कांग्रेस प्रवक्ता और पूर्व केंद्रीय मंत्री रेणुका चौधरी ने देश के प्रमुख विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी के सम्बन्ध में निता..
वोटिंग मशीनों से छेड़छाड़ फ़िर उजागर - सात में से पाँच वोट हमेशा कांग्रेस को (?)
महाराष्ट्र के अर्धापुर नगर पंचायत चुनाव हेतु निर्वाचन अधिकारी
द्वारा सभी राजनैतिक दलों को चुनाव प्रक्रिया एवं मतदान पद्धति तथा
मशीनों को चेक करने हेतु एक प्रदर्शन (Demonstration) रखा गया था।
इसमें जिस इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन पर सभी उम्मीदवारों को प्रक्रिया
समझाई जानी थी, उसके प्रदर्शन के दौरान सात वोट डाले गये जिसमें से
पाँच कांग्रेस के खाते में गये। ऐसा दो-दो बार और हुआ, इसके पश्चात
वहाँ उपस्थित सभी राजनैतिक दल हैरान रह गये (कांग्रेस के अलावा)।
निर्वाचन अधिकारी डॉ निशिकान्त देशपाण्डे ने "शायद मशीन खराब है…"
कहकर मामला रफ़ा-दफ़ा कर दिया और अगली तारीख पर दोबारा प्रदर्शन करने
हेतु बुला लिया।
मशीनों के निरीक्षण के दौरान सात अलग-अलग बटनों को दबाया गया था,
लेकिन गणना में पाँच मत कांग्रेस के खाते में दर्शाए गये। शिवसेना के
निशान धनुषबाण का बटन दबाने पर वह वोट भी कांग्रेस के खाते में ही जा
रहा था…। पिछले विधानसभा चुनाव में डॉ निशिकान्त देशपांडे ही पूर्व
मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण के निर्वाचन क्षेत्र में अधिकारी थे, उस समय
भी शिवसेना-भाजपा ने चुनाव में गड़बड़ियों की शिकायत मुख्य निर्वाचन
अधिकारी से की थी, जिसका निराकरण पाँच साल होने के बाद भी नहीं हुआ
है। शिवसेना ने इस समूचे प्रकरण की उच्चस्तरीय जाँच करवाने हेतु
राष्ट्रपति को पत्र लिखा है, एवं आगामी विधानसभा चुनावों में उपयोग की
जाने वाली सभी EVM की जाँच की माँग की है…।
वोटिंग मशीनों में हैकिंग और सेटिंग किस प्रकार की जा सकती है, इस
सम्बन्ध में हैदराबाद के एक सॉफ़्टवेयर इंजीनयर श्री हरिप्रसाद ने
बाकायदा प्रयोग करके दिखाया था, लेकिन सरकार ने उसे भारी परेशान किया
था… इस सम्बन्ध में मेरे पिछले लेखों को अवश्य पढ़ें, ताकि मामला आपके
समक्ष साफ़ हो सके (सुविधा हेतु लिंक दे रहा हूँ…)
- - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - -
- - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - -
१. वोटिंग मशीनों का "चावलाकरण" – अन्य
सम्भावना (विस्तारित भाग)
२. क्या वोटिंग मशीनों का "चावला-करण"
किया जा सकता है ?
३. क्या वोटिंग मशीन धोखाधड़ी के उजागर
होने से कांग्रेस सरकार भयभीत है ?
- - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - -
- - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - -
उल्लेखनीय है कि डॉ सुब्रह्मण्यम स्वामी एवं एस कल्याणरमन ने इस विषय
पर एक पुस्तक भी लिखी है, जिसमें वोटिंग मशीनों की हैकिंग के तरीके,
भारतीय वोटिंग मशीनों की गड़बड़ियों तथा विदेशों में इन मशीनों के हैक
होने के विभिन्न प्रकरणों तथा कई प्रमुख देशों द्वारा इन मशीनों को
ठुकराये जाने अथवा प्रत्येक मतदाता को उसकी वोटिंग के पश्चात "सही
रसीद" देने का प्रावधान किया गया है…(Book :- Electronic Voting
Machines - Unconstitutional and Tamperable... ISBN
978-81-7094-798-1)
पिछले आम चुनाव में शिवगंगा लोकसभा सीट से पी चिदम्बरम का निर्वाचन भी
अभी तक संदेह के घेरे में है, उस चुनाव में भी पी चिदम्बरम पहली
मतगणना में 300 वोटों से हार गये थे, दूसरी बार मतगणना में भी यह
अन्तर बरकरार रहा (विभिन्न न्यूज़ चैनलों ने इसकी खबर भी प्रसारित कर
दी थी), परन्तु चिदम्बरम द्वारा तीसरी बार मतगणना की अपील किये जाने
पर "आश्चर्यजनक रूप से" चिदम्बरम 3354 वोटों से विजयी घोषित हुए थे।
विपक्षी उम्मीदवार ने जो शिकायत की थी, उसका निराकरण भी पिछले 3 साल
में नहीं हो सका…।
अब वक्त आ गया है कि कांग्रेस द्वारा आगामी 5 राज्यों के विधानसभा
चुनावों तथा 2014 के लोकसभा चुनावों में मतदाता को वोट डालते ही
तत्काल एक पर्ची प्रिण्ट-आउट का प्रावधान किया जाए, ताकि मतदाता
आश्वस्त हो सके कि उसने जिसे वोट दिया है, वह वोट उसी उम्मीदवार के
खाते में गया है। हाल-फ़िलहाल ऐसा कोई प्रावधान नहीं होने से इन मशीनों
को हैक करके इसमें कुल वोटिंग प्रतिशत का 70-30 या 80-20 अनुपात में
परिणाम कांग्रेस के पक्ष में किया जा सकता है (बल्कि आशंका यह भी है
कि चुनिंदा लोकसभा क्षेत्रों में पिछले लोकसभा चुनाव में शायद ऐसा ही
किया गया हो, परन्तु यह कार्य इतनी सफ़ाई और गणित लगाकर किया गया होगा
ताकि किसी को शक न हो…)। परन्तु इस धोखाधड़ी का इलाज मतदाता को वोट की
रसीद का प्रिण्ट आउट देकर किया जा सकता है…।
डॉ स्वामी इस सम्बन्ध में पहले ही माँग कर चुके हैं, चुप्पी भरा
आश्चर्यजनक रवैया तो भाजपा का है, जो इस मुद्दे को ठीक से नहीं उठा
रही…।
— सुरेश चिपलूनकर (लेखक स्वतंत्र टिप्पणीकार हैं) यह लेखक की
व्यक्तिगत राय है ! EVM Hacking exposed, Voting Machines in India
...
