जल्दी ही बन कर तैयार होगा बाबा रामदेव का बहु-प्रतीक्षित फ़ूड पार्क

Published: Sunday, Nov 20,2011, 10:26 IST
Source:
0
Share
पतंजलि आयुर्वेद संस्थान, आरोग्य बिस्किट, बाबा रामदेव, Baba Ramdev, Food Park, Jharkhand Mega Food Park Limited, Patanjali Food & Herbal Park, IBTL

रांची के गेताल्सुद बन्ध के निकट ११३ करोड़ की लागत से बनने वाले फ़ूड पार्क अब जल्दी ही बन कर तैयार हो जायेगा | २ साल से सरकारी कार्यवाही में अटकी इस परियोजना को अंततः झारखण्ड सरकार द्वारा भूमि का पट्टा आगे देने की अनुमति मिल गयी है | झारखण्ड औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकरण की भी परियोजना में ५% की भागीदारी होगी |

परियोजना में बाबा रामदेव के पतंजलि आयुर्वेद संस्थान की ४०%, जेन एक्स वेंचर केपिटल की १५% तथा लूनर जनरल ट्रेडिंग की १०% की भागीदारी होगी | ५६ एकड़ में बनाने वाले फ़ूड पार्क में ३२ यूनिट होंगी जिनके लिए ३० वर्षों के लिए भूमि अभी पट्टे पर दी जायेगी |

परियोजना में स्थानीय व्यापारियों की भी भागेदारी रहेगी | बाबा रामदेव ने अपने आरोग्य बिस्किट तथा लौकी के जूस का उत्पादन वहाँ करने का भरोसा दिलाया है| परियोजना के प्रबंधक राकेश सही ने इस परगति पर प्रसन्नता व्यक्त की तथा कहा कि अब निर्माण कार्य पूरे वेग से प्रारंभ हो सकेगा |

- - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - -
Read in English : Baba Ramdev inspired Food Park to be a reality soon
- - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - -

इस परियोजना में पहले ही १२ करोड़ का निवेश किए जाने की बात भी उन्होंने की | केंद्रीय खाद्य संसाधन मंत्रालय से परियोजना के लिए ५ करोड़ रुपये की अनुवृत्ति (सब्सिडी) भी स्वीकृत हुई है |

बाबा रामदेव के अनुसार इस परियोजना का एक महती लक्ष्य पारंपरिक एवं अपारंपरिक उत्पादों की मांग सृजित कर किसानों के लिए आय के स्रोत का सृजन करना भी है | परियोजना में आरोग्य आता, जूस तथा अन्य प्राकृतिक उत्पाद बनाए जायेंगे | परियोजना भारत के लोगों को रसायन मुक्त खाद्य पदार्थ देने की दिशा में एक बड़ा कदम है |

Comments (Leave a Reply)

DigitalOcean Referral Badge