अल्वी बोले- गांधी से तुलना करने लायक नहीं हैं अन्ना, सोनिया त्याग की मूर्ति

Published: Sunday, Oct 02,2011, 21:02 IST
Source:
0
Share
अन्ना हजारे, महात्मा गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष, सोनिया गांधी

नई दिल्ली. कांग्रेस प्रवक्ता राशिद अल्वी ने एक बार फिर अन्ना हजारे पर हमला बोलते हुए कहा है कि अन्ना हजारे की तुलना महात्मा गांधी से करना गलत है। वहीं, अल्वी ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को त्याग की मूर्ति भी बता डाला।

2 अक्टूबर यानी गांधी जयंती के दिन करीब दो महीने बाद सार्वजनिक तौर पर दिखने पर टिप्पणी करते हुए अल्वी ने कहा कि उनकी पार्टी 2014 का लोकसभा चुनाव सोनिया गांधी के नेतृत्व में लड़ेगी और जीतेगी।

उन्होंने कहा कि जब से सोनिया गांधी ने कांग्रेस का नेतृत्व संभाला है तब से पार्टी तेजी से तरक्की कर रही है। अल्वी के मुताबिक, सोनिया गांधी ने प्रधानमंत्री का पद ठुकरा कर त्याग की मिसाल पेश की है। ऐसा करके सोनिया गांधी ने देश को रास्ता दिखाया है।

उधर, गांधीवादी सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे अपने गांव में गांधी जयंती को ग्राम परिवर्तन दिवस के रूप में मना रहे हैं। इस मौके पर मीडिया से बात करते हुए अन्ना ने कहा कि गांधी के दिखाए रास्ते पर चलकर ही देश विकास के असली मकसद को हासिल कर सकता है। अन्ना ने आज ही शोलापुर तक ही यात्रा हेलीकॉप्टर से की और वहां एक कार्यक्रम में शिरकत की।

Comments (Leave a Reply)

DigitalOcean Referral Badge