बाबा रामदेव का दिग्विजय सिंह को पलटवार कहा चरित्रहीन

Published: Thursday, Nov 03,2011, 10:24 IST
Source:
0
Share
बाबा रामदेव, दिग्विजय सिंह, पलटवार, चरित्रहीन, भारत स्वाभिमान यात्रा, उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड, Baba Ramdev, Digvijay Singh, bhatinda, Bharat Swabhiman yatra, IBTL

बाबा रामदेव की विशाल भारत स्वाभिमान यात्रा भटिंडा पहुंची। जहाँ योग गुरु बाबा रामदेव कांग्रेस के खिलाफ तल्ख नजर आए। उन्होंने लोगों को याद दिलाया की स्वतंत्रता के पश्चात देश में सबसे अधिक समय का शासनकाल कांग्रेस का ही रहा है। इन वर्षों में देश में सबसे ज्यादा भ्रष्टाचार कांग्रेस के शासनकाल में किया गया। भ्रष्टाचार का विरोध न करते हुए धर्म एवं सद्भावना की स्थापना तो दूर भ्रष्ट आचरण वाले लोगों को सत्ता में स्थान दिया गया। भ्रष्ट लोगों ने कालेधन को विदेशों में जमा करवाया है। ऐसे भ्रष्ट आचरण वाले लोगों को सत्ता में रहने का कोई अधिकार नहीं है।

बाबा रामदेव अपने जन जागरण अभियान के तहत दो दिवसीय योग शिविर में शामिल होने के लिए बुधवार को भटिंडा पहुंचे। वह मीडिया से बात करते हुए बाबा रामदेव ने दिग्विजय सिंह की टिप्पणी से जुड़े एक सवाल पर उन्होंने दो टूक कहा कि जिस व्यक्ति का कोई चरित्र नहीं, कोई व्यक्तित्व नहीं, ऐसे लोगों पर पर क्या टिप्पणी की जाए। श्री श्री रविशंकर पर भी दिग्विजय की टिप्पणी पर उन्होंने कहा कि भारतीय संतों को कांग्रेस के प्रमाण पत्र  की आवश्यकता नहीं है।

भारत स्वाभिमान यात्रा उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड होती हुई भटिंडा, पंजाब पहुंची है। ज्ञातव्य है की बाबा रामदेव ने पिछले पांच वर्षों से भ्रष्टाचार विरोधी अभियान एवं देश की स्तिथि को सुद्रढ़ बनाने के लिए स्वदेशी अभियान छेड़ा हुआ है। बाबा रामदेव की यात्रा में लोगों की जुड़ने से यह अंदाज़ा लगाया जा सकता है की लोगों में उनके प्रति विश्वास की भावना आज भी है।

साभार विक्रम भाई (विडियो के लिए)

Comments (Leave a Reply)

DigitalOcean Referral Badge