हिममानव के होने का सबूत मिला, वैज्ञानिकों ने ढूंढे बाल!

Published: Saturday, Oct 15,2011, 22:32 IST
Source:
0
Share
हिममानव, वैज्ञानिकों ने ढूंढे बाल, नेपाल, भारत और तिब्बत, अमेरिका, कनाडा के वैज्ञानिकों, माउंट शोरिया, YETI, Iceman, Scinetist, Russia, Canada, India, Nepal, Himalayas

नई दिल्ली। एक, दो, तीन नहीं 30 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि हिमालय में ही नहीं साइबेरिया के बर्फीले इलाकों में भी हिममानव मौजूद है। ये सिर्फ दावा नहीं है क्योंकि अब ऐसे सबूत दुनिया के सामने आए हैं जिन्हें काटना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है।

अब तक ये अफवाहें उठती रही हैं कि नेपाल, भारत और तिब्बत के हिमालयी क्षेत्र में इस विशालकाय रहस्यमयी प्राणी 'येती' को देखा गया है। पर इसके सबूत कभी सामने नहीं आए लेकिन पहली बार रूसी अधिकारियों और वैज्ञानिकों ने वो कर दिखाया जिससे येती के अस्तित्व को नकारा नहीं जा सकता।

पिछले हफ्ते ही रूस के केमेरोवा में अंतरराष्ट्रीय येती कॉन्फ्रेंस हुई जिसमें वैज्ञानिकों ने साइबेरिया में येती के होने के एक नहीं कई सबूत पेश किए। इनमें से एक था येती के बालों का गुच्छा।

सम्मेलन में वैज्ञानिक इगोर बर्सटेव ने कहा कि हमारे पास इस बात के काफी सबूत हैं कि हिम मानव हमारे क्षेत्र में मौजूद हैं और हम इस मामले में अमेरिका, कनाडा के वैज्ञानिकों से संपर्क में हैं। माउंट शोरिया इलाके में हिममानव की तलाश के दौरान एक गुफा में येती के खुरदरे बाल मिले हैं।

कनाडा, अमेरिका, स्वीडन, इस्टोनिया के वैज्ञानिकों का दावा येती की खोज में दो कदम और आगे ले जाता है। 7 सेंटीमीटर लंबे येती के बालों का डीएनए भी किया गया है। इसके अलावा येती के कदमों के निशान भी मिले हैं। गुफा के आसपास हिममानव के इस्तेमाल किए गए बिस्तर और कई सबूत भी वैज्ञानिकों ने जुटाए हैं जो येती के इलाके की ओर इशारा करते हैं।

दुनिया भर में कई लोगों ने दावा किया कि उनका सामना येती या हिममानव से हुआ है। पर किसी के पास येती के होने का सबूत नहीं था। लेकिन इन सबूतों ने पहली बार येती के रहस्य से पर्दा उठा दिया है लेकिन इस सब के बावजूद येती हमारे लिए आज भी पहेली ही हैं।

Comments (Leave a Reply)

DigitalOcean Referral Badge