देश की सत्ता पर भ्रष्टाचार का साम्राज्य, सरकार की गलत नीतियों का परिणाम : बाबा रामदेव

Published: Monday, Oct 03,2011, 01:08 IST
Source:
0
Share
बाबा रामदेव, भारत स्वाभिमान यात्रा, निःशुल्क योग विज्ञान एवं राष्ट्र निर्माण शिविर, सामाजिक परिवर्तन

फर्रखाबाद। योग गुरु बाबा रामदेव ने कहा है कि आज देश की सत्ता पर भ्रष्टाचार का साम्राज्य है और इसमें आमूलचूल परिवर्तन की जरूरत है। बाबा रामदेव ने भारत स्वाभिमान यात्रा के अन्तर्गत निःशुल्क योग विज्ञान एवं राष्ट्र निर्माण शिविर के कार्यक्रम में कहा कि भारत स्वाभिमान यात्रा पूरे राष्ट्र में सामाजिक परिवर्तन लाने के लिए शुरू की गई।

उन्होंने कहा कि यात्रा का उद्देश्य लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरुक करने के साथ.साथ व्यवस्था परिवर्तन लाना है। स्वामी रामदेव ने कहा कि हमें धार्मिक एवं राजनीतिक आजादी तो मिल गई लेकिन आर्थिक आजादी अभी मिलना बाकी है।

उन्होंने कहा कि देश के 99 प्रतिशत लोगों को न्याय नहीं मिल पा रहा है जो सरकार की गलत नीतियों का परिणाम है। देश में भ्रष्टाचार नही था बल्कि पैदा किया गया। ऐसे में आर्थिक नीति में सुधार की जरूरत है। सुधार के बाद ही महंगाई और भ्रष्टाचार खत्म हो सकते हैं।

अपने आपको कांग्रेस का दुश्मन न होने का दावा करते हुए योग गुरु ने कहा कि कांग्रेस सरकार सच्चाई के साथ काम करे। उन्होंने कहा कि भारत को सुपर पॉवर बनने के लिए ‘नई सिंगल ट्रांजेक्शन टैक्स सिस्टम’ को लागू करना चाहिए और विदेशों में जमा कालेधन को तत्काल वापस लाने की जरूरत है।

Comments (Leave a Reply)

DigitalOcean Referral Badge