोर्ट ने फैसला दे दिया है, अब जनता के फैसला सुनाने की बारी है। लोकतंत्र और लोकतांत्रिक संस्थाओं को एक राजनीतिक दल ने बंधक बनाकर रख दिया है। यह देश सुप्रीम कोर्ट का ऋणी रहेगा जिसने १२२ लाइसेंस रद करने का साहसिक फैसला दिया। सरकार सत्ता में रहने का नैतिक अधिकार खो चुकी है, क्योंकि केवल एक मंत्री नहीं बल्कि सरकार की पूरी नीतियों को ही अदालत ने गलत ठहराया है। बाबा रामदेव ने गंभीर आरोप लगते हुए कहा --

# कपिल सिब्बल बेशर्मी से कह रहे हैं कि अदालत ने उसे कुछ नहीं कहा...
# सत्ता के शीर्ष पर बैठे लोगों की विदेशी खुफिया एजेंसियों से साठगांठ है...
# हिंदुस्तान कोई और चला रहा है। इसे हम बर्दाश्त नहीं कर सकते...
# आई.एस.आई. / मोसाद / के.जी.बी जैसे एजेंसियां शामिल है काले व्यापार में...

baba-ramdev-swamy-acaci-delhi-malvankar-hall-2G-Scam-IBTL

सम्बंधित लेख - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - -
हस्तिनापुर के 'न्याय' में छुपे महाभारत के बीज
सोनिया गांधी ने राजीव गांधी द्वारा घूस में लिए गए पैसे को... : सोनिया गांधी का सच
जयप्रकाश नारायण के साथ मेरे अनुभव : डा. सुब्रमणियन स्वामी
- - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - -

१५ सदस्यों कि इस टीम 2G से भ्रस्टाचार के विरुद्ध कार्य करने कि आशा की जा रही है डा. स्वामी ने सभा को सम्भोधित करते हुए कहा कि बाबा रामदेव पहले शख्स हैं जिहोने समस्त देश में भ्रस्टाचार एवं काले धन के लिए आवाज़ उठाई एवं समस्त देश में भारत स्वाभिमान आन्दोलन (समाचार के लिए क्लिक करें) के नाम से जन चेतना के लिए यात्राएं की एवं लोगों को जगाया, विभिन्न राज्यों में वोटिंग के प्रतिशत को देखते हुए उनके प्रचार एवं जन चेतना यात्राओं की अहमियत को समझा जा सकता है। हम बाबा रामदेव के साथ हैं एवं उनके आन्दोलन को समर्थन देते हैं और आशा करते हैं कि बाबा रामदेव इस धर्म युद्ध में हमारा योगेश्वर कृष्ण के समान मार्गदर्शन करें ...

Comments (Leave a Reply)

DigitalOcean Referral Badge