बीबीसी के मार्क टूली ने सोनिया की वंशवादी राजनीति के विरुद्ध भारत को चेताया

Published: Monday, Nov 21,2011, 10:58 IST
Source:
0
Share
बीबीसी, मार्क टूली, सोनिया गाँधी, BBC, Mark Tully, Sonia Gandhi, Rahul Gandhi, IBTL

बीबीसी के पूर्व प्रमुख मार्क टूली ने यूपीए अध्यक्षा सोनिया गाँधी की वंशवाद की राजनीती की आलोचना की है | उन्होंने अपनी पुस्तक "नॉन-स्टॉप इंडिया" के अनावरण के अवसर पर यह विचार व्यक्त किया | करण थापर द्वारा पूछे गए प्रश्न कि क्या सोनिया गाँधी प्रशासन के लिए समस्या हैं, के उत्तर में उन्होंने कहा कि सोनिया के पास बहुत प्रभाव है जबकि वह प्रधानमंत्री के पास होना चाहिए | उन्होंने आगे कहा कि मनमोहन सिंह में राजनैतिक कौशल नहीं है | राहुल गाँधी के जनता से जुड़ने के प्रयासों को मानते हुए उन्होंने कहा कि ऐसा करना मुश्किल है |

मार्क ने बोला कि भारत को वंशवाद की राजनीति के प्रति सावधान रहने को कहा | उन्होंने ये भी कहा कि भ्रष्टाचार पर आवश्यकता से अधिक ध्यान देने से और महत्वपूर्ण विषयों से ध्यान न हटे | अपनी पुस्तक में मार्क ने भारत के प्रति परिवर्तित होते अन्तर्राष्ट्रीय दृष्टिकोण को उजागर किया है | पुस्तक में उद्योगपतियों, राजनेताओं, तथा धर्मगुरुओं आदि के साक्षात्कारों का संकलन है |

- - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - -
English : BBC man Mark Tully warns India against Sonia's dynasty politics
- - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - -

भारत के मध्य वर्ग में अंग्रेजी के बढ़ते प्रभुत्व पर चिंता जताते हुए मार्क ने कहा कि भारतीय भाषाओं पर इसका बुरा प्रभाव पड़ रहा है और अंग्रेजी इंडिया की पहचान हो सकती है परन्तु भारत की नहीं | करण थापर को विस्मित कर देने वाले इस उत्तर के बाद उन्होंने कहा कि भारत से मेरा लगाव इसलिए है क्योंकि मेरे पूर्वज यहाँ रहे हैं और अब तो मैं कर्म और कर्मफल के सिद्धांत में भी विश्वास करने लगा हूँ |

Comments (Leave a Reply)

DigitalOcean Referral Badge