Share Your View via Facebook
top trend
-
भाजपा का होना भी भारत का अपमान - रेणुका चौधरी की अशोभनीय टिप्पणी
-
चौतरफा महंगाई की मार, महंगे पेट्रोल के लिए फिर हो जाइए तैयार?
चौतरफा महंगाई की मार झेल रही आम जनता को जल्द ही जोर का झटका लग सकता है। तेल कंपनियां एक बार फिर पेट्रोल की कीमतों में बढ़ो..
-
चैंपियंस को महज 25 हजार: 'अपमान' से भड़की हॉकी टीम ने ठुकराई इनामी रकम
एशियाई हॉकी चैंपियनशिप जीतने वाली भारतीय टीम ने हॉकी इंडिया की ओर से मिले इनाम को कबूल करने से मना कर दिया है। दरअसल चैंपि..
-
अब माता-पिता करेंगे मास्टर जी का मूल्यांकन, क्या और कैसे पढ़ा रहे हैं?
ठ्ठ राजकेश्र्वर सिंह, नई दिल्ली आपके बच्चे का भविष्य बनाने के लिए गुरुजी उसे क्या और कैसे पढ़ा रहे हैं? यह सब सिर्फ उनकी म..
-
शाही ईमाम बुखारी भगोड़ा घोषित, कोर्ट ने नया गैर जमानती वारंट जारी किया
मस्जिद के शाही ईमाम अहमद बुखारी के विरुद्ध एक आपराधिक मामले को रफादफा करने कि दिल्ली पुलिस कि याचिका खारिज करते हुए शहर ..
what next
-
-
सुनहरे भारत का निर्माण करेंगे आने वाले लोक सभा चुनाव
-
वोट बैंक की राजनीति का जेहादी अवतार...
-
आध्यात्म से राजनीती तक... लेकिन भा.ज.पा ही क्यूँ?
-
अयोध्या की 84 कोसी परिक्रमा ...
-
सिद्धांत, शिष्टाचार और अवसरवादी-राजनीति
-
नक्सली हिंसा का प्रतिकार विकास से हो...
-
न्याय पाने की भाषायी आज़ादी
-
पाकिस्तानी हिन्दुओं पर मानवाधिकार मौन...
-
वैकल्पिक राजनिति की दिशा क्या हो?
-
जस्टिस आफताब आलम, तीस्ता जावेद सीतलवाड, 'सेमुअल' राजशेखर रेड्डी और NGOs के आपसी आर्थिक हित-सम्बन्ध
-
-
-
उफ़ ये बुद्धिजीवी !
-
कोई आ रहा है, वो दशकों से गोबर के ऊपर बिछाये कालीन को उठा रहा है...
-
मुज़फ्फरनगर और 'धर्मनिरपेक्षता' का ताज...
-
भारत निर्माण या भारत निर्वाण?
-
२५ मई का स्याह दिन... खून, बर्बरता और मौत का जश्न...
-
वन्देमातरम का तिरस्कार... यह हमारे स्वाभिमान पर करारा तमाचा है
-
चिट-फण्ड घोटाले पर मीडिया का पक्षपातपूर्ण रवैया
-
समय है कि भारत मिमियाने की नेहरूवादी नीति छोड चाणक्य का अनुसरण करे : चीनी घुसपैठ
-
विदेश नीति को वफादारी का औज़ार न बनाइये...
-
सेकुलरिस्म किसका? नरेन्द्र मोदी का या मनमोहन-मुलायम का?
-
IBTL Gallery
-
-
#PCwedsNDTV ... NDTV & Chidambram Accused of Money Laundering Scam of Rs. 5500 Crore?
-
Sanskrit Language, The Most Scientific, Ancient, Spiritual : Prof. Dean Brown
-
The Bangla Crescent : Infiltration into India by the Bangladeshis
-
India's Real Hero Narayanan Krishnan, Feeding the Hungry and the Homeless
-
Comments (Leave a Reply)