भाजपा शासित राज्यों में मुस्लिम बेहतर स्थिति में

Published: Saturday, Nov 05,2011, 12:40 IST
Source:
0
Share
बीजेपी, भाजपा, अब्बास नकवी, उत्तर प्रदेश, समाजवादी पार्टी, हमीरपुर, भ्रष्टाचार, बसपा, IBTL

बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुख्तार अब्बास नकवी ने कांग्रेस पर मुस्लिमों को 'आरक्षण की अफीम पिलाकर' वोटों हड़पने का प्रयास करने का आरोप लगाया है | नकवी ने स्पष्ट कहा कि उत्तर प्रदेश में आरक्षण की अफीम पिलाने का अभियान बहुत तेजी से शुरू हो गया है।  कांग्रेस, बहुजन समाज पार्टी और समाजवादी पार्टी अब चुनाव आते ही फिर एक बार कोटे का लालच देकर अलपसंख्यकों के वोटों लेने की साजिश कर रही है।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में दस साल से मुस्लिमों की सरकारी नौकरियों में हिस्सेदारी 42 प्रतिशत घटी है जबकि मध्यप्रदेश में 31 प्रतिशत, बिहार में 38 प्रतिशत, गुजरात में 34 प्रतिशत और छत्तीसगढ़ में 24 प्रतिशत बढ़ी है। यह सभी भाजपा शासित राज्य हैं, जहां आरक्षण के बिना भी मुस्लिम तरक्की का एहसास कर रहे हैं।

नकवी ने बताया कि कांग्रेस एवं बसपा सरकार में भ्रष्टाचार के पिटारे और आरक्षण की अफीम के खिलाफ भाजपा आक्रामक जन अभियान चलाएगी। आगामी नौ नवंबर से दूसरे चरण की जन स्वाभिमान यात्राओं के तहत राजनाथ सिंह बहराइच एवं कलराज मिश्र हमीरपुर से यात्रा शुरू करेंगे। यात्राओं में 'भ्रष्टाचार और घोटालों' के खिलाफ छेड़े गये जन अभियान को और प्रभावी बनाया जायेगा।

Comments (Leave a Reply)

DigitalOcean Referral Badge